चित्रा नक्षत्र (Chitra nakshatra) : लक्षण और 2021 से जुड़ी भविष्यवाणियां

ब्यूटीफुल, ग्लैमरस, क्रिएटिव, नेम और फेम

राशि – कन्या और तुला
डिग्री रेंज – कन्या 23।20′ से तुला 6।40′
चित्रा नक्षत्र ग्रह – मंगल
देवता – विश्वकर्मा या तवष्टरी
प्रतीक – शाइनिंग ज्वेल
तत्व – अग्नि
गण – राक्षस
गुणवत्ता – तामसिक
दिशा – पश्चिम
रंग – काला
शरीर – गर्दन और छाती
पशु – मादा बाघ
पक्षी – कठफोड़वा
पेड़ – बेल का पेड़ या बिल्व

चित्रा नक्षत्र 27 नक्षत्रों का 14वां नक्षत्र है, चित्रा नक्षत्र कन्या राशि में 23 अंश 20 कला से तुला राशि में 6 अंश 40 कला तक रहता है। इसके 4 पद इस प्रकार हैं:

पद राशि ग्रह प्रमुख क्षेत्र
पहला सिंहसूर्य ग्लैमर, परफेक्शन, रहस्यों का रक्षक।
दूसरा कन्या बुध अनुशासित, स्थिर, शुद्धतावादी
तीसरातुलाशुक्रफ्लॉन्ट, सामाजिक, सामंजस्यपूर्ण, आत्मकेंद्रित
चौथावृश्चिकमंगलजादुई, रहस्यमय, भावुक, आध्यात्मिक

चित्रा नक्षत्र के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

इस नक्षत्र के देवता विश्वकर्मा या तवष्टर हैं, जो दिव्य वास्तुकार थे। ऐसा माना जाता है की इन लोगों के पास माया पैदा करने की शक्ति थी। ये माया लोगों के सामने भ्रम पैदा करती थी, जिसके कारण से वो हकीकत और माया मे अंतर नही कर पाते थे। यह नक्षत्र वृद्धि और सफलता को दर्शाता है यह “स्टार ऑफ़ अपॉर्च्युनिटी” के नाम से भी जाना जाता है।

विश्वकर्मा जी के भगवान श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी, विष्णु जी का सुदर्शन चक्र, भगवान शिव का त्रिशूल और पांडवों के लिए इंद्रप्रस्थ नगरी बनाई थी। उन्होंने कुबेर का वाहन भी बनाया था, जिसे पुष्पक विमान कहा जाता है। कहा जाता है कि विश्वकर्मा जी का एक जुड़वां भाई भी है, जो इंद्र के बिलकुल विपरीत है। यह भाई इस नक्षत्र में जातकों की नकारात्मक ऊर्जा के बारे में बताता है।

एक पौराणिक कथा के अनुसार एक राक्षस को हराने के लिए, भगवान विष्णु ने एक महिला का रूप धारण करके अवतार लिया और उसके बाद भगवान शिव के साथ उनका विवाह हुआ। इन लोगों की एक संतान हुई जिसका नाम हरिसूदन रखा । हरिसूदन को उस राक्षस का वध करना था। जब एक राजा और रानी जंगल में जाते है उस समय यह बच्चा हरिसूदन को एक जंगल में पाते है। वहां से वो लोग बच्चे को लेकर घर आ जाते है। उसका पालन-पोषण करते है। जब वह बड़ा हुआ तो रानी नहीं चाहती थी, कि वह सिंहासन का उत्तराधिकारी बने, इसलिए, उसने बीमार होने का नाटक किया और उसे एक बाघिन से दूध लाने के लिए कहा। रानी ने कहा की इससे ही उसकी बीमारी ठीक हो सकती है।

रानी ने सोचा कि जब वो उस बाघिन का दूध लेने जाएगा तो वो इसे खा जाएगी और जंगल में मर जाएगा। उसके बाद हरिसुदन जंगल में जाता है, और एक बाघिन पर सवार होकर लौटता है। रानी को तब पता चलता है, कि वह कोई साधारण इंसान नहीं बल्कि दिव्य पुरुष है, इसलिए ऐसा माना जाता है कि इस नक्षत्र के जातक के अंदर हरी और हर दोनों की शक्ति होती है। यह लोग अपने अंदर की नकारात्मकता को हराने की ताकत रखते हैं।

इस नक्षत्र वाले जातकों में सफलता की अपार संभावनाएं होती हैं। उनके पास आध्यात्मिक और भौतिक दोनों तरह से विकसित होने की शक्ति पाई जाती है। बुध ग्रह की वजह से यह लोग कम्युनिकेशन्स, आर्ट, मूर्तिकार या कोई भी ऐसी चीज जिसमें हाथ के स्किल की जरूरत होती है, उसमें अच्छे होते है। थोड़ी बहुत एक्टिंग भी इनके दायरे में आती है।

जबकि शुक्र ग्रह सुंदरता, ग्लैमर, चार्म और अट्रैक्शन देता है। कन्या और तुला नवांश के तहत ये दोनों ग्रह बहुत राजसिक कहलाते हैं, साथ ही, कर्म ग्रह माना जाने वाला मंगल इनके अंदर ऊर्जा भर देता है। सूर्य ग्रह इन लोगों को सफलता और उत्साह देता है। ऊर्जा के ये सभी संयोजन जातक को बहुत सफल बनाते हैं, जिसकी वजह से वे सारी प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं यही उनकी चाहत भी होती है।

सभी ग्रहों की ऊर्जाओं का मिश्रण उन्हें अध्यात्म की गहराई में जाने की अपार शक्ति भी देता है। चित्रा नक्षत्र वाले लोग रहस्यमय विज्ञान, मनोगत और आत्म-साक्षात्कार के मार्ग की और खींचे चले जाते हैं। इस नक्षत्र के प्रतीक चिह्न की बात करें, तो मोती, चमकीले रत्न और दुर्लभ वस्तुएं हैं। किसी भी प्राकृतिक रत्न को बनने में लाखों साल लगते हैं। ठीक वैसे ही चित्रा नक्षत्र के जातक अपने अंदर छिपे खजाने को बाहर निकालने के लिए संघर्षों की एक श्रृंखला से गुजरते हैं, और अपने आस-पास की कठिनाइयों से खुद का बचाव करते हैं। वे अपनी प्रतिभा में पूरी तरह डूबकर उसमें निखार लाते हैं, और इसे तब तक तराशते रहते हैं, जब तक कि वे एक वास्तविक रत्न नहीं बन जाते। यह एक परिवर्तनकारी प्रक्रिया है, जिसमें बहुत मेहनत करनी होती है। इस प्रक्रिया को आध्यात्मिक दृष्टि से भी देखा जा सकता है।

इस नक्षत्र के जातक अत्यधिक रचनात्मक, बुद्धिमान, आकर्षक और महान राजनेता बन सकते हैं। इनकी चुंबकीय आंखें और व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। चित्रा नक्षत्र वाले लोग किसी भी चीज को बहुत सुंदर बनाने वाले होते हैं। हालांकि, जातकों में कुछ मंगल के भी गुण होते हैं। जिसकी वजह से यह लोग मुखर और कामुक होते हैं। यह लोग मेहनती और आध्यात्मिक रूप से मजबूत होते है। इन लोगों को जितनी आध्यात्मिकता की गहराई में जाना होता है उतना ही इन्हें भौतिक सुख-सुविधाओं की तलाश रहती है।

अपने जन्म नक्षत्र को गहराई से जाने, अभी MyPandit ऐप डाउनलोड करें।

चित्रा नक्षत्र वाले पुरुषों की विशेषताएं

चित्रा नक्षत्र वाले पुरुष चार्मिंग होते हैं। इन लोगों को धन के मामले में भाग्यशाली माना जाता है। वे किसी भी चीज़ के पीछे टेक्निकल नॉलेज को पसंद करते हैं, और साथ ही साथ नई जानकारी लेना भी पसंद करते हैं। उनके चेहरे पर अहंकार और गर्व का रंग दिखाई देता है।

इस नक्षत्र वालों को अपने भाई-बहनों का पूरा साथ मिलता है। उनके साथ इनके संबंध अच्छे रहते हैं। परिवार के साथ भी इनके संबंध मधुर होते हैं। इन लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लगातार वाद-विवाद की वजह से वे अपने घर से दूर रहना पसंद करते हैं। अपने काम में लगे रहते हैं। यही मुख्य वजह है की वे इतने सफल और मेहनती हो जाते हैं।

कहा जाता है कि यह लोग अनुशासन में रहना पसंद करते है, और वे अपने जीवन में इस चीज को चाहते भी है। यदि यह लोग पहले पद में आते है, तो इनका स्वभाव आत्मकेंद्रित वाला हो जाता है। यह लोग आशावादी व्यक्ति और कार्य-उन्मुख होते हैं।

यह लोग अच्छे आर्किटेक्ट, डिजाइनर, लेखक, कलाकार, मॉडल, राजनेता, सैन्य अधिकारी, इंजीनियर, इनोवेटर्स, मूर्तिकार और अन्य रचनात्मक कार्य वाले भी बन सकते हैं। यह लोग ट्यूमर, हार्ट, लिवर, किडनी और ब्लैडर से संबंधित बीमारियों से भी परेशान हो सकते है। नशीले पदार्थों के एडिक्शन की वजह से और भी कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

चित्रा नक्षत्र वाली पुरुष हस्तियां: जॉन एफ कैनेडी, एडोल्फ हिटलर, जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश, गर्ड मुलर, शशि कपूर।

चित्रा वाली महिलाओं की विशेषता

चित्रा नक्षत्र वाली महिलाएं ब्यूटीफुल और परफेक्ट फिगर वाली होती है। वे ग्लैमरस हैं और अच्छे कपड़े पहनना पसंद करती हैं। इन लोगों को अपनी फ्रीडम बहुत पसंद होती है। उसी के हिसाब से यह चलती है। समाज इन लोगों को ऐसा देखकर तरह-तरह की बातें बनाता है। ये उस तरह की महिलाएं हैं, जो दूसरों को खुश करने के लिए खुद को सीमित नहीं करती हैं। वे अपनी मर्जी से जीती हैं। उन्हें आमतौर पर घर पर और उनके रिश्तेदारों द्वारा विरोध का सामना करना पड़ता है।

इस नक्षत्र की महिलाएं बड़ी उत्साही होती है। इन लोगों को बड़े- बड़े सपने देखना पसंद होता है। यह लोग चाहती है, इनके पास नेम और फेम हो। इनकी चाहत ग्लैमरस जीवन जीने वाली होती है। इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे इन सब चीजों को प्राप्त करती है या नहीं, कम से कम इन लोगों के अंदर असंख्य बाधाओं को दूर करने के बावजूद आगे बढ़ने का साहस होता है।

चित्रा नक्षत्र वाली महिलाओं में छुपी हुई प्रतिभा होती है। अक्सर वे अलग-अलग क्षेत्रों में काम करती हैं। इन लोगों की असली प्रतिभा पर ध्यान नहीं दिया जाता। वे अपनी खोज में बहुत ही दृढ़ होती हैं। मंगल ग्रह का गुण उन्हें अपने दम पर आगे बढ़ने की ताकत देता है।

आमतौर पर, उन्हें रिश्तों में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह इनका स्वतंत्रता चाहने वाला स्वभाव है। यदि वे अपने कॅरियर के क्षेत्र जुड़ें हुए व्यक्ति से शादी करती है तो इन लोगों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल सकता है। कई मामलों में चित्रा नक्षत्र वाली महिलाओं को अपने पति की मृत्यु या तलाक का गवाह भी बनना पड़ता है। परिवार के कोई सपोर्ट नहीं और भावनात्मक अकेलापन इन लोगों को व्यसन का आदि बना देता है।

अनुराधा नक्षत्र वाली महिलाएं, लीवर और रक्त संबंधी समस्याओं से ग्रस्त हो सकती है। इन्हें अक्सर गर्दन और कंधे में ऐंठन की भी परेशानी होती है।

चित्रा नक्षत्र वाली महिला हस्तियां: डिंपल कपाड़िया, मार्गरेट थैचर, बेनजीर भुट्टो, सिरिमावो भंडारनायके।

अपार संभावनाओं को अनलॉक करें, अभी प्रीमियम जन्मपत्री प्राप्त करें।

अनुराधा नक्षत्र वालों के लिए कैसा रहेगा 2021

अनुकूल महीने: फरवरी, जुलाई, सितंबर और दिसंबर
प्रतिकूल महीने: जनवरी, मार्च, अगस्त और अक्टूबर

2021 और रिलेशनशिप

इस वर्ष उन सभी लोगों की शादी हो सकती है जो लम्बे समय से अपने विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो बधाई, आपके परिवार में कोई नया मेहमान जुड़ सकता है। जिन कपल के शादी में समस्या चल रही है उन लोगों का झगड़ा इतना बढ़ सकता है, कि वे तलाक जैसे कदम भी उठा लें। तलाक की वजह से इन लोगों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर समस्या पैदा हो सकती है। उसके बाद गुजारा भत्ता की भी समस्या खड़ीं होगी जिसे सुलझाया जाना चाहिए। अतीत का कोई रहस्य गलत तरीके से सामने आ सकता है। जिसकी वजह से आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है।

आपके घर में किसी बड़े के साथ अनबन भी हो सकती है, विशेषकर आपके पिता के साथ। इसलिए आपको सलाह दी जाती है की जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, क्योंकि इससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। घर में होने वाली समस्या अस्थाई होगी, जिसका जल्द ही कोई हल निकल आएगा।

2021 और सेहत

यदि आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे हैं, तो इस वर्ष कोई भी गंभीर बीमारी नजर नहीं आ रही है। इस साल जड़ी-बूटियों और आयुर्वेद में आपकी रुचि हो सकती है। यदि आप लंबे समय से अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहे हैं, तो आपको हृदय संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

एरोबिक्स, ज़ुम्बा या योग जैसे कुछ फिटनेस रूटीन को अपनाकर अपने स्वास्थ्य को सही करने के लिए यह एक अच्छा वर्ष है। अचानक बालों के झड़ने की समस्या को लेकर आपको पोषण विशेषज्ञ से परामर्श करने की आवश्यकता हो सकती है। साथ ही स्किन में कुछ जलन की भी प्रॉब्लम हो सकती है।

प्रॉपर न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट आगे चलकर आपको मदद करेंगे। अपनी बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप अपने आहार में कुछ जड़ी-बूटियों को शामिल करें।

देर रात तक काम न करें। देर से सोने की आदत भी न डाले। यह दोनों चीज आपके सेहत के हिसाब से बिल्कुल भी अच्छी नहीं है, आपको ऊपर की दोनों चीजें दिल और नसों से संबंधित परेशानी दे सकती है।

2021 में कॅरियर और बिजनेस संभावनाएं

कॅरियर और बिजनेस के लिहाज से 2021 जोखिम भरा साबित हो सकता है। इस वर्ष कुछ व्यवसायों को सफलता मिलेगी, और अन्य को नुकसान होगा। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री, म्यूजिक,आर्ट और प्रोसेस्ड फ़ूड से जुड़े है उनके बिजनेस में निरंतर लाभ और स्थिरता होगी। यदि आप वर्तमान में बेरोजगार हैं और नई नौकरियों की तलाश कर रहे हैं, तो हो सकता है कि आपको वह अच्छा वेतन न मिले जो आप पहले कमाते थे। यदि आप नौकरी में हैं, तो प्रमोशन के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकता है।

अपनी स्किल को डेवलप करने के लिए या नए कॅरियर में बदलाव करने के लिए यह एक अनुकूल समय है। यदि आप एक सलाहकार, मनोचिकित्सक या मनोवैज्ञानिक हैं, तो आपको आने वाले समय के लिए ओवर बुक भी किया जा सकता है।

सेल्फ एम्प्लॉयड और पार्ट-टाइमर को थोड़ा और कमाने के लिए संघर्ष करना होगा। ऐसा लग सकता है कि आप जो भी काम कर रहे हैं, उसके बदले में जो पैसा दिया जा रहा है वो मूंगफली के समान है। पर आपको सलाह दी जाती है को थोड़ा धेर्य रखे। यह काम आपकी नींव को मजबूत कर रहा है।
चुनौतियों के लिए तैयार रहें, हमारे विशेषज्ञ से सलाह ले।

2021 और फाइनेंस

यदि आपने होम लोन लिया है तो इस साल आप इसे पूरी तरह से चुका सकते हैं। लोन चुकाने की वजह से आप राहत महसूस करेंगे। हालांकि, इस साल घर की साज-सज्जा और इंटीरियर से जुड़े खर्चे नजर आ रहे हैं। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो आपको पेबैक मिल सकता है। 2021 में जोखिम भरी योजनाओं में निवेश न करें। ट्रेडिंग और निवेश की बात करें तो आपको किसी विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए। इनकम टैक्स अधिकारी द्वारा आपकी आय की जानकारी भी ली जा सकती है। ऑडिट प्रक्रिया में कोई समस्या न हो इसलिए अपना हिसाब किताब सही रखे।

Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation