बैल और सूअर अनुकूलता: विशेषताएं और ज्योतिषीय मिलान

चीनी राशियां और भविष्यवाणियां ये दोनों ही वास्तव में केवल अद्वितीय, बल्कि दिलचस्प भी हैं। चीनी ज्योतिष में 12 राशियां मौजूद हैं। इनमें से प्रत्येक राशि का प्रतिनिधित्व एक पशु के द्वारा किया जाता है और कुल मिलाकर वर्ष के 12 महीनों के लिए इसमें 12 जानवर होते हैं। इनमें से हरेक जानवर के अपनेअपने अद्वितीय गुण होते हैं और उनकी अनोखी विशेषताएं भी होती हैं। आपके जन्म के महीने के मुताबिक आप या तो सूअर या कोई भी अन्य जानवर हो सकते हैं। आप अन्य जानवर या राशि चक्र के साथ अनुकूल हो भी सकते हैं और नहीं भी। इस ब्लॉग में हम बैल और सूअर की अनुकूलता के बारे में पता लगाने वाले हैं। तो चलिए, अब बिना किसी देरी के हम करते हैं इसकी शुरुआत…


बैल राशि वाले जातकों की विशेषताएं

चीनी ज्योतिष और राशि चक्र के मुताबिक बैल राशि वाले जातक अपने जीवन और अपने काम के प्रति बड़ा ही रुढ़िवादी दृष्टिकोण रखते हैं। साथ ही उनका नजरिया भी इन चीजों के प्रति बहुत ही पारंपरिक होता है। वे काफी वफादार होते हैं। साथ ही उनमें बुद्धिमता भी खूब भरी होती है। वैसे, कई परिस्थितियों में वे कुछ ज्यादा ही जिद्दी हो जाते हैं। कई बार वे जरूरत से ज्यादा उत्साही भी नजर आते हैं। बैल राशि वाले जातक बड़े ही गंभीर स्वभाव के होते हैं। अपने जीवन में वे अनुशासन को बहुत महत्व देते हैं। कड़ी मेहनत के भी वे पुजारी होते हैं।

भूलें बहुमूल्य ज्योतिषीय टिप्स लेना, विशेषज्ञ ज्योतिषियों से लें परामर्श @ सिर्फ रु. 1/मिनट में


प्रेम में कैसे पेश आते हैं बैल राशि वाले जातक

चीनी ज्योतिष के मुताबिक बैल राशि वाले महीने में जन्म लेने वाले जातक बड़े ही गंभीर स्वभाव के होते हैं। गंभीरता के साथ उन्हें वफादारी भी बहुत पसंद होती है। अपने पार्टनर का वे पूरा ख्याल रखते हैं। रिश्ते में वे जो भी प्रयास करते हैं, उनमें वास्तविकता होती है। उनके पार्टनर को भी यह चीज स्पष्ट रूप से नजर जाती है। एक बार यदि वे प्रतिबद्ध हो गए, तो इसके बाद से अपने पार्टनर के प्रति वे बहुत ही वफादारी दिखाते हैं।

हालांकि, वे जब रिश्ते में होते हैं, तो कई बार उनकी जिद्दी होने की प्रवृत्ति देखने के लिए मिलती है। कई बार वे बड़े ही अजीबोगरीब तरीके से भी पेश सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उनके विचार और उनके सुझाव वास्तव में बहुत ही मजबूत होते हैं। यह बात जरूर है कि वे बेहद शांत और लचीले नजर सकते हैं, मगर वे काफी उत्साहित होते हैं।

बैल राशि वाले जातक बड़े ही वफादार होते हैं। उनके पास अपने सिद्धांत होते हैं और अपने ही सिद्धांतों पर वे हमेशा चलते हैं।


सूअर राशि की विशेषताएं

चीनी ज्योतिष और राशि चक्र के अनुसार सूअर ऐसे प्राणी होते हैं, जो कि वास्तविकता के बहुत ही नजदीक होते हैं। वे वास्तव में बड़े ही व्यवहारिक होते हैं। साथ ही उनमें उत्साह भी खूब भरा हुआ होता है। वे काफी आशावादी प्राणी होते हैं। उनका स्वभाव मिलनसार होता है। साथ ही वे लचीले स्वभाव के भी होते हैं। रिश्ते में वे केवल बहुत कोमल होते हैं, बल्कि वे काफी देखभाल करने वाले भी हो सकते हैं।

सूअर भी बड़े ही संवेदनशील प्राणी होते हैं। यदि किसी भी स्थिति में वे फंस जाते हैं, तो अपने आत्मविश्वास को फिर से खड़ा करने के लिए वे जाने जाते हैं। उनमें अच्छी परिपक्वता होती है। वे बड़े ही व्यवहारिक होते हैं। जीवन में चाहे कैसे भी परिस्थितियां क्यों उनके सामने गई हों, वे इनका प्रबंधन बहुत ही सहजता से कर लेते हैं।

सूअर राशि वाले जातक अपनी जिंदगी में बहुत ही अलगअलग तरीके के राय और विचार भी रखते हैं। उनकी विचार प्रक्रिया काफी हद तक खास तरह की होती है। वे केवल ज्ञान से परिपूर्ण होते हैं, बल्कि बुद्धिमान भी वे खूब होते हैं। इसके अलावा उनमें धैर्य भी खूब होता है। उनकी सहनशक्ति भी देखने लायक होती है। अपने जीवन में वे बड़ी ही कुशलता से खूब प्रगति करने की संभावना रखते हैं। धीरेधीरे अपने लक्ष्यों की ओर काम करते हुए वे अपने जीवन में आगे बढ़ते रहते हैं।

चाहे आपका काम हो या फिर आपकी व्यक्तिगत जिंदगी, ज्योतिषीय मार्गदर्शन के जरिए आगे बढ़ते रहें। अभी डाउनलोड करें MyPandit App!


प्रेम में कैसे पेश आते हैं सूअर राशि वाले जातक

सूअर बड़े ही आदर्श तरीके के साथी प्यार में माने जाते हैं। दिल से वे बड़े ही रोमांटिक प्रवृति के होते हैं। वे बहुत ही विचारशील होते हैं। साथ ही उनमें भावुकता भी खूब भरी हुई होती है। जब चीजों को समझने की और सुनने की बात आती है, तो सूअर इस मामले में काफी आगे रहते हैं। अपने साथी के भावनात्मक उतारचढ़ाव को सूअर बहुत ही आसानी से समझ सकते हैं। वे बहुत ही अच्छे श्रोता होते हैं। बहुत ही धैर्य के साथ वे चीजों को सुनते हैं। अधिकतर सूअर इतना अधिक धैर्य रखते हैं कि अपने साथी की शिकायतों को वे आराम से दूर कर देते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वे बुद्धिमान भी बहुत होते हैं। तभी तो अपने पार्टनर को केवल वे व्यवहारिक सलाह देते हैं, बल्कि बहुत ही अच्छी तरीके से उनका मार्गदर्शन भी करते हैं। रिश्ते में सूअर बड़े ही सहिष्णु होते हैं और काफी समझदार होते हैं। इस वजह से वे आदर्श प्रेमी साथी के तौर पर जाने जाते हैं।


सूअर पत्नी और बैल पति

बैल और सूअर की अनुकूलता के अनुसार देखें तो उनका रिश्ता ठीक होता है। इन दोनों के जन्म माह में कुछ अनुकरणीय गुण मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से ये एकदूसरे के सबसे अच्छे गुण को सामने लेकर आते हैं। सूअर पत्नी बहुत ही शांत स्वभाव की होती है। वह बहुत ही धैर्य के साथ रहती है। अपने बैल पति के प्रति वह काफी निष्ठा रखती है। अपने बैल पति की खातिर अपनी इच्छाओं और हितों से भी समझौता करने से वह पीछे नहीं हटती। यहां तक कि उनकी इच्छाओं को पूरा करने के लिए वह अपनी जान तक दे सकती है।

वहीं, जब हम बैल पति की बात करते हैं, तो वे बहुत ही अच्छी तरीके से किसी भी चीज के लिए तैयारी करते हैं। वे बहुत ही शांत स्वभाव के होते हैं। सफलता पाने के लिए वे लालायित रहते हैं। यही वजह है कि जीवन में ऊंचाइयों को छूने के लिए वे लगातार खुद को प्रेरित करते रहते हैं। बैल पति बहुत मेहनत करते हैं। वे अपनी पत्नी का भी पूरा ध्यान रखते हैं और उन पर बहुत भरोसा भी करते हैं। सूअर पत्नी बहुत ही कामुक और भावुक होती है। कभीकभी वह कुछ ज्यादा ही आकर्षक भी दिख सकती है। हालांकि ,वह काफी समायोजित करके चलने वाली और मिलनसार प्रवृत्ति की भी हो सकती है। अपनी पति की पसंद के अनुसार काम करने के दौरान वह काफी लचीली भी होती है। दूसरी ओर बैल पति अपनी सूअर पत्नी को ढेर सारे उपहार दिला कर देते रहते हैं। साथ ही उसकी खूब प्रशंसा करते हुए उसे बिगाड़ना पसंद करते हैं।

क्या आप शादी करने की योजना बना रहे हैं? ऐसा करने से पहले यह देखना भूलें कि अपने साथी के साथ आपकी अनुकूलता कैसी है

ज्योतिषी से बात करें @ सिर्फ रु. 1/मिनट में


बैल पत्नी और सूअर पति

चीनी ज्योतिष और राशि अनुकूलता के मुताबिक बैल पत्नी और सूअर पति का मिलन स्थिर संबंध के हिसाब से आवश्यक माना जाता है। हालांकि, इन दोनों के बीच का बंधन ज्यादा मजबूत नहीं हो सकता है। दोनों ही जीवन को लेकर बहुत ही अलगअलग विचार रखते हैं और दोनों का दृष्टिकोण भी काफी अलग होता है। इन दोनों जातकों के अलगअलग स्वभाव की वजह से उनके रिश्ते में काफी घर्षण की स्थिति पैदा हो सकती है। एक व्यक्ति के रूप में सूअर सहानुभूति से भरा हुआ होता है। वह काफी उदार होता है। साथ ही उसका स्वभाव गर्म होता है। हालांकि पत्नी केवल ऐसे ही गुणों को नोटिस करती है, जो कि उसके लिए सुविधाजनक होते हैं। अपने सूअर पति के ये गुण उसे कई बार अपनी जरूरतों के मुताबिक काफी असामान्य भी लग सकते हैं। पत्नी लगातार खुद में अनुशासन बनाए रखने की कोशिश करती रहती है। साथ ही वह सुरक्षा की तलाश में भी रहती है। वहीं, पति अपनी पत्नी से काफी परेशान रहते हैं। सूअर पति बड़े ही हंसमुख होते हैं। वे बातूनी भी होते हैं। साथ ही खुले विचारों वाले होते हैं। वे तभी काम करते हैं, जब उन्हें फुर्सत का समय मिलता है। हर दिन उनकी ऐसी ही लालसा रहती है। बैल पत्नी अपने दृष्टिकोण में कई बार ज्यादा लचीली नहीं होती है।


और अंत में...

तो पाठकों हमें इस बात की उम्मीद है कि आप सूअर और बैल की अनुकूलता के बारे में अच्छी तरीके से समझ गए होंगे। दीर्घकालिक फैसले लेने के लिए उन्हें सावधानी से योजना बनाने की जरूरत होती है। साथ ही अच्छी तरीके से उनका विश्लेषण भी करना होता है। जब आप शादी करने का फैसला ले रहे हैं, तो सबसे पहले अपनी अनोखी जन्म कुंडली को समझने के साथ इसकी शुरुआत आपको करनी चाहिए। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि आपके अद्वितीय गुण कौनकौन से हैं। इसलिए आपको इस बारे में पूरी तरीके से स्पष्ट हो जाना चाहिए कि अपने जीवनसाथी में आप कौनसे गुण चाहते हैं।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation