चीनी ज्योतिष अनुसार बैल और बाघ राशि वालों की अनुकूलता

चीनी ज्योतिष अनुसार जब बैल और बाघ राशि वाला आपस में डेट करते हैं तो वो एक दुसरे को जानकर उनके गुणों का लाभ उठा सकते हैं। यह बेहतरीन जोड़ी हो भी सकती है और नहीं भी।

बाघ और बैल राशि वालों की जोड़ीं मिलकर कोई व्यापार करती है, तो बाघ राशि वाले बैल राशि के किसी भी काम को व्यवस्थित करने के तरीके से बहुत लाभ पाते हैं। बाघ राशि वालों के बारे में यह कहा जाता है, की वो अप्रत्याशित होते हैं। बैल राशि वालों के पास यह कला होती है की वो बाघ के ओरिजिनल और ब्रिलियंट आईडिया को तुरंत पकड़ लेते हैं।

बाघ राशि वाले बैल राशि वालों के गुस्से को शांत होने का भी इन्तजार कर सकते हैं, और इनके ध्यान केंद्रित होने तक इंतजार भी कर सकते हैं। यह अपने साथी को यह बता भी सकते है की, कैसे आप ज्यादा कम्युनिकेटिव और अच्छे बन सकते हैं। बाघ और बैल राशि वालों के लव पार्टनर के रूप में बात की जाए तो इन लोगों को अपने जीवन में लव लाइफ को आनंदित बनाने के लिए बहुत प्रयास करने होंगे। चीनी ज्योतिष अनुसार इन लोगों का जो राशि है वो बहुत ही गर्मजोशी वाला है। बैल राशि वाली महिला को अपने करीबी दोस्तों, घर और परिवार के बीच अच्छा लगता है। यह दोनों राशि ईमानदार होती है। इनके अंदर एक दुसरे के प्रति सम्मान की भावना भी होती है। हालांकि बाघ राशि वाले कुछ हद तक मूडी और अनिश्चित से होते हैं। इसका मतलब यह बिलकुल भी नहीं है की आप इन पर भरोसा ही न करें।

यदि बैल राशि वाले बाघ के अस्तित्व को स्वीकार कर लेते है, तो इन लोगों का रिश्ता बहुत ही लम्बे समय तक चलता है। समय के साथ-साथ बंधन मजबूत होता जाता है।बैल राशि वालो को अस्तितत्व का स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। क्योकिं ये लोग थोड़े हठी और आलोचनात्मक होते हैं। बाघ राशि वालों के पास एक ख़ास तरह का आकर्षण होता है, जो अपने प्रेमी को आसानी से लुभा लेते हैं। उन्हें अपना बना लेते हैं। बाघ और बैल राशि वाले बिस्तर पर कमाल करते हैं। बिस्तर पर एक दुसरे का साथ इन्हें पूर्णता प्रदान करता है। बैल राशि वाले सिस्टेमेटिक और प्रैक्टिकल होते हैं. उनका साथी इस व्यवहार को समझता है। बाघ राशि वाले भी मूडी, उपद्रवी, उग्र और लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाले होते हैं। बाघ राशि वाले बैल राशि वालों के बारे में यह भी धारणा बना सकते है की ये लोग बेपरवाह और उदासीन होते हैं।

बैल राशि वालों को यह लगता है, कि बाघ राशि वाले लोग फ्लर्टिंग स्वभाव के होते हैं। जिसकी वजह से बैल राशि वालों को हमेशा असुरक्षा की भावना बनी रहती है। इनको लगता है की ये लोग हमें कभी भी धोखा दे सकते हैं। जिसका रिजल्ट यह निकल कर सामने आता है की ये सोलमेट अलग हो जाते हैं।

रिश्ते को बनाए रखना है तो बैल राशि वालों को बाघ राशि वाले के मूड स्विंग से निपटना आना चाहिए। वहीं दूसरी ओर बाघ राशि वालों को बैल राशि वालों से पुरे दिल से प्यार करना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें इनके धेर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। हालाकिं बैल और बाघ की जोड़ीं को अच्छा नहीं माना जाता। चीनी ज्योतिष अनुसार यह राशि वाले ज्यादा समय तक साथ नहीं रह सकते ऐसा माना जाता है। इसका दूसरा पहलू यह भी है अगर यह दोनों एक दूसरों की कमियों को नजरअंदाज करके अपने रिश्तों को पूरी ईमानदारी से निभाते है तो यह वैवाहिक जोड़ी बहुत शानदार रहेगी।


चीनी राशि बैल और बाघ का व्यक्तित्व और लक्षण

चीनी ज्योतिष अनुसार बाघ और बैल राशि वालों की लव जोड़ी एक सफल मैच नहीं मानी जाती। बैल दूसरों पर निर्भर होता है, लेकिन उसका स्वभाव रिजर्व होता है। यह लोग कर्तव्य निष्ठ और किसी भी काम को पहली बार में ही सही करने का पूरा प्रयास करते हैं। जब किसी प्रोजेक्ट पर काम करते हैं. तो संगठित और व्यापक तरीके से करते है। यह लोग जिद्दी और जजमेंटल भी हो सकते हैं। बाघ राशि वाले तेज तर्रार, साहसी और फोकस न करने वाले हो सकते हैं। इनके अंदर एक तेज तर्रार नेता बनने की क्षमता होती है। हालांकि इनके अंदर एक चुंबकीय आकर्षण होता है। जो इनके प्रेमी को हमेशा लुभाता रहता है।


पुरुष बैल राशि वालों का व्यक्तित्व

बैल राशि के वर्ष में पैदा होने वाले लोग मजबूत, भरोसेमंद, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ होते हैं। यह लोग दूसरों के आत्मविश्वास को हमेशा प्रेरित करते हैं। बैल राशि वाले धैर्यवान, संगठित और भरोसेमंद भी हैं। भले ही वे किसी भी बात में कुछ न कहते हों, लेकिन उनकी राय बहुत ही स्ट्रांग होती है। इन लोगों के अंदर अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने की अच्छी समझ होती है। जिद्दी स्वभाव होने की वजह से ये लोग असफलता और चुनौती को नापसंद करते हैं। वैसे तो ये लोग जल्दी से आपा नहीं खोते, पर जब आपा खोते है तब उनका क्रोध हिंसक और आवेगी हो सकता है। यह लोग गंभीर और शांत स्वभाव के होते है। बैल राशि वाले ज्यादा मित्रवत व्यवहार नहीं कर पाते हैं। जो लोग बैल राशि के अंतर्गत आते हैं उन लोगों का कॉमन सेन्स बहुत अच्छा होता है।

चीनी ज्योतिष अनुसार ऐसा माना जाता है की बैल राशि वाले अपने घर के प्रति समर्पित होते है। इन लोगों को अपने लिए ऐसी पत्नी की इच्छा होती है, जो हर रात उसका इंतजार करे। यह लोग आधुनिक से अधिक पारंपरिक होते है। पारंपरिक सोच होने की वजह से ये लोग उम्मीद करते हैं कि उनका परिवार उचित रूप से जेंडर अनुसार अपनी-अपनी भूमिका निभाए। इसका नतीजा यह होता है की ये लोग ज्यादा बहस करने से बचते है, और मानते हैं कि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ है। जैसा की पहले ही बताया जा चुका है की यह लोग मेहनती होते है। खाली बैठना उन्हें पसंद नहीं होता है। खाली समय में ये लोग कुछ नहीं तो अपने घर के चारों ओर कुछ मरम्मत करना पसंद करते हैं। बीच-बीच में थोड़ा आराम करना भी इन्हें पसंद है। इसके साथ ही यह घर के काम में भी हाथ बटाना पसंद करते हैं।

अपना आदर्श मिलान यहां खोजे। अपनी राशि अनुसार पार्टनर के बारे में जाने


बाघ राशि वाली स्त्री का व्यक्तित्व

बाघ राशि वाली महिलाएं एलीगेंट और मोहक होती है। इन लोगों का हमेशा कोई न कोई प्रेमी होता है। पुरुष राशि वालों के लिए पार्टनर तलाश करना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि बाघ राशि की स्त्री को सही साथी खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। उसे किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो उसके जीवन के जुनून को साझा करे, न कि केवल उसके वर्तमान को देखकर उससे जुड़ जाए।
बाघ राशि वाली महिलायें घर बसाना घर के कामों को करना अपने लिए जेल समान समझती है। वे हमेशा लम्बे समय तक चलने वाले रिश्तों और शादी करने में भरोसा नहीं करती। ये लोग अपने पीछे प्रेमियों को भगाने, थोड़े समय के लिए रिश्ते बनाने के रोमांच को पसंद करती है।
बाघ राशि वाली महिलाओं को कई तरह की चुनोतियों का सामना करना पड़ता है। ज्यादा समय तक किसी काम में भी इनका मन नहीं लगता। इनको हमेशा नया परिवर्तन चाहिए होता है।
बाघ राशि के अंतर्गत पैदा होने वाली कुछ महिलाओं में आध्यात्मिक झुकाव भी होता है। यह महिलाएं अपनी प्रॉमिस की भी बहुत पक्की होती है। उन लोगों के साथ कभी भी विश्वासघात नहीं करती. जिन्हें ये वचन देती है। इन महिलाओं के लिए उनकी ईमानदारी और स्पष्टवादिता सबसे पहले आती है। किसी भी परिवर्तन में भी यह अपने वचनों से मुकरती नहीं है।

बाघ राशि के अंतर्गत आने वाली यह कुछ महिलाएं पाखंड का पूरे तरीके से तिरस्कार करती है। यह लोग ईमानदारी और धार्मिकता का सख्ती के साथ पालन करती है। इन लोगों को किसी भी तरह से झूठ बोलना या धोखा देना पसंद नहीं होता है। इसके लिए भले ही इन्हे शारीरिक रूप से कष्ट को झेलना पड़े।

यदि किसी को कभी भी उसकी सत्यनिष्ठा पर संदेह होता है, तो वह उनके साथ गंभीर हिंसा के साथ प्रतिकार भी कर सकती है। ये लोग उस व्यक्ति के विरुद्ध जानलेवा भावनाओं को भी अपने दिल में पनाह भी दे सकती है। इस प्रकार की आध्यात्मिक महिलाओं को पुरुषों का साथ पसंद नहीं होता है। जिसकी वजह से इन लोगों को परिवार या समाज में पुरुषों के साथ मिलने में परेशानी होती है।

यदि इन लोगों को सुझाव देना है, तो इनके लिए सबसे जरूरी बात यह है की इन्हें थोड़ा कम महत्वाकांक्षी और दिमाग को शांत रखने की जरूरत है। इन्हें अपने सेंस ऑफ ह्यूमर को थोड़ा और बढ़ाना चाहिए। इन महिलायों को खुद को यह समझाना चाहिए, की यह भी जीवन का आनंद है। इसका भी जीवन में अपना महत्व है। जीवन में हारने पर आप विनम्र बने न की हिंसात्मक। जीत और हार जिन्दगी में हमेशा चलती रहती है। इस बात को हमेशा ध्यान रखें।


कैसी रहेगी प्यार में बैल पुरुष और बाघ स्त्री की अनुकूलता

कोई गलती से भी विश्वास नहीं कर सकता है, कि बैल पुरुष और बाघ महिला राशि वाले साथ में अच्छे नहीं लगते। जबकि इन लोगों में कुछ भी कॉमन नहीं होता है। चीनी राशिफल इस कपल के बारे में यह भविष्यवाणी करता है। जब भी इस राशि वाले एक साथ होंगे तो यह शांतिपूर्ण जीवन बिताएंगे। जिंदगी उन्हें कैसे भी रंग दिखाए. यह लोग मिलकर उसका सामना करेंगे और रिश्तों को और खूबसूरत बनाएंगे।

बैल राशि के अंतर्गत पैदा हुए पुरुष जातक रिजर्व स्वभाव के होते हैं। यह लोग कर्तव्यनिष्ठ और भरोसेमंद भी होते हैं। बाघ राशि वाली महिला इनकी यह खूबी पढकर आराम कर सकती है कि बैल राशि वालें इनके पार्टनर है। बाघ राशि वाली स्त्री भी बाघ राशि वाले पुरुष की ही तरह मेहनत करती है। ये लोग पहली बार में ही सभी कार्यों को सही ढंग से पूरा करती है। जब चीजें उसके तरीके से की जाती हैं, तो वह खुश होती है। बाघ राशि वाली महिलाएं किसी भी काम को बहुत ही बारीकी से करती है। यह लोग बैल राशि के पुरुषों के लिए सटीक मानी जाती है। ये लोग सफल होने में कोई भी कसर नहीं छोड़ते।

बाघ राशि वाली महिलाओं अनफोकस, साहसी और जंगली होती है, जबकि बैल गम्भीर और जिद्दी स्वभाव के होते है। अब इन दोनों को साथ में रिश्ता निभाना है, तो एक दूसरे के नजरिये को समझना होगा। बैल राशि वाले पुरुषों को बाघ राशि वाली महिलाओं को बिस्तर पर अपने वश में करने में भी समस्या हो सकती है। बाघ राशि वाली महिलाएं स्वतंत्र होती है। इन्हें बिस्तर पर भी यही चीज महसूस होनी चाहिए। वहीं दूसरी और बैल राशि वाले पुरुष शांत स्वभाव के होते हैं। इनको किसी भी तरह से स्पॉट लाइट में आना पसंद नहीं होता है। आखिर में हम कह सकते है की इन दोनों का रिश्ता थोड़ा सा जटिल हो सकता है।

एक वास्तविकता यह है कि इन लोगों का जीवन उतना ही अद्भुत हो सकता है, जितना कि यह दोनों लोग चाहते हैं। जब दिल के मामलों की बात आती है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। इस जोड़े को एक-दूसरे से दिल खोलकर सीखना चाहिए। इन लोगों के पास साथ रहने के ऐसे कई कारण निकल कर सामने आते है जिनके बारें में इन्हें खुद भी पता नहीं होता है।


कैसी रहेगी प्यार में बाघ पुरुष और बैल स्त्री की अनुकूलता

बाघ पुरुष और बैल महिला राशि वालों को साथ में मिलकर प्रयास करना चाहिए। तभी यह लोग लम्बे समय तक मिलकर साथ रह सकते हैं। यदि इस राशि वाले लोग मिलकर साथ में रिश्ता चलाते है, तो यह परिवार और शादी दोनों के लिए सही होगा। किसी परिवार और शादी में दोनों का साथ होना और साथ में प्रयास करना जरूरी होता है।
स्थिर परिवार की नींव के लिए इच्छाओं का शक्तिशाली होना बहुत जरूरी होता है। परिवार प्यार और दृढ़ संकल्प मांगता है, समर्पण मांगता है। टाइगर और बैल दोनों राशि वालों को अपनी आस्तीन ऊपर करके सीधा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

इन लोगों के साथ सबसे अच्छी बात यह होती है, की ये लोग जब एक बार मन में जो चीज ठान लेते है. तो इसे मेंटेन करना इन दोनों के लिए आसान हो जाता है। इन दोनों लोगों को पता होना चाहिए कि कहा क्या कदम उठाना है। बैल राशि वाली महिलाएं आसानी से बाघ राशि वाले पुरुषों को अपने वश में कर सकती है।

बैल राशि वाली महिलाओं का यौन आकर्षण गजब का होता है। अपने इसी आकर्षण का फायदा उठाकर, ये अपना हर काम करवाने को राजी कर लेती है। बाघ राशि वाले पुरुष ऊर्जा से भरपूर और साहसी होते हैं, जबकि बैल राशि वाली महिला सावधान और व्यावहारिक होती है। स्त्री बैल राशि वाले लोग घर में शांति और आराम लाने के लिए हमेशा मोटिवेट करते हैं। यह एक प्राकृतिक नियम है की हम विपरीतलिंगी के प्रति झुकाव महसूस करते हैं।

बाघ पुरुष और बैल महिला राशि वालों के सम्बन्ध भी प्रकति के इसी सिद्धांत पर आधारित है। अगर वे दोनों सही मानसिकता रखते हुए आगे बढ़ते है, तो वे अपने समय के हर पल का एक साथ आनंद ले पायेगे। ये लोग गर्मजोशी और भावुक प्रेम को पाने लिए एक साथ होंगे। यह मित्रता उनके सामाजिक जीवन को आगे बढ़ाती है।


बैल राशि वालों के लिए जोड़ी

बैल राशि वालों को चीनी ज्योतिष अनुसार चूहा, सांप और मुर्गा के साथ अपने संबंधों को बढ़ाना चाहिए। इनके साथ इनकी जोड़ीं बहुत अच्छी रहेगी। बैल राशि वालों का वर्ष समय -1925, 1937, 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009 और 2021 है।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation