‘शिखर धवन’ गब्बर ने बनाया रिकॉर्ड, दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2000 रन किए पूरे

‘शिखर धवन’ गब्बर ने बनाया रिकॉर्ड, दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2000 रन किए पूरे

दिल्ली कैपिटल्स के धुरंधर खिलाड़ी और गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ने आईपीएल इतिहास में एक और खास कमाल कर दिखाया है। शिखर धवन ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 2000 रन पूरे कर लिए हैं।  ऐसा करने वाले दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के वह चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि शिखर धवन साल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड होकर दिल्ली कैपिटल्स में आए थे, और तब से अब तक इसी टीम के साथ हैं।

आपकी कुंडली क्या कहती है, जानें फ्री कुंडली विश्लेषण के साथ


अगले 6 महीने कठिनाई भरे

शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को नई दिल्ली में हुआ। उनकी सूर्य कुंडली के हिसाब से पहले ही भाव में बुध, शनि, शुक्र और सूर्य जैसे चार ग्रह उनको विशेष बनाता है। हालांकि सूर्य और शनि की युति शिखर धवन को कुछ विचलित करती है। अभी इस समय लग्न में उपस्थित चार ग्रहों से केतु का गोचर हो रहा है। वहीं कुंडली में पत्नी के स्थान से राहु का गोचर है। यह उनके निजी जीवन में दिक्कत देता है। इसी कॉम्बिनेशन के चलते शिखर का आयशा से तलाक हुआ है। शिखर धवन के लिए अगले 6 महीने कठिन होंगे। क्योंकि उनकी कुंडली के बुध शुक्र और शनि, सूर्य से केतु का गोचर हो रहा है, जो उनके लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। 


अक्षर पटेल की गेंद का हुए शिकार

शिखर धवन ने विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 35 गेंदों पर 43 रन बनाएं। वो पृथ्वी शॉ के साथ पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी करने के बाद 11वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए, उन्हें अक्षर पटेल की गेंद का शिकार होना पड़ा। हालाांकि, इससे पहले 2 छक्कों और 3 चौकों के दम पर अपनी टीम को एक बार फिर जबरदस्त शुरुआत दे गए। IPL 2021 में दिनेश कार्तिक और हर्षल पटेल भी रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं।

कैसा रहेगा आज का दिन जानें, दैनिक कुंडली के साथ 



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer