इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को राशि के हिसाब दें उपहार

भारतीय परंपराओं में त्योहारों की कोई कमी नहीं है। यहां पर साल भर त्योहार मनाए जाते हैं। हर धर्म अपने अपने रीति रिवाजों के अनुसार त्योहारों को माध्यम से लोगों को प्यार बांटते रहते हैं। रिश्तों को महत्व देने वाले कई त्योहार हमारे यहां पर मनाए जाते हैं। इन सब त्योहारों में सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है रक्षाबंधन। रक्षाबंधन भाई और बहन के प्यार का प्रतीक है। श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्योहार का खासा महत्व है। इस साल रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जाएगा। आप अपनी बहन को इस रक्षाबंधन पर क्या उपहार देने जा रहे हैं। रक्षाबंधन पर हम आपको बता रहे हैं राशि के अनुसार क्या दें अपनी बहन को उपहार-


राशि के अनुसार दें बहेनों को तोहफे

मेष राशि रक्षाबंधन उपहार

वैदिक राशि चक्र के अनुसार मेष राशि का नंबर सबसे पहले आता है। हम सबसे पहले मेष राशि से संबंध रखने वाली बहनों के बारे में ही बात करेंगे। आपको बता दें कि मेष राशि का स्वामी मंगल है। आप अपनी बहन को लाल रंग से संबंध रखने वाली किसी भी वस्तु को उपहार स्वरूप भेंट कर सकते हैं। इसमें चाहे आप लाल रंग के कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स या फिर कोई भी शोपिस दे सकते हैं। याद रखें कि उपहार में दी जाने वाली वस्तु लाल रंग की हो। इस रक्षाबंधन आप अपनी बहन को राशि चिन्ह भी उपहार स्वरूप भेंट कर सकते हैं। इससे चिंता, पछतावा और निराशा दूर होती है। साथ ही ईमानदारी और जिम्मेदारी बनाए रखता है। राशि चिन्ह खरीदने कि लिए क्लिक करें…

वृषभ राशि रक्षाबंधन गिफ्ट

वृषभ दूसरे नंबर की राशि है, इसका स्वामी ग्रह शुक्र है। इस रक्षा बंधन पर वृषभ राशि वाली अपनी बहन को भाई इसी के आधार पर उपहार भेंट करें। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए इस राशि की बहनों को आप परफ्यूम या फिर रेशमी कपड़े या मोतियों का कोई आभूषण उपहार में दे सकते हैं। इसका कारण यह है कि यह सभी चीजें शुक्र से संबधित है। आपकी बहन को दिए शुक्र से संबधित उपहार आपके लिए अच्छे साबित होंगे। अगर आपकी बहन भी वृषभ राशि से संबंधित हैं, तो इस बात का अवश्य ख्याल रखें। हम आपको इस बात राशि चिन्ह देने की सलाह देते हैं। यह आपकी बहन के साझेदारी व्यवसाय के लिए फायदेमंद होगा, और रोमांटिक रिश्तों में प्यार बढ़ाएगा। वृषभ राशि चिन्ह खरीदने के लिए क्लिक करे।

मिथुन राशि रक्षाबंधन विशेष गिफ्ट

राशि चक्र के हिसाब से तीसरे नंबर पर मिथुन राशि है। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। ज्योतिष शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि बुध को हरा रंग पसंद है। आप भी इस रंक्षाबंधन पर याद रखें, और मिथुन राशि से संबंध रखने वाली अपनी बहनों को हरे रंग की वस्तु, पेन सेट या फिर हरियाली से भरी सीनरी उपहार स्वरूप दे सकते हैं। यह आपकी बहन के जीवन में खुशहाली लेकर आएगी। इस बार आप अपनी बहन को मिथुन राशि का चिन्ह उपहार स्वरूप दीजिए। इससे शुभ सद्भाव, आत्मविश्वास प्रदान करता है। साथ ही संबंधों में स्थिरता बनाए रखने में मदद करता है। राशि चिन्ह खरीदने के लिए क्लिक करें।

कर्क राशि के अनुसार उपहार

अब बात करते हैं कर्क राशि की, जो हमारे ज्योतिष शास्त्र की चौथी राशी है। कर्क राशि के स्वामी चंद्र हैं। चंद्र ग्रह को सफेद रंग से काफी लगाव है। आप इस दिन अपनी बहनों को सफेद रंग से संबंधित कोई चीज गिफ्ट में दे सकते हैं। आप चांदी की चीज, मोतियों की माला, सफेद मिठाई, सफेद वस्तु भी आदि दे सकते हैं। इसके अलावा सफेद रंग की कोई भी वस्तु, झरनों के चित्र, आइसक्रीम, चॉकलेट्स, और पानी से जुड़ी चीजें और गाड़ी भी उपहार में दे सकते हैं। यह आपकी बहन के लिए काफी लाभकारी होगा, और वह आपके इस उपहार से काफी खुश भी होगी। कर्क राशि के लोग अगर राशि चिन्ह पहनते हैं, तो यह उन्हें भावनात्मक संतुलित रखता है। अनिद्रा और क्रोध के मुद्दों छुटकारा दिलाता है, और सकारात्मकता पैदा करता है। अगर इस रक्षाबंधन आप अपनी बहन को राशि चिन्ह भेंट करना चाहते हैं, तो राशि चिन्ह खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

सिंह राशि के अनुसार उपहार

सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। यह राशि चक्र की पांचवी राशि है। अगर आप इस रक्षाबंधन पर अपनी बहन को राशि के हिसाब से कोई उपहार देना चाहते हैं, और आपकी बहन सिंह राशि से संबध रखती है, तो आप इस बार अपनी बहन को सोने का आभूषण, कीमती रत्न, लिमिटेड एडिशन वॉच या ओरेंज कलर की मिठाई गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके अलावा माणक, ताम्बे की आइटम, कोई बड़ा शोपीस, एंटीक वस्तु, लकड़ी के शौ पीस और कोई भी सुनहरे रंग की चीज दे उपहार में दे सकते हैं। सिंह राशि के जातकों को जंगल और पर्वत की पेंटिग भी अच्छी लगती है, तो आप इस पर भी विचार कर सकते हैं। सिंह राशि का चिन्ह अपार भाग्य, अच्छा स्वास्थ्य और सामाजिक विश्वास प्रदान करता है। इसे भी इस रक्षाबंधन आप अपनी बहन को उपहार स्वरूप दे सकते हैं। राशि चिन्ह खरीदने के लिए क्लिक करें।

कन्या राशि के अनुसार उपहार

कन्या राशि ज्योतिषी राशि चक्र की छठवीं राशि है, और इसका स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध ग्रह के अनुसार आप इस राशि की अपनी बहनों को हरे रंग के कपड़े, सोने-चांदी की अंगूठी, धातु से बनी मूर्ति, या फिर हरे रंग की मिठाई आप गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके अलावा भी आप कांसे से बनी मूर्तियां, हरे रंग की वस्तुएं, गणेश जी की मूर्ति या फोटो, नॉवल या पुस्तक गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आप अपनी बहन को हरे रंग से संबधित कोई भी वस्तु उपहार स्वरूप देते हैं, तो यह उसके लिए काफी लाभदायक होगा। अगर आप अपनी बहन को राशि चिन्ह भेंट करते हैं, तो यह उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। यह बुद्धि का विकास करता है, समृद्धि और कृतज्ञता लाता है, और व्यावसायिक विकास में मदद करता है। राशि चिन्ह खरीदने के लिए क्लिक करें।

तुला राशि के अनुसार गिफ्ट

तुला राशि चक्र की सातवीं राशि है, और इसका स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि की बहनों को आप शुक्र से संबंधित चीजें उपहार में दे सकते हैं। आप चंद्रमा की तस्वीर, कपड़े, कार या फिर लकड़ी से बनी कोई चीज उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप तुला राशि की बहनों को कंगन, चूड़ी, ब्यूटी प्रोडक्ट की चीजें, कपड़े, ज्वेलरी दे सकते है। आपके द्वारा दिए गए यह उपहार आपको बहन को खुशी देंगे, और उसके चेहरे की मुस्कुराहट का कारण बनेंगे। तुला राशि की अपनी बहन को इस बार राशि चिन्ह देना भी काफी लाभकारी होगा। यह राशि चिन्ह धनलाभ प्रदान करता है। साथ ही नकारात्मक भावनाओं को कमजोर करता है। राशि चिन्ह खरीदने के लिए क्लिक करें।

वृश्चिक राशि राखी उपहार

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं, यह राशि चक्र की आठवीं राशि है। इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होने के कारण आप वृश्चिक राशि की अपनी बहनों को गुलदस्ता, अंगूठी या लाल रंग की मिठाई या फिर डिफरेंट और अट्रैक्टिव गिफ्ट दे सकते हैं। इसके अलावा ऐसी सिनेरी जिसमें शोर्य और वीरता की पेटिंग हो, मूंगे की कोई मूर्ति, ताम्बे की मूर्ति या तांबे से बनी हुई कोई भी चीज उपहार में दें सकते हैं। राशि चिन्ह भी उपहार के रूप में बेहतर साबित होगा। यह रोगों को दूर करता है, प्रगतिशील विचारों की उन्नति करता है। अगर आप राशि चिन्ह खरीदना चाहते हैं, तो क्लिक करें।

धनु राशि राखी उपहार

धनु इसी क्रम में नवीं राशि है। धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति को माना गया है, इसलिए इस राशि की बहनों को आप केसरियां रंग की मिठाई, पीले रंग के कपड़े, धार्मिक पुस्तक, सोने के आभूषण आदि चीजें गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके अलावा कोई राजसी चीज, पुस्तक या पूजा पाठ की चीजें दी जा सकती हैं। केसरिया रंग बृहस्पति के लिए काफी शुभ माना गया है, इसलिए उपहार खरीदते समय इस रंग का विषेश तौर पर ध्यान रखें। इस बार आप अपनी बहन को राशि चिन्ह भेंट करें, यह उनके लिए काफी फायदेमंद होगा। यह उनके जीवन में प्यार की बरसात करेगा, और एक बेहतर जीवनशैली बनाने में मदद करेगा। राशि चिन्ह खरीदने के लिए क्लिक करें।

मकर राशि अनुसार दें उपहार

अब इस सूची में नाम आता है मकर राशि का। मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं, इसलिए गहरे जैसे काले या नीले रंग के कपड़े दे सकते हैं या फिर इलेक्ट्रानिक चीजें आप उपहार स्वरूप अपनी बहन को दे सकते हैं। इस राशि के लोग शनि द्वारा संचालित और प्रभावित होते हैं। अगर आप इस बात अपनी मकर राशि की बहन को कोई उपहार देने चाहते हैं, तो शनि की महत्वता का विशेष ध्यान रखें। लोहे की अलमारी सहित, खूबसूरत चप्पल या जूते भी आप अपनी बहन को दे सकते हैं। आप अपनी बहन को इस बार राशि चिन्ह भेंट स्वरूप दे सकते हैं। यह हिम्मत देता है, ज्ञान की लालसा बढ़ाता है, और सामाजिक स्थिति में सुधार करता है। यह उपहार आपकी बहन के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। मकर राशि का चिन्ह खरीदने के लिए क्लिक करें।

कुंभ राशि राखी उपहार

राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि कुंभ के स्वामी भी शनिदेव को माना गया है, इसलिए आपकी बहन की राशि कुंभ है, तो आप कोई डिनर प्लान कर सकते हैं। महंगा ब्रेसलेट, नीलम की अंगूठी या फिर कोई एंटीक चीजें गिफ्ट में भाई दे सकते हैं। इसके अलावा जूते-चप्पल, ब्रेसलेट, पत्थर की आइटम उपहार दे सकते है। अगर आप काले रंग की किसी वस्तु को अपनी बहन को उपहार स्वरूप देंगे, तो उस पर शनि का नकारात्मक प्रभाव कम होगा। इस रक्षाबंधन आप अपनी बहन को राशि चिन्ह भी उपहार स्वरूप भेंट कर सकते हैं। यह आपकी बहन को कठिन परिस्थितियों को बचाएगा, मन को शांत रखेगा और स्पष्ट दृष्टि प्रदान रखेगा। राशि चिन्ह खरीदने कि लिए क्लिक करें…

मीन राशि राखी उपहार

यह राशि चक्र की सबसे आखरी और बारहवीं राशि है। इसका स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस राशि की बहनों को एक्वा या हल्के पीले रंग की ड्रेस दे सकते हैं। आप उन्हें कहीं बाहर ले जा सकते हैं। इसके साथ ही सोने की आइटम, कम्प्यूटर-लैपटाप, बुद्धा या किसी अन्य भगवान की मूर्ति, किताबें या ऐक्वेरियम उपहार स्वरूप दे सकते हैं। अपनी मीन राशि की बहन के लिए इस बार राशि चिन्ह सबसे अच्छा उपहार होगा। यह आपकी बहन की भावनाओं और दिमाग को संतुलित करेगा, और जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करेगा। मीन राशि का चिन्ह खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।


समापन

हम उम्मीद करते हैं, इस रक्षाबंधन आप अपनी बहनों को राशि के हिसाब से ही उपहार देंगे।

अपने जीवन में आने वाली हर बाधा का ज्योतिषीय समाधान पाएं, अभी कॉल करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी को, पहला परामर्श बिल्कुल फ्री।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation