कैसा हो सकता है दो अश्व यानी घोड़ा राशि के लोगों का रिश्ता


घोड़ा राशि के महिला व पुरुष का तालमेल क्या रंग लाएगा

घोड़ा राशि के महिला व पुरुष के व्यक्तित्व के बारे में जानें अगर बात इस राशि के स्त्री व पुरुष की करें, तो दोनों ही बतौर प्रेमी प्रेमिका अच्छे लगते हैं। इनके प्रेम की शुरुआत अच्छी होती है।

घोड़ा अपने प्रियजनों के साथ गहरे प्यार के लिए पहचाना जाता है। यह अपने आप को नए रिश्ते के लिए समर्पित कर देता है। ये प्रेमी पर कई उपहारों की बौछार लगा देता है। वे जमकर तारीफ करते हैं और प्रेमी को खुश रखने की कोशिश करते हैं।

वहीं दूसरी तरफ घोड़ा राशि राशि चक्र की सबसे अप्रत्याशित राशि है। यह मन बदलने का संकेत देती है, विचार बदलती रहती है। यानी यह अपनी रुचि में परिवर्तन करना बड़ी बात नहीं मानती है। एकाएक रुचि में बदलाव आ जाता है। बस इस राशि में यही एक बात निश्चित होती है कि इनका मन निश्चित नहीं रहता है। एक पहले एक प्रेमी, एक मिशन पर काम करते हैं और फिर पल भर में पलक झपकते ही सब बदल जाता है, ये आगे बढ़ जाते हैं। दो घोड़ा राशि के जातकों के बीच संबंध एक समय तो अच्छी तरह से काम करता है, क्योंकि दोनों को एक दूसरे की जरूरत रहती है, पर यह संबंध कितने लंबे समय तक काम करेगा, यह कहना मुश्किल हो सकता है।


घोड़ा राशि का पुरुष: व्यक्तित्व की विशेषताएं

घोड़ा राशि के पुरुष आत्मनिर्भर और दूसरों के नियंत्रण से बाहर होते हैं। वे सहज होते हैं और अत्यधिक सक्षम भी होते हैं। उनमें साहस और आत्मविश्वास भी बहुत अधिक होता है। उनकी उपस्थिति सबका ध्यान आकर्षित करती है, वे लाइम लाइट में रहते हैं और तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए पहचाने जाते हैं। शारीरिक व्यायाम के मामले में यह बहुत कसरत के अभ्यस्त होते हैं।

आमतौर पर ये तेज-तर्रार, उत्साही, ऊर्जावान, यर्थाथवादी और आशावान होते हैं। उनकी महत्वाकांक्षा बहुत अधिक होती हैं। फिर भी उनमें कई खामियां भी होती हैं। वे गर्म मिजाज, किसी की सलाह न सुनने वाले होते हैं। इनमें सहानुभूति और प्रोत्साहन की कमी होती है।

घोड़ा राशि के पुरुष ऊर्जावान तो होते हैं, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में अधीर होते हैं। उनकी सबसे बड़ी संपत्ति यह है कि वे आत्मविश्वासी और दयालु प्रवृत्ति के होते हैं। ये पुरुष सामान्य नहीं होते हैं। इसके विपरित वे शानदार और आकर्षित करने वाले कपड़े पहनना पसंद करते हैं। वे कार्यक्रमों व पार्टियों की रौनक बनना पसंद सकते हैं। वे बौद्धिक और शारीरिक दोनों गतिविधियों का आनंद लेते हैं।

रोमांटिक रिश्तों के मामले में इस राशि के पुरुष जितना जल्दी इन संबंधों में गिरते हैं, उतनी जल्दी ही बाहर भी निकल आते हैं। वे पहली नजर के प्यार को बहुत महत्व देते हैं, उसके अहसास का पूरा आनंद लेते हैं। उनके लिए प्यार में आगे बढऩा, अपने साथी को प्यार से थामना, ये सब अच्छा अनुभव होता है। प्यार में आने वाली समस्याएं उन्हें बहुत भारी लगती है, इनसे निपटने में वे बड़े असहज हो जाते हैं। हां, एक बार प्यार में पागल हो जाने के बाद वे किसी भी हद से गुजर सकते हैं।

घोड़ा राशि के नर एक साथ कई कार्य कर सकते हैं और स्थिति पर पूरी तरह काबू भी रखते हैं। अगर वे समर्पण भावना रखते हैं तो वे अपने कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं, बिना किसी हिचकिचाहट के। वे बिना थके, बिना रुके अपना काम करते रहते हैं। वे सामान्य तौर पर अपने काम का पालन करते रहते हैं।

क्या आप अपने आदर्श मैच को डेट कर रहे हैं? अपनी राशि की अनुकूलता अभी देखें


घोड़ा राशि की महिला: व्यक्तित्व की विशेषताएं

घोड़ा राशि की महिलाएं ऊर्जावान, फैशनेबल, सुंदर, जीवंत और खुले विचारों वाली होती है। वे वाणी में मधुर होती हैं और बाकी कामों में तेज तर्रार होती है। हालाकि उन्हें दूसरों से सम्मान हासिल करने की कोशिश करनी
चाहिए।

घोड़ा राशि की महिलाएं ऊर्जा से भरी हुई होती हैं। जीवन में चुनौतियों का सामना करने से नहीं डरती हैं। खाली समय में वे शारीरिक व्यायाम जैसी गतिविधियों में व्यस्त रहना पसंद करती हैं। वे प्रकृति की प्रेमी भी होती है, नए पौधों, प्रकृति के नजारे और बाहरी दृश्यों की तारीफ करती नजर आ सकती हैं, उनकी यह बात दूसरों को प्रसन्नता देती है।

इस राशि की महिलाएं जिंदादिल होती हैं, रंगीन होती है। गुस्सा होने पर भी ये आशावादी रहती हैं, विपरित परिस्थितियों में उम्मीद का दामन नहीं छोड़ती हैं। ये आशा को जीवन भर अपने साथ रखती हैं, इससे न केवल इनका आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि ये सहज भी होती है।

प्रेम व संबंधों के मामले में ये खुले विचारों वाली होते हैं, जल्दी से प्यार में पड़ जाती हैं। ये प्रेम को जीवन का जरूरी अंग मानती हैं। ये अपने प्रेमी को पाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। लेकिन अगर प्रेमी इन्हें छोड़ दे तो वे इस गम से भी जल्द से जल्द बाहर आ जाती हैं।

यद्यपि इस राशि की महिलाएं ऊर्जावान, सजग, शिक्षित, ईमानदार, प्रतिभाशाली और अपने काम के प्रति उत्साही होती हैं। इनके लिए कई रोजमर्रा के काम भी मजेदार हो सकते हैं, क्योंकि ये अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता से इन कामों को आरामदायक बना लेती हैं, उन्हें प्राकृतिक वातावरण में नयापन दे देती हैं। वे अपने काम में माहिर होती हैं, कुशल और निपुण होती हैं। ये अपने सहकर्मियों के लिए बेहतरीन साथी और अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अधिनस्थ हो सकती हैं।


घोड़ा राशि के पुरुष और महिलाओं में अनुकूलता

अब इस राशि के महिला व पुरुष का जोड़ा बनता है तो मानों वे एक दूसरे के प्रति एक अलग ही आकर्षण महसूस करते हैं। इसमें शारीरिक, आत्म और मानसिक संबंध भी शामिल होता है। इनका बंधन बहुत प्रगाढ़ हो जाता है। ये जब आजाद होते हैं तो भी आनंद लेते हैं, जब एक दूसरे के साथ जोड़े में होते हैं तो भी खुश रहते हैं और जब सामाजिक समारोहों में शामिल होते हैं तो भी मजे करते हैं।

चीनी ज्योतिष में घोड़ा समान होते हैं। यह दोनों के बीच में परेशानी और संबंधों में दरार का कारण भी हो सकता है। दोनों के एक समान होने के कारण इनमें से एक भी कमजोर नहीं पड़ता, दोनों में दरार पैदा हो सकती है। दोनों जब किसी भी तरह का संबंध बना रहे होते हैं, चाहे वह भावनात्मक संबंध हो या शारीरिक संबंध, ऐसे में जरूरी है कि दोनों बराबरी का मौका एक दूसरे को दें। दोनों एक दूसरे का भरपूर साथ दें, तब जाकर दोनों के बीच पूर्ण व सहज संबंध बन पाता है। इसके लिए दोनों को समान रूप से सक्रिय होना जरूरी है।


दो घोड़ा का प्रेम संबंध, कैसे होंगे परिणाम

चीनी राशि चक्र के मुताबिक घोड़ा राशि के जातक फिर चाहे वह पुरुष हो या महिला शुरुआत में एक दूसरे को गहराई से प्यार करते हैं। वे शारीरिक संबंधों का भी भरपूर आनंद लेते हैं। हालांकि ये राशि चीनी राशि चक्र की सबसे अस्थिर राशियों में से एक है। ऐसे में हमेशा डर रहता है कि ये दोनों ही अपने प्रेम संबंधों में ज्यादा लंबा न चल सकें, जल्द ही किसी एक के रूचि खो देने का डल बना रहता है। मौजूदा समय में जिस रिश्ते में ये जुड़े हुए हैं, वह कितना लंबा चलेगा, यह कहना संभव नहीं होता।


क्या घोड़ा राशि के पुरुष और स्त्री की अनुकूलता है सही?

इस राशि के दोनों जातकों के बारे में सबसे अनोखी बात यह है कि वे सहज रूप से एक मजबूत बंधन को समझते हैं। वे एक-दूसरे में समानताएं देखते हैं। वे कहीं भटकते हैं तो बैचेनी भी महसूस करते हैं। ऐसे कई बातें हैं जो इनमें एक समान देखने को मिलती है। इन घोड़ा का स्वभाव आवेगी होता है। यह स्वभाव कई बार चीजों का जटिल बना देता है।


घोड़ा राशि के जातक का मेल किससे सही होता है?

घोड़ा राशि के अनुकूल होने वाली राशियो में भेड़, बाघ और खरगोश मुख्य हैं। जब ये राशियां एक साथ आती हैं तो अच्छे वैवाहिक जीवन के संकेत मिलते हैं। एक दूसरे का सम्मान और देखभाल इसे और भी बेहतर बनाए रखती है। व्यापक प्रयासों के परिणामस्वरूप एक समृद्ध और सम्मानजनक संबंध अस्तित्व में आ सकता है।


घोड़ा का व्यक्तित्व कैसा होता?

आकांक्षी, ऊर्जावान, भावुक, ईमानदार। घोड़ा राशि में जन्में लोग उत्साह से भरे होते हैं। हमेशा जोश में रहते हैं। आशावादी होते हैं और स्वतंत्रता पसंद होते हैं। इन्होंने जीवन को बहुत करीब से देखा होता है। जीवन जीने के तरीकों को अच्छे से जानते हैं।

अपने छिपे हुए व्यक्तित्व के बारे में अधिक जानने के लिए, मुफ़्त जन्मपत्री अभी चेक करें



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation