Sonia Gandhi: क्या बनी रहेंगी पूर्णकालिक कांग्रेस अध्यक्ष

Sonia Gandhi: क्या बनी रहेंगी पूर्णकालिक कांग्रेस अध्यक्ष

पिछले दिनों कांग्रेस की बैठक में सोनिया गांधी एक अलग अंदाज में नजर आयीं। उन्होंने पार्टी के विक्षुब्धों को भी बैठक में खरी-खरी सुनाई। हालांकि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर लगातार प्रयास हो रहे हैं, लेकिन मामला अटक रहा है। उनका स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम-गरम रह रहा है औऱ इस बीच पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के तिथियों की घोषणा भी हो गई है। ऐसे में क्या सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी को फिर से पहले वैली स्थिति में लाने में सफल होंगी, जानते हैं उनकी सूर्य कुंडली के विश्लेषण से….

कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए दैनिक राशिफल के साथ


काफी चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना

सोनिया गांधी की बेसिक कुंडली की बात करें तो स्वग्रही शुक्र के कारण उनको प्रसिद्धी मिली है। लेकिन कुंडली में सूर्य ग्रहण दोष होने के कारण इतना बड़े पोस्ट पर होने के बावजूद उन्हें वह आयाम नहीं मिला, जिसकी वे हकदार हैं। आने वाले चुनाव की बात करें तो यह उनके लिए उतना आसान नहीं है। उनकी कुंडली में जन्म के शनि के सामने से ट्रांजिटिंग शनि के कारण जन्म का जुपिटर और वीनस डिस्टर्ब होगा और काफी चैलेंजेस आएंगे।

नवजोत सिंह सिद्धु ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा, पंजाब कांग्रेस में घमासान


बदलाव के मूड में हैं सोनिया गांधी

9 दिसंबर 1946 को इटली के लुसियाना स्थित कोंको में जन्मी सोनिया गांधी देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। पिछले कुछ समय से कांग्रेस के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है और पार्टी विक्षुब्धों के कारण भी परेशानी सामने आयी है। हालांकि अब पार्टी अध्य़क्ष सोनिया गांधी संगठन में पूरी तरह बदलाव के मूड में हैं।

समस्याओं का समाधान पाएं, विशेषज्ञों से, सिर्फ 1 रु प्रति मिनट में।