कुंडली के एक दोष से Arjun Rampal पिछड़ गए बॉलीवुड में

कुंडली के एक दोष से Arjun Rampal पिछड़ गए बॉलीवुड में

अर्जुन रामपाल ने 49 साल के हो गए है। 1994 में अपने मॉडलिंग कॅरियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन किसी वक्त पर ‘फेस ऑफ द ईयर’ भी रह चुके हैं। अर्जुन रामपाल के ग्रहों ने भले ही बॉलीवुड में उन्हें अपने अभिनय का सौ प्रतिशत देने में मदद नहीं की हो, लेकिन व्यक्तित्व और आकर्षण के मामले में अर्जुन आज भी किसी से कम नहीं है। अर्जुन खुद सुपर मॉडल रह चुके हैं, और 1998 में शादी भी उन्होंने सुपर मॉडल मेहर जेसिआ से की। फिलहाल उनसे तलाक के बाद वे साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। यह बात तय है कि अर्जुन प्रतिभा के धनी तो हैं, लेकिन फिर भी अब तक उन्हें सिर्फ उनके लुक्स को लेकर ही ज्यादा प्रसिद्धि मिली है। ऐसा क्या योग है उनकी कुंडली में कि वे बॉलीवुड में उतने सफल नहीं है लेकिन उनका आकर्षण भी कम नहीं ही रहा है। आइये जानते हैं उनकी सूर्य कुंडली से-


दो ग्रह है अर्जुन रामपाल के आकर्षण का कारण है !

26 नवंबर, 1972 को जबलपुर में जन्मे अर्जुन रामपाल की सूर्य कुंडली में स्वग्रही शुक्र और स्वग्रही चंद्र है। शुक्र के साथ मंगल की युति उन्हें हमेशा आकर्षक बनाए रखती है। हालांकि कुंडली में इतने अच्छे ग्रहों के बावजूद इंडस्ट्री में उन्हें उतनी बड़ी सक्सेस नहीं मिली, जितना उनका चार्म है। दरअसल इसका कारण कुंडली में चांडाल दोष का होना है। किसी भी कुंडली में जब गुरु, राहु या केतु के साथ हो तो चांडाल दोष बनता है। चांडाल दोष के कारण से पीड़ित व्यक्ति इतनी जल्दी में निर्णय लेता है कि अक्सर उनके निर्णय गलत ही साबित होते हैं। ये दोष किसी कॅरियर में सफल नहीं होने देता। हालांकि इसका समाधान सही समय पर चांडाल दोष पूजा के जरिए करवाया जा सकता है। बहरहाल, बात करें अर्जुन रामपाल के आने वाले कॅरियर की, तो आगे उनके लिए समय इतना अच्छा नहीं है। दिसंबर 2021 में उनकी कुंडली के तीन बड़े ग्रहों के ऊपर से पांच ग्रहों का ट्रांजिट होगा, जो उन्हें आगे भी दिक्कत देगा।

(आपकी कुंडली में कौन सा दोष है, जो आपके सपनों को पूरा करने से रोक रहा है, बात कर जानें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी से)


नेशनल अवॉर्ड विनर है अर्जुन रामपाल…

अर्जुन रामपाल को बॉलीवुड में उतने बेहतर अवसर नहीं मिल पाए और कई बार बहुत अच्छे  उनके ग्रहों की दशा की वजह से बहुत अच्छे मौके उनके हाथ से फिसल गए। लेकिन अर्जुन को कुछ फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता दिखाने का मौका मिला है। 2007-09 के समय अर्जुन के ग्रह उनके पक्ष में थे और इसीलिए 2008 में आई उनकी फिल्म रॉक ऑन ने न सिर्फ अच्छा बिजनेस किया, बल्कि इसमें अर्जुन की परफॉरमेंस के लिए उनको ‘नेशनल अवार्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर’ से सम्मानित भी किया गया।  इसके अलावा शाहरुख खान के साथ 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम में भी उनके नेगेटिव रोल के लिए उन्हें अवॉर्ड और सराहना दोनों हासिल हुई थी।

क्या 2022 में आपको मिलेगा सम्मान और सराहना, पढ़िए वार्षिक राशिफल 2022

Also Read :- Prateik Babbar hiccup and hookups में एक डेटिंग ऐप फाउंडर के अभिनय को काफी सराहा जा रहा है, चलिए जानते हैं क्या कहती है इनकी सूर्य कुंडली…