बैल और भेड़ की अनुकूलता: विशेषताएं और ज्योतिषीय मिलान

चीनी राशि चिह्न अनुकूलता मैट्रिक्स में क्या आपकी रुचि है? यदि हां, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। चीनी राशि चक्र को 12 महीनों में विभाजित किया जाता है और हर एक महीना एक पशु का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए चीनी ज्योतिष के मुताबिक राशि चक्र का प्रतिनिधित्व 12 पशु करते हैं। अपने जन्म के महीने के मुताबिक आप एक पशु से जुड़े रहेंगे। यह लुभाने वाला है ? हालांकि, चीनी राशि और ज्योतिष बहुत ही पुराने हैं और लगभग 2000 वर्षों से इसका अस्तित्व है। अभी हम उन्हीं के बारे में पढ़ रहे हैं। चीनी ज्योतिष ने अपनी संस्कृति में अपनी जड़ें बहुत ही मजबूती से फैला रखी है।

इस ब्लॉग में हम बैल और भेड़ की राशि चक्र की कुछ अनोखी विशेषताओं का पता लगाने वाले हैं और हम यह भी देखेंगे कि अनुकूलता की रडार पर ये किस तरीके से खड़े उतरते हैं। तो चलिए, अब हम बिना किसी देरी के बैल और भेड़ चीनी राशियों की अनुकूलता के बारे में जानते हैं।


भेड़ राशि की विशेषताएं

भेड़ एक ऐसा जानवर है, जो बड़ा ही विनम्र रहता है और आज्ञाकारी भी होता है। इसलिए जिन जातकों का जन्म चीनी राशि चक्र भेड़ के अंतर्गत हुआ है, वे दूसरों का आदेश मानने वाले और समय होते हैं। उनके बड़े ही विनम्र प्राणी होने की उम्मीद की जाती है। चीनी राशि और अनुकूलता के मुताबिक भेड़ का व्यक्तित्व बड़ी ही नम्रता से भरा होता है। वे बहुत ही दयालु होते हैं। हालांकि, उनमें भावुकता भी खूब भरी होती है। साथ ही वे बड़े संवेदनशील भी होते हैं। क्या आपने कभी यह देखा है कि भेड़ों का झुंड हमेशा एक साथ चलता है? वे केवल वही सुनते हैं और सिर्फ वही करते हैं, जो उनका नेता उन्हें करने के लिए कह रहा है। इसी तरह से ऐसे जातक भी बहुत ही अच्छे अनुयायी होते हैं। अपने नेता के आदेशों का पालन करने में उन्हें किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं होती है। इतना ही नहीं, इनके पास दोस्तों का एक विशाल समूह मौजूद होता है। आमतौर पर लोग उन्हें पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता है। लड़ाईझगड़े जैसी किसी भी अप्रिय स्थिति से वे खुद को बहुत ही दूर रखते हैं। असहज स्थिति से वे काफी घबरा भी सकते हैं।


प्यार में कैसे पेश आते हैं भेड़

भेड़ स्वभाव से बड़े ही शर्मीले होते हैं। वे बड़े ही नाजुक और कोमल प्राणी माने जाते हैं। चीनी राशि और अनुकूलता के अनुसार दिल के मामलों में भेड़ बड़े ही लापरवाह नजर सकते हैं। भेड़ राशि वाले जातकों की यह कमी होती है कि उनमें नेतृत्व क्षमता का पूरी तरीके से अभाव होता है। हां वे अनुयायी जरूर बन कर रह सकते हैं। इसलिए रिश्तों में उनके लिए आगे बढ़ना संभव नहीं होता है। इसकी वजह से उनके पार्टनर को काफी निराशा महसूस हो सकती है।

हालांकि, एक बार जब भेड़ राशि वाले जातक प्रतिबद्ध हो जाते हैं, तो अपने रिश्ते में वे बहुत ही वफादार होते हैं और पूरी वफादारी के साथ इस रिश्ते को निभाते हैं। जब वे किसी को डेट कर रहे होते हैं, तो उस समय का भी वे बहुत ही अच्छी तरीके से आनंद लेते हैं। हमेशा के लिए वे किसी रोमांटिक रिश्ते में रह सकते हैं। ये जातक अपने स्वभाव से बड़े ही नाजुक होते हैं। अपने पार्टनर की वजह से बहुत ही आसानी से वे निराश भी हो सकते हैं। अस्वीकृति को वे आसानी से नहीं झेल पाते हैं।

समझें कि अपने पार्टनर के साथ आप कितने अनुकूल हैं? विशेषज्ञों से बात करें @ सिर्फ रु. 1/मिनट में


बैल राशि की विशेषताएं

बैल परिवार के मूल जातक बड़े ही सख्त स्वभाव के होते हैं। उनमें वफादारी कूटकूट कर भरी होती है। साथ ही वे पूरी तरीके से ईमानदार भी होते हैं और इसके लिए वे जाने भी जाते हैं। अपनी जिंदगी और अपने रिश्ते को लेकर वे अपने मन में बड़े ही रूढ़िवादी विचारों को पाल कर रखते हैं। वे परंपरावादी होते हैं। हालांकि, इसमें कोई संदेह नहीं कि वे बड़े ही प्रभावशाली व्यक्ति भी होते हैं। उनके अंदर जो सहनशक्ति होती है, साथ ही जिस तरह से ईमानदारी से वे काम करते हैं और अथक परिश्रम भी करते हैं, इन सभी चीजों की वजह से लोग उनसे आसानी से प्रभावित हो सकते हैं। उन्हें भय तो बिल्कुल भी नहीं लगता है। चाहे कोई भी चीज हो या फिर कोई भी कठिनाई क्यों हो, ये उन्हें कभी परेशान कर ही नहीं सकती हैं। बैल राशि वाले जातक बड़े ही दृढ़ निश्चयी होते हैं। मुश्किलों का उन्हें कई बार सामना करना पड़ सकता है। दूसरी ओर वे बहुत ही तेज तर्रार भी होते हैं। उनका मूड भी लगातार बदलता रहता है। साथ ही कई बार वे तर्कहीन भी हो सकते हैं। कभी कभी उनका स्वभाव बड़ा ही जिद्दी हो सकता है। इससे बैलों की अनुकूलता प्रभावित हो सकती है।


प्यार में कैसे पेश आते हैं बैल

कोई व्यक्ति, जो कि एक बैल राशि का जातक है, चीनी राशि चक्र में किसी भी अन्य मूल जातकों की तुलना में वह बड़ा ही अजीब तरह का हो सकता है। इसकी वजह यह है कि इस तरह के जातक परंपरावादी विचार रखने वाले होते हैं। कोई भी नई चीज उन्हें काफी परेशान कर सकती है। उन्हें ये नई चीजें अजीब तरह की लग सकती हैं। इस वजह से वे भी अजीब तरीके से बर्ताव करने लगते हैं। अपनी बातचीत के दौरान भी वे बहुत ही अजीबोगरीब तरीके से पेश आते हैं। वे आपके सामने किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में सामने सकते हैं, जो कि आपको बहुत ही शांत और लचीला नजर आने वाला है। हालांकि, वास्तव में उनका स्वभाव उत्साह से भरा हुआ होता है। हो सकता है कि उनके पार्टनर धीरेधीरे इस चीज को महसूस करना शुरू कर दें।

वैसे, बैल परिवार के जातक रिश्तों में बड़े ही प्रतिबद्ध नजर आते हैं। अपने पार्टनर से उन्हें बहुत लगाव होता है और वे अपने पार्टनर का बहुत ही अच्छी तरीके से ख्याल रखते हैं। अपने प्रियजनों की देखभाल के लिए वे हमेशा प्रयास करते रहते हैं। उनके सहयोगी इस चीज को बहुत ही अच्छी तरीके से महसूस भी कर सकते हैं। उनकी कोशिशें हमेशा वास्तविकता के निकट होती हैं। साथ ही वे नेक इरादों से कोई भी प्रयास करते हैं। हालांकि, बैल राशि के जातकों के साथ संबंध बनाना वास्तव में बहुत ही चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। अपने पार्टनर पर वे शक कर सकते हैं और उन्हें अपने करीबियों के अच्छे इरादों पर भी शक हो सकता है।

मुझे अपना आदर्श जीवनसाथी कब मिलेगा? विशेषज्ञों से बात करें @ सिर्फ रु. 1/मिनट में

 


बैल और भेड़ की अनुकूलता

अब आइए यह देखते हैं कि वे रोमांटिक तौर पर एकदूसरे के साथ कितने संगत हैं और कितने असंगत।

बैल पत्नी और भेड़ पति

चीनी ज्योतिष के मुताबिक भेड़ पति काफी खेती रखने वाले और बहुत ही अशिक्षित होते हैं। उनका यह मानना होता है कि उन्हें इस तरीके का जीवन जीना चाहिए, जो कि पूरी तरीके से सही हो। वे जीवन में सिर्फ सुख चाहते हैं और अपनी जिंदगी का पूरा आनंद लेना चाहते हैं। दूसरी ओर बैल पत्नी बहुत ही मेहनती होती हैं। वे अपने परिवार और खुद की बहुत ही अच्छी तरीके से देखभाल करती हैं। हालांकि, वे अपने भेड़ पति की बेकार की मांगों पर ध्यान नहीं देती हैं। बैल पति को हर कदम पर प्रशंसा की उम्मीद होती है। वे खुद को सबसे अच्छा पति मानते हैं। बैल पत्नी बहुत ही व्यवस्थित रहती हैं और भेड़ पति का अनुशासनहीन तरीका उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आने वाला है। ऐसी स्थिति में उन्हें घुटन महसूस होने लगती है। वहीं, बैल पत्नी बहुत ही मजबूत दिमाग वाली होती हैं। वे पूरी तरीके से अडिग रहती हैं। अपने समय का हरसंभव तरीके से उपयोग करने के लिए भी वे बहुत ही दृढ़ रहती हैं। भेड़ पति का मूड लगातार बदलता रहता है। वे अपनी इच्छा और पसंद के अनुसार ही कोई भी काम करना चाहते हैं। पत्नी को उनके कमजोर और नरम तरीकों का समर्थन करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। वहीं, पति को यह लगता है कि ये सारी चीजें जरूरी हैं। उन्हें लगता है कि इन्हें बेकार में टालने की कोशिश की जा रही है। भेड़ महिला और बैल पुरुष की अनुकूलता इस संदर्भ में देखी जाए, तो यह बहुत ही कठोर हो जाती है और इनका समायोजन भी बड़ा ही कठिन होता है।

भेड़ पत्नी और बैल पति

बैल पुरुष और महिला की अनुकूलता की तरफ बढ़ते हुए हम यह पाते हैं कि भेड़ पत्नी अपने पति के लिए एक बड़ा ही आरामदायक माहौल घर में बना देती हैं। घर में बैल पति को वे बहुत ही आराम महसूस कराती हैं, क्योंकि वे उनकी बहुत ही अच्छी तरीके से देखभाल करती हैं। दूसरी ओर बैल पति अपनी पत्नी की बहुत ही अच्छी तरीके से देखभाल करने वाले होते हैं। इस राशि की पत्नी अपने व्यवहार में बड़ी ही चंचल और काफी अनिश्चित होती हैं। वहीं, पति बड़े ही भाग्य वाले होते हैं और अपने जीवन के प्रति वे बहुत ही व्यवहारिक नजरिया रखते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि वे घर के लिए पैसे कमाते हैं, जबकि पत्नी की इन पैसों को उड़ाने की प्रवृत्ति होती है।

बैल पति अपने स्वभाव से बहुत ही दृढ़ निश्चयी और काफी मजबूत होते हैं, जबकि भेड़ पत्नी हमेशा चिंता में डूबी रहती हैं और ज्यादातर समय वे बहुत ही नाजुक रहती हैं। बैल पति समझौता करना बहुत ही कठिन मानते हैं, क्योंकि दूसरों से उनकी अपेक्षाएं कुछ ज्यादा ही रहती हैं। भेड़ पत्नी अपने पति से काफी निराश महसूस कर सकती हैं। उन दोनों को अपने रिश्ते में बहुत जल्द इस बात का एहसास हो जाता है कि जिंदगी गुलाब का बिस्तर बिल्कुल भी नहीं है। भेड़ और बैल के बीच की अनुकूलता वास्तव में बड़ी ही कठोर होती है।

पाएं अपनी जन्मपत्री का विस्तृत विश्लेषण और जानें कि आपके लिए कौन सही है, इसे अभी प्राप्त करें!


और अंत में

जिंदगी निश्चित रूप से गुलाब का बिस्तर नहीं है। खासकर बैल और भेड़ के इस जोडे के लिए। इससे पहले कि वे कुछ भी सोच सकें, उनके रिश्ते का आधार संदिग्ध हो सकता है। तो हम आशा करते हैं कि भेड़ और बैल की अनुकूलता के बारे में आप अच्छी तरीके से समझ गए होंगे।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation