बंदर और चूहे के अनुकूलता : स्वर्ग में बनी हुई जोड़ीं

अरे -अरे ये मैं कहां बंदर और चूहों के बीच आकर फंस गया। ऊपर पढकर आप यही सोच रहे होगे कि कहां बंदर और चूहे को पढ़ने बैठ गया। हम तो अच्छे खासे ज्योतिष से जुड़ी जानकारी ले रहे थे। तो आप घबराएं नहीं। यहां हम आपको ज्योतिष से जुड़ी हुई ही जानकारी देगे। आज हम बात कर रहे हैं चीनी ज्योतिष की। जिसमें हर वर्ष जन्म लेने वाले व्यक्ति को एक जानवर का नाम दिया जाता है।


व्यक्तिगत खासियतें

चीनी ज्योतिष में मनुष्यों को पशुओं के राशि ों के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है। इसमें 12 जानवरों को एक जंजीर के द्वारा जोड़ा जाता है। हर 12 साल बाद ये जानवर खुद को फिर से दोहराते है। हर जानवर का एक तत्व होता है। जैसे चूहों का पानी, तो बंदर का तत्व मेटल है। यह एलिमेंट इन लोगों की पर्सनालिटी और कम्पैटिबिलिटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


चीनी ज्योतिष अनुसार पुरुष बंदर राशि वाले लोगों का व्यक्तित्व और विवरण

जैसे हर व्यक्ति के लिए अलग कोट होता है, वैसे ही हर व्यक्ति के लक्षण और गुण भी अलग – अलग होते हैं। वैसा ही चीनी ज्योतिष में भी होता है। चीनी ज्योतिष के अनुसार कुछ सामान्य लक्षण है। जो चूहे और बंदर राशि वाले लोगों को एक साथ बेहतर बनाते है। यह दोनों बहुत ही ऊर्जावान और जीवन को मस्त तरीके से जीते हैं। यह लक्षण इन्हें ख़ास बनाता है।

चीनी ज्योतिष आनुसार बंदर मेटल तत्व से जुड़ा होता है। बंदर राशि के पुरुष बहुत ही फुर्तीले, एक्टिव और आत्मविश्वास से भरे होते हैं। यह ऐसे लोग हैं, जिन्हें आप अपने जीवन में लाना चाहते हैं। इस राशि के लोग स्मार्ट, आत्मविश्वास से भरपूर, ऊर्जावान और व्यवहारिक होते है। यह अपने रिश्ते में दयालु, रोमांटिक और जिम्मेदार होते है। इनके बारे में कह सकते हैं की ये लोग मीठे शरबत की तरह जिन्दगी में मिठास घोल देते हैं।

पुरुष बंदरों के बारे में यह भी कहा जाता है, की ये लोग अपने पार्टनर के जीवन में खुशियां लाते हैं। इस राशि वाले लोग स्वयं में और वैवाहिक जीवन में हमेशा शांति चाहते हैं। वैसे तो ये लोग शांत होते हैं, पर कभी-कभी चालाकी भी दिखाते है। इनके अंदर थोड़ी सी प्रतिस्पर्धा की भावना भी होती है। साथ ही इनके अंदर ईगो भी पाया जाता है। यह चतुराई कोई भी व्यक्ति इनमें तभी पकड़ सकता है, जब वो इनसे ज्यादा होशियार हो। लेकिन जब इनको समझ आ जाता है की सामने वाले व्यक्ति ने इनकी चतुराई को समझ लिया है तो इनके व्यवहार में सुस्ती और स्वभाव में अस्थिरता पैदा हो सकती है।

अपने व्यक्तित्व लक्षणों और अपने लिए उभरती संभावनाओं के बारे में जानने के लिए प्रीमियम जन्मपत्री प्राप्त करें!
बंदर राशि वाले पुरुष अपने प्रेम संबंधों में वफादार होते हैं। यह लोग अधिकतर अपने जीवन में एक स्त्री को ही जगह देते हैं। यही वजह है की बंदर और चूहे की दोस्ती मिलकर इनके जीवन को आरामदायक और शांतिपूर्ण बना देती है। इस जोड़ीं के बारे में आप कह सकते है, की यह स्वर्ग में बनी हुई जोड़ी है। चीनी ज्योतिष अनुसार ऐसा माना जाता है कि बंदर पुरुष ऐसी महिलाओं के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित होते हैं, जिनका व्यक्तित्व चमकदार होता है। यह लोग उन महिलाओं के प्रति भी जल्दी आकर्षित होते है, जिनकी हॉबी इनके साथ मिलती – जुलती है। यह लोग अपने संबधों में किसी भी प्रकार के ट्रायल और एरर पर समय नहीं बर्बाद करना चाहते। यह लोग सीधे लम्बे समय के लिए रिश्तों को जोड़ना चाहते है।

इन लोगों के कॅरियर की बात करें तो यह लोग कल्पनाशील होते हैं। पुरुष बंदरों के राशि वाले लोगों के लिए ऐसी जॉब बहुत सूट करती है, जिसमें ये लोग अपनी कल्पना का पूरा प्रयोग कर सकें। इन लोगों को ग्रुप के बजाय अकेले काम करना बहुत पसंद होता है। यह लोग छोटे समूह में भी काम नहीं कर पाते। चीनी ज्योतिष अनुसार माना जाता है कि पुरुष बंदर राशि के अंतर्गत आने वाले लोगों को ऐसा काम बिलकुल भी पसंद नहीं है। जिसमें डेडलाइन दी होती है। डेडलाइन के पास आते ही, इनके अंदर अजीब सी बेचैनी होने लगती है। जिसकी वजह से इन लोगों का काम पर फोकस नहीं रह जाता। यह लोग “वन मैन आर्मी” की तरह होते हैं। अकेले ही सब सम्भाल लेते हैं। किसी भी समस्या का समाधान, उच्च नेतृत्व क्षमता के साथ ये लोग अच्छे नेता भी साबित हो सकते हैं।


चीनी ज्योतिष अनुसार स्त्री चूहे राशि वाले लोगों का व्यक्तित्व और विवरण

चीनी ज्योतिष अनुसार स्त्री चूहे राशि वाले जीवन में अत्यधिक ऊर्जावान, उत्साही और सकारात्मकता लिए हुए होती हैं। यह लोग जनता के बीच में फेमस होते हैं। इसके साथ ही यह लोग आशावादी, मेहनती और समर्पित भी होते हैं। इनका दूसरा पहलु यह भी है, की यह लोगों का ध्यान अपनी और चाहने वाले भी होते है। इन लोगों को अपनी स्वतंत्रता बहुत प्रिय होती है। इनका स्वाभाव थोड़ा डोमिनेंट करने वाला भी हो जाता है। यह लोग अपने परिवार की देखभाल बहुत अच्छे से करते हैं। आपको पत्नी अगर स्त्री चूहे राशि वाली मिली है तो आप खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं।
आप यह जानना चाहते है की किसी स्त्री चूहे के राशि वाले लोग आपके लिए कितने सही है। तो संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण करवाएं और अपने पार्टनर से अपनी कुंडली मिलवाएं।


बंदर और चूहा राशि वालों की कम्पैटिबिलिटी

आपके प्रयासों को आसान बनाने के लिए हम आपको बताते है, की किसी पुरुष बंदर राशि वालों की जोड़ीं, स्त्री चूहें राशि वाले के साथ बहुत अच्छी क्यों होती है। इस जोड़ीं को परफेक्ट मैच कहा जाता है। स्त्री चूहा राशि वाले हमेशा अपने परिवार के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट करती है। इन लोगों को परिवार के लिए बजट बनाने में और सेकेंड हैंड सामान खरीदने में भी कोई परेशानी नहीं होती है। यह लोग एक हाथ से बचत करती है तो दुसरे हाथ से अपने परिवार पर लुटाती भी है।

यह लोग बहुत ही हार्ड वर्क करते हैं। अपने कॅरियर में भी सबसे आगे होते है। चीनी ज्योतिष अनुसार पुरुष बंदर और स्त्री चूहे राशि वालों की जोड़ीं बहुत अच्छी मानी जाती है। यदि आपका संबंध उल्टा है, तो मार्गदर्शन के लिए ज्योतिषी से बात करें।

यह लोग वैसे तो समान विचारधारा के होते हैं। इनके कई गुण भी सामान्य होते है। स्वर्ग में बनी इस जोड़ीं की पुरे शहर में चर्चा भी हो सकती है। यह लोग साथ में एक दुसरे के पूरक होते हैं। पुरुष बंदर राशि वाले पति के रूप में और चूहा स्त्री राशि वाले वाइफ के रूप में आदर्श जोड़ी मानी जाती है। इन लोगों का आकर्षण और करिश्मा उन्होंने पावरफुल कपल बनाता है।


प्यार में पुरुष बंदर और स्त्री चूहा राशि वालों की कम्पैटिबिलिटी

चीनी ज्योतिष अनुसार बंदर राशि वाले लोग खुशमिजाज और दिखावा पसंद होते हैं। यह लोग अपनी फीमेल पार्टनर को प्रभावित करना जानते हैं। दूसरी ओर स्त्री चूहा राशि वाले लोग पुरुष बंदरों राशि के उन सब प्रयासों की सराहना करते हैं, जो उनके लिए वो करते हैं।

स्त्री चूहा राशि वाले इस दुनिया की चालबाजी का सामना करने और पुरुष बंदर के लिए एक आदर्श पत्नी होती है। चूहों की तुलना में बंदर अदूरदर्शी होते हैं। यह गुण चूहे राशि वालों के द्वारा ढक लिया जाता है।
चीनी ज्योतिष अनुसार चूहा राशि में जन्म लेने वाली महिला स्वप्नशील होती है। यह लोग खुद से ही खुद को परफेक्ट बनाना चाहते है। ये लोग ब्यूटी विथ ब्रेन होती है। इन लोगों का घर-परिवार के प्रति झुकाव होता है। यह लोग अच्छी गृह स्वामिनी होती है। इनको भौतिक सुख भी बहुत पसंद होता है।

यह लोग थोड़ी सी अहंकारी भी होती है। जिसकी वजह से इनके संबंधों में अधिकतर विवाद बना रहता है। चूहा राशि वाली महिलाएं अच्छी गृह स्वामिनी होती है। अपने घर को व्यवस्थित बनाए रखती है। वहीँ दूसरी और बंदर राशि वाले लोग बहुत प्रैक्टिकल होते है। यह दोनों राशि अगर अपने मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ते है, तो यह सम्बन्ध बहुत ही अच्छा माना जाता है।

आप अपनी राशि के साथ कम्पैटिबिलिटी चेक करना चाहते है। तो यहां पर अपना स्कोर देखे


प्यार में पुरुष चूहा और स्त्री बंदर राशि वालों की कम्पैटिबिलिटी

यदि आप इस परिदृश्य को पलट देते हैं, यानी पुरुष चूहा और स्त्री बंदर तो यह अच्छा मैच नहीं कहलाता है। इनके सम्बन्धों में हमेशा कुछ न कुछ समस्या आती रहती है। चूहा राशि वाले सिडक्ट्रिस होते है और बंदर राशि वाले प्यार की इच्छा रखते है। एक दाता होता है तो दूसरा स्वीकर्ता होता है।

स्त्री बंदर राशि वाली महिला बहुत ही आशावादी होती है। यह हर नकारात्मकता को अपने पार्टनर से दूर रखती है। उन्हें सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास करती है। इनके साथ यह कहावत बिल्कुल फिट बैठती है की किसी सफल पुरुष के पीछे महिला का हाथ होता है।

आपको अपना आदर्श साथी कब मिलेगा यह जानने के लिए हमारे विशेषज्ञों से बात करें।


अगर आपका पार्टनर चूहा राशि वाला है तो क्या करें?

अगर आपका साथी चूहा राशि वाला है, तो आपके सुनने की क्षमता अच्छी होनी चाहिए। चूहों को बहस करना पसंद होता है। ये लोग कुछ हद तक अपनी ओर ध्यान खींचने वाले होते हैं। छोटी-छोटी बातों के बारे में अक्सर शिकायत करेंगे। इन लोगों से निपटने का सबसे अच्छा तरीका उनकी बात सुनना है। इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। किसी की भी सलाह अच्छी नहीं लगती। इसलिए बेहतर है कि आप उन्हें नेतृत्व करने दें। ये लोग स्वभाव से बहुत ही शंकालु होते हैं। इसलिए उनके साथ ईमानदार रहें और उन्हें संदेह करने का कोई मौका न दें।

चूहें और बंदर राशि वालों की जोड़ीं सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके बाद बैल और ड्रैगन राशि वालों के साथ भी अच्छा मैच माना जाता है। इन लोगों को हॉर्स और रोस्टर राशि वालों के साथ जोड़ीं बनाने से बचना चाहिए। इन लोगों के साथ इनका मैच ज्यादा समय तक नहीं चलता।


अगर आपका पार्टनर बंदर राशि वाला है तो क्या करें?

बंदर राशि वाले लोग अहंकारी, आत्मकेंद्रित होते हैं, यह लोग आशाहीन प्रेमी होते हैं। ये लोग सिर्फ सुन्दरता की वजह से ही किसी भी महिला को पसंद करने लगता है। यदि आपका साथी बंदर है। तो आपको उनके शो-बाजी स्किल का आनंद लेने और कम बहस करने की आवश्यकता है। तुम उन्हें प्यार दो, और वे तुम्हारे लिए कुछ भी करेगें। चूहे के साथ बंदर राशि वालों की जोड़ीं अच्छी तरह से मेल खाती है। चूहा और बंदर दोनों के लिए एक सामान्य बात यह है, कि दोनों को हावी होना पसंद है। दोनों अपनी हावी होने की प्रवृत्ति पर थोडा अंकुश लगा ले तो यह बात इनके जीवन के लिए सबसे बेहतरीन होगी। यह एक लम्बे समय तक चलने वाला रिश्ता हो सकता है।

बंदर राशि वालों के लिए सबसे अच्छा मैच चूहा, बैल और खरगोश राशि वाले होते है। इन लोगों को सूअर और चीते राशि वाले लोगों से बचना चाहिए। इनके साथ बनाई गई जोड़ी लम्बे समय तक नहीं चल पाती। ये लोग आसानी से किसी भी आकर्षक व्यक्तित्व की ओर झुकाव महसूस करने लगते हैं, उनके प्यार में पड़ जाते है और जल्दी से सपने सजाने लगते है। इनके लिए सबसे अच्छी सलाह यह है की धैर्य रखें। किसी भी रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले दो बार सोच लें। इस छोटी सी बात पर जब ये अमल करना शुरू कर देगे, तो अपने जीवन में कम धोखा खायेगें। हमेशा खुश भी रहेगे।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation