Manmohan Singh AIIMS में भर्ती, जानिए कैसा रहेगा स्वास्थ्य !

Manmohan Singh AIIMS में भर्ती, जानिए कैसा रहेगा स्वास्थ्य !

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुखार के बाद कमजोरी के चलते एम्स में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। खुद स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया उनका हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे। देखते हैं उनकी सूर्य कुंडली उनके स्वास्थ्य को लेकर क्या कहती है।


आने वाले समय में हेल्थ के बड़े इश्यू

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को गह (अब पाकिस्तान) में हुआ। उनकी कुंडली में स्वग्रही शनि, उच्च के बुध, चंद्र शुक्र और चंद्र मंगल के योग ने उन्हें बडा़ अर्थशास्त्री बनाया। अब उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार खबरें आ रही है। मनमोहन सिंह की सूर्य कुंडली के अनुसार 24 अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर तक का समय बेहद कठिन है। इस दौरान उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें और बढ़ सकती है।


पीएम ने ट्वीट किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर ट्वीट किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य का हाल जानने एम्स पहुंचे। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं। उन्हें कई आर्थिक सुधारों के लिए जाना जाता है।



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer