Shikhar Dhavan Divorce: ग्रहों का खेल, आयशा मुखर्जी से तलाक हुआ सेट

Shikhar Dhavan Divorce: ग्रहों का खेल, आयशा मुखर्जी से तलाक हुआ सेट

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस बार फिर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में है।  करीब आठ साल पहले शिखर धवन ने अपने से करीब 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से शादी की थी। अब शिखर धवन और आयशा मुखर्जी के बीच तलाक की खबरें हैं। इस समय शिखर यूएई में है और आईपीएल सीजन की तैयारियों में लगे हैं।  क्या कहती है शिखर की कुंडली, क्या उनके तलाक का असर उनके खेल पर होगा, देखते हैं –


ग्रहों का सटिक संकेत

शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को नई दिल्ली में हुआ। उनकी सूर्य कुंडली के हिसाब से पहले ही भाव में बुध, शनि, शुक्र और सूर्य जैसे चार ग्रह उनको विशेष बनाता है। हालांकि सूर्य और शनि की युति शिखर धवन को कुछ विचलित करती है। अभी इस समय लग्न में उपस्थित चार ग्रहों से केतु का गोचर हो रहा है। वहीं कुंडली में पत्नी के स्थान से राहु का गोचर है। यह उनके निजी जीवन में दिक्कत देता है। इसी कॉम्बिनेशन के चलते शिखर का आयशा से तलाक हुआ है। वहीं दूसरी ओर शिखर की कुंडली में मंगल और केतु का अंगारक दोष भी है। आगे के लिए उनका समय थोड़ा विचलित करने वाला रहेगा। इस निजी घटना का असर उनके खेल पर जरूर दिखेगा।


शिखर क्रिकेटर और आयशा बॉक्सर

शिखर धवन और आयशा को शादी के लिए घरवालों का सपोर्ट नहीं था। दरअसल शिखर धवन के पैरेंट्स कथित रूप से यह नहीं चाहते थे कि शिखर अपने से दस साल बड़ी दो बच्चों की मां से शादी करें। आयशा की पहली शादी ऑस्ट्रेलियन बिजनेसमैन से ही हुई थी। उनकी दो बेटियां है। शिखर और आयशा का भी एक बेटा है। आयशा खुद बॉक्सर रही है।