सूअर(Boar) और चूहे(Rat)राशि की अनुकूलता और ज्योतिषीय मिलान

चीनी ज्योतिष में 12 साल का एक चक्रीय पैटर्न होता है, जिसमें हर वर्ष के लिए एक जानवर निश्चित किया गया है। हर 12 साल बाद यह पैटर्न रिपीट होता है। प्रत्येक जानवर पानी, पृथ्वी, अग्नि, लकड़ी और धातु जैसे तत्वों में से किसी एक के साथ जुड़ा हुआ होता है। चीनी ज्योतिष के अनुसार चूहा और सूअर राशि वाले लोग जल तत्व से संबंधित हैं। चूहा और सूअर एक बेहतरीन जोड़ी कहलाती है, चाहे वह प्यार हो, दोस्ती हो या व्यवसाय। चूहे केंद्र में रहना पसंद करते हैं, सबके आकर्षण का केंद्र भी होते है। जबकि सूअर अपने दोस्तों को आगे रखना पसंद करते हैं। इन्हें एक दूसरे के विचारों में सुचारू रूप से बहना पसंद होता है। आइए जानते हैं इनकी अनुकूलता के बारे में।


चीनी राशि सूअर(Boar) और चूहा (Rat) का व्यक्तित्व और लक्षण

सूअर और चूहा राशि वाले दोनों जल तत्व के अंतर्गत आते हैं। दोनों का समान तत्व होने की वजह से इन लोगों की जोड़ीं बहुत अच्छी साबित होती है। दोनों के बीच बेहतरीन आपसी समझ होती है। इन दोनों की जोड़ी राशि अनुसार लम्बे रिश्ते के लिए एक स्पष्ट रोडमैप देखती है। इनके व्यक्तित्व में कुछ ऐसे लक्षण होते हैं, जिसकी वजह से इनके पार्टनर एक दुसरे को कभी भी नुकसान नहीं पहुंचाते। यदि ये लोग शुरूआती स्तर में ही एक – दूसरे के लिए समझौता कर लेते है तो इनका सम्बन्ध चिरस्थायी मैच हो सकता है।


चूहा राशि के पुरुष का व्यक्तित्व

चूहा राशि के पुरुष अधिक सतर्क, सकारात्मक और प्रेमपूर्ण अनुशासन वाले होते है। इनका स्वभाव कभी गर्म तो कभी नरम होता रहता है। ये लोग सोशलाइट होते है। किसी ख़ास वजह से हमेशा दान करते रहते है। अधिकतर लोग इनकी कंपनी पसंद करते हैं। शार्प इन्टूशन और दूरदर्शिता जैसे गुणों के कारण ये अच्छे बिजनेस लीडर हो सकते हैं।

यह लोग दिल से कोमल होते है। इनको उन लोगों का साथ अच्छा लगता है, जो प्योर और जेंटल होते है। इनकी महिला मित्र सुसंस्कृत होती है। हमेशा इनको आगे ले जाती है। चूहे राशि वाले पुरुष अपने प्रेम संबंधों में बहुत ही दयालु होते है। इन लोगों को बार-बार पार्टनर बदलना पसंद नहीं होता है। इनकी दिली ख्वाहिश होती है। इनका रिश्ता उसी के साथ हमेशा जुड़ा रहे जो इनका पहला प्यार है। किसी रिश्ते को बनाये रखने के लिए जो-जो भी करना होता है। यह वो सब करते है, और साथ में अपने पार्टनर के बारे में हमेशा सबसे पहले सोचते है। इससे ज्यादा किसी पार्टनर को और चाहिए क्या?

लोग उनके इस स्वभाव का फायदा भी उठा सकते हैं। कई लोग उठाते भी है, लेकिन चूहा पुरुष राशि वालों को हमेशा इसका भुगतान करना होता है। वे करते भी है लेकिन कभी भी इस भुगतान को वापिस भी नहीं मांगते। चूहा राशि वाले पुरुष ब्रॉडमाइन्डिड होते है। यह अच्छे हस्बैंड भी साबित होते हैं।

अपने लिए राशि अनुसार आदर्श पार्टनर की यहां तलाश करें

आप का स्वभाव खर्चीला है, तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि चूहे राशि वाले पुरुष कंजूस स्वभाव के होते है। इसका दूसरा पक्ष यह भी है की ये लोग अपने पार्टनर से प्यार करते है। इसलिए हो सकता है, की उनके लिए थोड़े उदार हो जाए। चूहे राशि वाले पुरुष अपने लिए कई तरह का प्रोफेशन को चुन सकते हैं। यह लोग अत्यधिक स्किल्ड पुरुषों की श्रेणी में आते हैं। ये लोग कलाकार, डॉक्टर, इंजीनियर, वास्तुकार, फोटोग्राफर आदि जैसे करियर में बहुत आगे जा सकते हैं।


सूअर राशि की महिलाओं का व्यक्तित्व

सूअर राशि वाली महिलायें थोड़ी सेंसुअल होती है, लेकिन हठी भी होती है। ये लोग स्वाभाव से ईमानदार होती है। इनका यह गुण उन्हें नुकसान भी पहुचाता है। यह खुद तो सत्यवादी होती हीं है, इसके साथ ही कोई इनसे अगर झूठ बोलता है। तो वो इन्हें खुद से दूर कर, उन्हें उनकी हैसियत दिखा देती है। इनकी जिन्दगी रीतिबद्ध तरीके से चलती है, लेकिन उसमें भी चार्म होता है। सूअर राशि वाली महिलाएं लोगों को बहुत जल्दी आकर्षित कर लेती है। इस राशि वाली महिला प्यार और रोमांस के लिए सबसे अच्छी पार्टनर होती है।

सूअर राशि वाली महिलाएं अंदर से नाजुक होती है। इनकी भावनायों को बहुत जल्दी चोट पहुचती है। यह लोग पूरी तरह से अपने पुरुष पार्टनर के प्रति समर्पित होती है। उन्हें सिंड्रेला की कहानियां पसंद होती हैं, और वे फंतासी में रहना पसंद करते हैं। इनके ड्रीमी माइंड की वजह से यह पता लगा पाना मुश्किल होता है की इनके दिल और दिमाग में आखिर चल क्या रहा है। यदि आप एक निराशाजनक रोमांटिक लड़के हैं, तो वह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इन लोगों को फुल ड्रामा पसंद होता है। आप इनके लिए गिफ्ट खरीद सकते है। रोमांटिक चीजें कर सकते हैं।

सूअर और चूहा राशि वालों की जोड़ीं बहुत ही अच्छी होती है। इनके मैच में ज्यादा समस्या नहीं आती है। ये लोग एक दूसरे के सर्वोत्तम तरीके से पूरक साबित होंगे।


सूअर और चूहा राशि वालों की अनुकूलता

सूअर और चूहे राशि वालों की जोड़ी में सब कुछ सरल सा लगता है। इन लोगों के बारें में ज्यादा बात करने के लिए कुछ है भी नहीं। यह एक अनुकूल रिश्ता साबित होता है। इनके रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा, आर्गुमेंट्स नहीं, बल्कि प्यार और जूनून होता है। यह दोनों एक दुसरे की इज्जत और सम्मान करते हैं। इनके बीच विश्वास की भावना बनी रहती है। जल तत्व होने की वजह है दोनों प्यार में बहते हुए रहते हैं।

जैसा कि आपको पता है सूअर राशि वाले ड्रीम में रहने वाले लोग है। यह अपने एक साथी को सपनों की दुनिया तो दुसरे को हकीकत की दुनिया में छोड़ सकते हैं। सूअर राशि वाले प्रोब्लम में जल्दी ही हथियार डाल देते है। इनको ज्यादा देर तक समस्यों से लड़ना नहीं आता। इनके इस स्वभाव की वजह से असुविधा और गलतफहमी हो सकती है। दोनों को ऐसी स्थिति उत्पन्न होने से खुद को बचाना चाहिए।


प्यार में चूहा पुरुष और सूअर महिला राशि वालों की अनुकूलता

चूहा राशि वाले पुरुष परिवार का मुखिया होता है। इनका परिवार और पारंपरिक मूल्य के प्रति बहुत झुकाव होता है। चूहा और सूअर राशि वाले एक ही तत्व के होने की वजह से यह लोग जल्दी ही एक दुसरे के प्रति यौन आकर्षित हो सकते हैं। इनका रिश्ता मधुर, रोमांटिक होगा। आपसी सम्मान और भक्ति की भावना इस कपल को सम्पूर्णता प्रदान करती है। ये समाज में दूसरों के लिए आदर्श कपल भी हो सकते हैं। सूअर राशि वाली महिला अपने पुरुष साथी की क्वालिटी को पसंद करती है, और उनके द्वारा बताये गये रास्ते पर चलना पसंद करती है। यह स्वभाव रिश्ते में इनका समर्पण दिखाता है।

सूअर राशि के इस समर्पण की वजह से, चूहा राशि वाले पुरुष अपने साथी पर सुख-सुविधाओं की वर्षा कर सकता है, और उसे एक राजकुमारी की तरह महसूस करा सकता है। जैसा कि पहले ही उल्लेख किया गया है, सूअर राशि वालों को अपनी कल्पना में रहना पसंद होता है, और चूहा राशि वाले उसे पूरा करने की पूरी क्षमता रखते हैं। सूअर राशि की महिला इनके पार्टनर के रूप में राजकुमारी का जीवन जी सकती है, जिसमें एक राजकुमार उसकी हमेशा सेवा में होगा। ज्योतिष की दृष्टि से यह एक आदर्श मेल है जो हमेशा के लिए चल सकता है।

इन लोगों की जोड़ी को 80% से ऊपर माना जाता है। ओसत रूप से यह बहुत अच्छा स्कोर है। ये दोनों पार्टनर एक-दूसरे की बहुत परवाह करते हैं, और एक-दूसरे के लिए सारा प्यार और दौलत को लुटा भी सकते हैं। यह आत्मा और शरीर मिलन है। सूअर राशि वाली महिला अपने साथी के लिए लकी चार्म भी साबित हो सकती है।


प्यार में सूअर पुरुष और चूहा महिला की अनुकूलता

अब जरा परिदृश्य को बदल दिया जाए, यानी कि सूअर राशि के पुरुष और चूहा राशि की महिला। तो भी यह एक अच्छी जोड़ीं मानी जाती है। जैसे ताले के लिए चाबी की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही इन दोनों की जोड़ी कहलाती है। जब इनका प्यार, परिवार में बदल है तो इनके बीच सब कुछ अच्छा होने लगता है। हालांकि रिश्ता बनाये रखने के लिए इन दोनों को एक दूसरे को स्पेस देना होगा।

इस राशि वाली महिला के साथ यह समस्या होती है, यह लोग अपने पुरुष राशि वाले पार्टनर के साथ सामंजस्य नहीं बिठा पाती, जिसकी वजह इनका नरम और सरल स्वभाव हो सकता है, वहीं पुरुष को हावी होना भी पसंद नहीं होता है। यह दोनों इस संबंध में आपसी सामंजस्य बिठा सकते हैं। तो रिश्ता अच्छा चलता है।


अगर आपका साथी सूअर राशि वाला है तो क्या करें?

यदि आपका पार्टनर सूअर राशि वाला हुआ, तो यह लोग अपनी काल्पनिक दुनिया में रहना पसंद करते हैं। वे जीवन से प्यार करते हैं और चाहते हैं कि उनके साथी उन्हें उपहार और फूलों से नहलाएं, इसलिए उनकी इन ख्वाहिशों को पूरा करें उन्हें खुश रखें। अपना स्नेह दिखाएं। यदि संभव हो, तो उन्हें लीड करने दें।

सूअर राशि वाले जीवन में छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। इनकी आदत जल्दी चिढ़ जाने वाली होती है। इनको गुस्सा भी जल्दी आता है। ये लोग अपनी भावनाओं को खुलकर नहीं दिखा पाते। दूसरों के बारे में गुप्त रूप में राय बना लेते है।। यदि आप अपने जीवन में सूअर राशि वाले को पार्टनर के रूप में रखना चाहते हैं, तो आपको सहनशीलता और धैर्य रखने की आवश्यकता है।

सूअर राशि वालों के लिए का सबसे अच्छा मैच खरगोश, मुर्गा, बाघ है। अगर खरगोश राशि वाले शांत स्वभाव के है, तो उनके साथ भी इनकी जोड़ी अच्छी रहती है। हालांकि इन लोगों को बैल, ड्रैगन और सांप राशि वाले पार्टनर के साथ रिश्ते नहीं जोड़ना चाहिए।

सूअर राशि वाली महिला के लिए घोड़े, भेड़ और डॉग आदर्श मैच हो सकता है । उन्हें बंदर और मुर्गे राशि वालों से बचना चाहिए।


अगर आपका पार्टनर चूहा राशि का है तो क्या करें?

आपका साथी चूहा राशि वाला है, तो आपको अच्छा श्रोता बनना पड़ेगा, क्योंकि चूहों को बहस करना और वाद विवाद करना पसंद होता है। ये कुछ हद तक अटेंशन सीकर चाहने वाले होते हैं और अक्सर छोटी-छोटी बातों के बारे में शिकायत करेंगे। उनसे निपटने का सबसे अच्छा तरीका उनकी बात सुनना है। उन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है किसी की सलाह नहीं। रिश्ते के लिए यह बेहतर है कि आप उन्हें नेतृत्व करने दें। इनके साथ ईमानदार रहें और उन्हें संदेह न करने दें।

अपने भविष्य के बारे में किसी भी तरह की जानकारी चाहते है हमारे ज्योतिषियों से बात करें

चूहे राशि वालों के लिए सबसे अच्छा मैच बंदर, बैल और ड्रैगन के साथ है। हालांकि, उन्हें घोड़ा और मुर्गा राशि वालों के साथ पार्टनर बनाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह मैच ज्यादा समय तक नहीं चलेगा।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation