सूर्य का 16 दिसंबर को धनु में प्रवेश, क्या होगा आप पर असर

सूर्य का 16  दिसंबर को धनु में प्रवेश, क्या होगा आप पर असर

ग्रहों के राजा सूर्य राशि बदलकर 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश (sun transit in sagittarius) करेंगे। सूर्य के धनु राशि में जाने का असर सभी राशियों पर होगा। सूर्य सिंह राशि का स्वामी जरूर है, लेकिन सभी राशियों में सूर्य का महत्व बहुत अधिक है। सूर्य ऊर्जा है और यदि कुंडली में सूर्य कमजोर राशि में हो, तो कई परेशानियां होती है। कुंडली में कमजोर सूर्य के चलते आंखों और हड्डियों से जुड़े रोग होने की आशंका बनी रहती है। कुंडली में कमजोर सूर्य के चलते जॉब या बिजनेस भी परेशानी आती है। इसी तरह गोचर में (राशि परिवर्तन करना) सूर्य जब राशि परिवर्तन करता है, तो अलग-अलग राशियों पर इसका प्रभाव अलग-अलग होता है।

आपकी कुंडली में सूर्य की क्या स्थिति है?एक बार अपनी कुंडली जरूर विश्लेषण करवाएं, हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से। पहला कॉल बिल्कुल फ्री!


सूर्य का धनु में प्रवेश (sun transit in sagittarius) विभिन्न राशियों पर असर

मेष राशि
सूर्य के 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश से आपका भाग्य मजबूत होगा। पुराने छुटे काम पूरे होंगे। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और वे कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित होंगे। संतान के लिए उन्नतिदायक समय रहेगा। इस महीने आपकी इनकम में बढ़ोतरी की संभावना है। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि
राशि परिवर्तन करके सूर्य का धनु राशि में जाना वृषभ राशि के लोगों के पारिवारिक जीवन में कुछ विवाद दे सकता है। अभी आपको प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी फैसले को रोककर रखना चाहिए। कानूनी मामलों से अभी आप दूरी बनाए रखें। इस महीने आपको सेहत की भी चिंता हो सकती है। धैर्य के साथ काम करेंंगे, तो सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि
सूर्य के धनु राशि में प्रवेश (sun transit in sagittarius) से आपके दांपत्यजीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। आप जीवनसाथी से बातचीत में अहंकार में बात कर सकते हैं। हालांकि व्यापारिक मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। काम की अधिकता रहेगी। यात्रा की योजना बनेगी। कुल मिलाकर सूर्य का यह राशि परिवर्तन आपके लिए मिक्स परिणाम देगा।

(2022 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इसका असर आप पर क्या होगा, पढ़िए आपकी फ्री 2022 रिपोर्ट में)

कर्क राशि
सूर्य के धऩु राशि में जाने से एक महीने तक आपकी व्यस्तता काफी बढ़ जाएगी। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी। जॉब कर रहे लोगों को भी कुछ राहत मिलेगी। विदेश से जुड़े काम में आपको लाभ हो सकता है। सरकारी काम से आपको फायदा होगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा।

सिंह राशि

सूर्य 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश (sun transit in sagittarius) करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय फायदेमंद रहेगा। अचानक से आपको समाज में सम्मान मिल सकता है। आपके सामाजिक क्षेत्र का भी विस्तार होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय थोड़ा मुश्किल है। इस दौरान आपके अपने प्रिय से मतभेद ज्यादा उभर सकते हैं।

कन्या राशि

धनु संक्रांति से एक महीने तक कन्या राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको फायदा होगा, लेकिन जमीन-जायदाद से जुड़े काम में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। इस दौरान माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बहुत मेहनत करना होगी। कॅरियर प्लान सही तरीके से करें।

(कॅरियर प्लानिंग में आपकी कुंडली का रोल बहुत महत्वपूर्ण होता है। पाइए अपनी प्रीमियम जन्मपत्री रिपोर्ट और पाएं सभी उलझनों का हल)

तुला राशि
सूर्य के 16 दिसंबर को धनु राशि में (sun transit in sagittarius) प्रवेश आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान कई रूके हुए काम पूरे होंगे। इस एक महीने आप पुरानी काफी परेशानियों से बाहर निकलेंगे। आपकी आय बढ़ेगी। इस महीने आप यात्रा की भी योजनाएं बनाएंगे। सरकारी अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे।

वृश्चिक राशि
सूर्य का 16 दिसंबर को धनु राशि में जाना वृश्चिक राशि के लिए सामान्य से अच्छा रहेगा। हालांकि इस दौरान आपकी वाणी कठोर हो सकती है और परिवार के सदस्यों के साथ किसी तरह का विवाद भी हो सकता है, लेकिन नौकरी और बिजनेस में उन्नति के योग बनेंगे। धन की आवक होगी।

धनु राशि
सूर्य का धनु राशि में जाने से आपके अहंकार में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी से भी किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा, इससे आपमें उत्साह बना रहेगा। हालांकि इस पूरे महीने आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप इसी आत्मविश्वास से अपने कई काम आसानी से बना लेंगे।

(अगर आपके बनते काम बिगड़ रहे हों, तो एक बार अपनी कुंडली के दोषों का अध्ययन जरूर करवाएं, बात करें हमारे एस्ट्रोलॉजर से अभी, बिल्कुल फ्री!)

मकर राशि
सूर्य के धनु राशि में जाने से (sun transit in sagittarius) आपके खर्चे बढ़ेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य के मामलों में भी खर्च बढ़ेगा। इस समय आपको किसी बड़ी जगह निवेश करना नुकसानदायक होगा। इस समय आपके कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी।

कुंभ राशि
सूर्य के 16 दिसंबर को धनु राशि में जाने से कुंभ राशि के लोगों को काफी फायदा होगा। सरकारी क्षेत्र में किए जाने वाले कामों में सबसे अच्छा फायदा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय बढ़ेगी। बिजनेस में आपको लाभ होगा। इस दौरान आप अपने पिता का सम्मान करें और उनके कहे अनुसार कार्य करें। उपाय- भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।

मीन राशि
सूर्य के धनु राशि में आने से आपकी पदोन्नति के योग होंगे। इस दौरान ऑफिस में आपका काम बढ़ेगा और भाग्य का भी आपको साथ मिलेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। आपका पराक्रम भी बढ़ेगा। हालांकि कई मामलों में आपके लिए यह राशि परिवर्तन लाभदायक होगा।

क्या 2022 आपके लिए होगा लाभदायक? पढ़िए वार्षिक राशिफल 2022



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer