Numerology prediction 2022 : अपनी जन्म तारीख से जानिए कैसा होगा 2022

आने वाले नए साल के लिए सभी लोगों के अपने सपने हैं। हम अक्सर जानना चाहते हैं कि आने वाला साल कैसा होगा। इसका उत्तर आपकी जन्म तारीख में छिपा है। साल 2022 का वार्षिक भविष्यफल जानिए अपनी जन्मतारीख से। यह Numerology prediction 2022 आपके मूलांक पर आधारित है। मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के लिए साल 2022 खुशियां लेकर आया है, लेकिन किसके खाते में कितनी खुशियां है, जानिए अभी-

(अपनी कुंडली से जानिए साल 2022 आपके किन सपनों को पूरा करने वाला है। जानिए अपनी 2022 वार्षिक रिपोर्ट )


मूलांक 1 के लिए वार्षिक भविष्यफल 2022

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10,19 और 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक एक है। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है। मतलब आप अपने हर काम को पूरे विश्वास के साथ करते हैं। कभी-कभी आप अहंकारी हो जाते हैं, लेकिन हमेशा आगे रहना आपकी ख्वाहिश रहती है। साल 2022 का मूलांक एक के लिए Numerology prediction देखें, तो इस वर्ष आप अपनी स्किल्स को सुधारने में ज्यादा समय लगाएंगे। यदि आप मीडिया, सौंदर्य प्रसाधन, फिल्म, ट्रांसपोर्ट या लग्जरी चीजों से जुड़ी जॉब या व्यवसाय में है, तो आपके लिए यह साल विशेष सफलता लेकर आएगा। इस साल आप अपनी यात्रा, लग्जरी लाइफ और गैर जरूरी चीजों पर ज्यादा धन खर्च करेंगे। अप्रेल से लेकर सितंबर के बीच आपका अहंकार आपके रिश्ते का दुश्मन होगा। इस साल आपको वाहन चलाने या किसी तरह की इलेक्ट्रिक चीजों का इस्तेमाल करने में बेहद सावधानी रखनी चाहिए। वैसे मूलांक 1 के लिए साल 2022 का भविष्यफल औसत से अच्छा है।

उपाय– मूलांक 1 के लोग हर दिन कम से कम 24 गायत्री मंत्र का पाठ जरूर करें।


मूलांक 2 के लिए वार्षिक भविष्यफल 2022

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक दो है। मूलांक 2 का स्वामी चंद्र है। चंद्रमा सौम्य और शीतलता का प्रतीक है। दो मूलांक के लोग नर्म दिल के होते हैं। Numerology prediction के अनुसार मूलांक 2 के लिए साल 2022 सामान्य से अच्छा रहेगा। व्यापार और नौकरी में आपको सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। हालांकि कई बार आपको मूड चेंज होने की परेशानी होती रहेगी। इस पूरे साल आपको दिखावे से बचना होगा, नहीं तो खर्च आमदनी की तुलना में बेहद ज्यादा हो सकता है। आप घर के रिनोवेशन पर भी पैसा खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह साल अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपने पार्टनर की बातों को भी सम्मान देना होगा। फरवरी, अप्रेल, सितंबर और अक्टूबर जैसे महीने आपके लिए थोड़े चिंताजनक हो सकते हैं। इस दौरान कार्यस्थल पर आपका मन नहीं लगने की परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से मूलांक 2 के लिए 2022 चिंताजनक नहीं है, लेकिन बाहर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए।

उपाय– रुद्राभिषेक पूजा जरूर करवाएं।

(जीवन में आ रही किसी भी समस्या का इलाज आपकी कुंडली में ही छिपा है, आप एक बार अपनी कुंडली का विश्लेषण जरूर करवाएं, बात करें हमारे विशेषज्ञ एस्ट्रोलॉजर से अभी )


मूलांक 3 के लिए वार्षिक भविष्यफल 2022

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक तीन है। मूलांक 3 का स्वामी बृहस्पति है। बृहस्पति से जुड़े लोग नए-नए आइडिया पर काम करना पसंद करते हैं। नया सीखने की प्रवृत्ति में विश्वास रखते हैं। मूलांक 3 के लिए साल 2022 अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में भी आपकी मेहनत और लगन साकार होगी। इस साल आप कोई नया ऑनलाइन कोर्स जॉइन करना चाहेंगे। शेयर मार्केट या जमीन संबंधी किसी निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। रिश्तों के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी से अक्सर मतभेद होते रहेंगे। बेहतर होगा आप पूरी बात समझकर ही रिप्लाई करें। प्रेम जीवन में भी आपको एक-दूसरे पर विश्वास रखकर ही आगे बढ़ना होगा। Numerology prediction के अनुसार मूलांक 3 के लिए साल 2022 में स्वास्थ्य की दृष्टि से सामान्य समय है। कभी-कभी पेट में इनफेक्शन या दर्द की शिकायत रह सकती है। तुला-भूना खाने से आपको बचना चाहिए।

उपाय– गुरु पूजा से बनेंगे आपके सभी काम।


मूलांक 4 के लिए वार्षिक भविष्यफल 2022

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4,13 या 22 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 है। मूलांक 4 का स्वामी राहु है। राहु बहुत कुटनीति और रहस्य से भरा हुआ है। नई टेक्नोलॉजी और विशेषकर सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री से राहु का बेहद खास कनेक्शन है। मूलांक 4 से जुड़े लोगों के लिए साल 2022 में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आप नई तकनीक से जुड़े गैजेट्स पसंद करेंगे और उन्हें खरीदना चाहेंगे। कॅरियर के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपको अपनी इंडस्ट्री के सभी चेंज के बारे में जानकारी होगी, तो आपको फायदा होगा। जून से सितंबर के बीच आपको अपने सहकर्मियों के साथ विशेष और अच्छा बर्ताव करना होगा। इस साल आप लोन लेने की भी कोई योजना बना सकते हैं। लॉटरी या शेयर बाजार में ज्यादा निवेश अचानक से नुकसान में डाल सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में रिश्ता सुधारने के लिए आप अपनी ओर मेहनत करते दिखेंगे। मौसमी बीमारियां आपको परेशान करती रहेंगी।

उपाय– राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव का वेदोक्त पद्घति से रुद्राभिषेक करवाएं।

कुंडली में राहु का स्थान आपके जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालता है। आपके लिए राहु कैसा है? क्या राहु की महादशा में तो नहीं फंसे हैं? एक बार अपनी कुंडली का विश्लेषण जरूर करवाएं। क्लिक करें यहां।


मूलांक 5 के लिए वार्षिक भविष्यफल 2022

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 है। मूलांक 5 का स्वामी बुध है। बुध ग्रह से संबंधित लोगों का विश्लेषण बहुत अच्छा होता है। Numerology prediction के अनुसार मूलांक 5 से जुड़े लोगों के लिए साल 2022 में नौकरी में उन्नति की पूरी संभावना है। व्यापारी भी अपना व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजना पर काम करेंगे। हालांकि इस साल आप आय और व्यय में बैलेंस बनाने में विशेष भूमिका निभा पाएंगे। हालांकि रिलेशनशिप के मैटर को आपको बेहद सावधानी से आगे बढ़ाना होगा। इस साल 2022 में मूलांक 5 के लोग किसी गलतफहमी मे पड़कर अपना रिश्ता दांव पर लगा सकते हैं। हेल्थ के नजरिए से देखें तो साल 2022 आपके लिए सामान्य है। हालांकि जो लोग डायबिटीज या किसी बड़े रोग से ग्रसित हैं, लापरवाही उन्हें भारी पड़ सकती है। इस साल आप घर के रिनोवेशन पर बचत खर्च कर सकते हैं।

उपायविष्णु सहस्रनाम के पाठ से खुलेंगे किस्मत के बंद दरवाजें।


मूलांक 6 के लिए वार्षिक भविष्यफल 2022

यदि आपका जन्म 6, 14 या 24 तारीख को हुआ हैं, तो आपका मूलांक 6 है। इसके स्वामी शुक्र हैं। शुक्र ग्रह से जुड़े मूलांक 6 के लोग सौंदर्य प्रेमी होते हैं। वे लग्जुरियस लाइफ जीना चाहते हैं। मूलांक 6 से जु़ड़े लोगों के लिए साल 2022 उम्मीदों पर खरा उतरेगा। Numerology prediction के अनुसार इस साल आप अपने मेकओवर पर ध्यान देंगे। कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आप इस साल खूब खर्चा करेंगे और खूब कमाएंगे भी। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। जो लोग सौंदर्य प्रसाधान, ब्रांडेड कपड़ों या ज्वैलरी का बिजनेस करते हैं, उन्हें इस साल कुछ विशेष फायदा हो सकता है। मूलांक 6 से जुड़े लोगों के लिए साल 2022 भी उत्तम है। इस वर्ष आप यात्रा करने का भी खूब आनंद उठाएंगे। हालांकि आपको वाहन चलाने या किसी एडवेंचर टूरिज्म में बेहद ध्यान रखने की जरूरत है।

उपाय- इस साल बेहद अच्छे रिजल्ट पाने के लिए वेदोक्त पद्धति से लक्ष्मी पूजा करें।(

कैसा होगा आपका भविष्य, क्या होंगे आपके सपने पूरे या कोई ग्रह करेगा साजिश बात करें हमारे विशेषज्ञ एस्ट्रोलॉजर से अभी


मूलांक 7 के लिए वार्षिक भविष्यफल 2022

यदि आपका जन्म 7, 16, 25 को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 है। मूलांक 7 का स्वामी केतु है। इस अंक से जुड़े लोग हमेशा नई-नई खोज करने के साथ आध्यात्म में रुचि लेते हैं। मूलांक 7 से जुड़े लोग साल 2022 में अपने व्यक्तित्व में सुधार के लिए लगातार प्रयास करेंगे। व्यापारियों को विदेश कॉन्ट्रेक्ट्स से फायदा होगा। मूलांक 7 से जुड़े नौकरीपेशा लोगों के लिए साल 2022 नई नौकरी के अवसर लाएगा। इस वर्ष जीवनसाथी से आपके मतभेद उभर सकते हैं। यहां आपको ध्यान रखना होगा। वहीं प्रेम जीवन जीने वालों के लिए एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखना मुश्किल होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि इस साल कुछ विशेष काम नहीं होने से हो सकता है आपको किसी बात की ज्यादा चिंता हो जाएं। हालांकि यह केवल मन का भ्रम रहेगा। धीरे-धीरे आपके सभी काम बनेंगे।

उपाय भगवान गणेश की पूजा करें और वेदोक्त पद्धति से गणेश पूजा करवाएं।


मूलांक 8 के लिए वार्षिक भविष्यफल 2022

यदि आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 है। मूलांक 8 का स्वामी शनि है। इस अंक से जुड़े लोग बेहद मेहनती होते हैं। उनमें धैर्य की कमी नहीं होती है। Numerology prediction के अनुसार मूलांक 8 से जुड़े लोग साल 2022 में अपने जीवन में भौतिक सुख बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। इस साल आप कोई बड़ा लोन लेने की योजना भी बना सकते हैं। इस साल आप प्रोफेशनल जीवन में बहुत व्यस्त रहने वाले हैं। इस कारण पर्सनल जीवन में इतना ध्यान नहीं दे पाएंगे। काम की अधिकता के कारण आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी अनदेखी कर सकते हैं। यहां आपको सावधानी रखना होगी। इस साल 2022 में 8 मूलांक के लोगों को अपने व्यवहार को कुछ लचीला बनाना होगा। अड़ियल रवैया आपको नुकसान दे सकता है। जमीन के लेन-देन से जुड़े कामों में आपको ध्यान रखना होगा।

उपाय– इस साल हनुमान पूजा आपको मुश्किलों से बचाएगी।


मूलांक 9 के लिए वार्षिक भविष्यफल 2022

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 है। मूलांक 9 का स्वामी मंगल होता है। मंगल से जुड़े लोग हमेशा एनर्जेटिक बने रहते हैं। साल 2022 में मूलांक 9 से जुड़े लोग बहुत उत्साहित रहेंगे। वे अपने काम के साथ मनोरंजन में भी रुचि लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस साल काम में मजा आएगा, लेकिन आपकी उन्नति भी होगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह साल अच्छा रहेगा। जो विद्यार्थी संगीत, थिएटर, फिल्म, डायरेक्शन, फैशन या टेक्नोलॉजी पढ़ रहे हैं, उनका प्लेसमेंट अच्छी जगह हो सकता है। शेयर मार्केट में आप मनचाहा निवेश करने की स्थिति में रहेंगे। अपने प्रिय के साथ आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपको किसी रिश्ते में अपने अहंकार और गुस्से को काबू में रखना होगा। साल के बीच में आप अक्सर सिर दर्द या ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हो सकते हैं।

उपाय– माता दुर्गा की पूजा आपकी उन्नति के द्वार खोलेगी।

आपकी राशि के अनुसार कैसा होगा साल 2022। पढ़िए राशिफल 2022



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation