कर्क और मीन अनुकूलता

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके लिए किस राशि के लोग सबसे ज्यादा अनुकूल होंगे, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। हम ज्योतिष के माध्यम से दो लोगों के बीच की अनुकूलता का अध्ययन बहुत आसानी से कर सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार सभी राशियां अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल में से किसी एक का प्रतिनिधित्व करते हैं। कर्क और मीन दोनों ही जल तत्व की राशियां है। दोनों के बीच अनुकूलता का स्तर क्या होगा। आइए देखते कर्क और मीन राशि की जोड़ी कैसा होगा- अपने और अपने पार्टनर के नाम से जानिए कैसी है आपकी जोड़ी पाइए अपने नाम की अनुकूलता यहां

कर्क

22 Jun - 22 Jul

मीन

19 Feb - 20 Mar
दृढ़
हाइली इमेजिनेटिव
लॉयल
पेट्रिओटिक
सिम्पेथेटिक, ड्रामेटिक, इंस्पायरिंग
इंटेलीजेंट
स्पिरिचुअल
क्रिएटिव
रिलिजियस
इमोशनल

कर्क और मीन राशि की जोड़ी

कर्क और मीन राशि की जोड़ी प्रेम जीवन के अनुकूल और उत्साहित नजर आती है। मीन राशि जातक डेट पर जाने, लॉन्ग ड्राइव पर जाने और कुछ समय एक साथ बिताने के बाद ही अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। जब एक बार उनके बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा हो जाती है, तो वे प्रेम के सागर में गोता लगाने के लिए तैयार हो जाते हैं।

  • कभी-कभी मीन नौटंकीबाज हो सकते हैं। इससे कर्क नाराज हो सकते हैं। कर्क को भी मीन से प्यार पाने के लिए अपने के लिए अपने एटीट्यूड में बदलाव की जरूरत होती है।
  • कर्क और मीन में एक सहज बंधन होता है। अक्सर वे एक-दूसरे के साथ रिश्ते मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
  • दोनों ही बेहद दयालु और एक-दूसरे से इमोशनली कनेक्ट रहते हैं।

कब होगा आपका अपने पार्टनर के लिए इंतजार पूरा, जानिए क्या कहती है आपकी कुंडली इस बारे में, पाइए अपनी कुंडली रिपोर्ट यहां।

कर्क और मीन राशि की जोड़ी फायदे

कर्क और मीन राशि की जोड़ी दोनों राशियों का संबंध वाटर एलिमेंट से है, इसलिए वे एक-दूसरे की भावनाओं और आदर्शों का सम्मान करेंगे। कर्क के लिए मीन एक प्रेरणा और आदर्श की तरह होगा, क्योंकि मीन बहुत ही प्यारे और ग्रहणशील होते हैं। दोनों के बीच किस तरह के संबंध होंगे। देखते हैं-

  • दोनों एक-दूसरे की कंपनी को पसंद करेंगे और दोनों के बीच रिश्ते में एक चमक होगी। दोनों ही वाटर एलिमेंट है और बहुत भावुक होते हैं।
  • दोनों रिश्तों को लेकर कमिटेड होते हैं। वे आसानी से मतभेदों को दूर कर लेते हैं। एक-दूसरे के साथ दोनों कंफर्ट जोन में रहना महसूस करते हैं।
  • कर्क बहुत अच्छे फाइनेंशियल मैनेजर होते हैं। मीन को कर्क की यह आदत बेहद पसंद होती है।
  • कर्क और मीन दोनों अपनी हद में रहना पसंद करते हैं, इसलिए वे कभी एक-दूसरे के लिए बाधक नहीं बनते हैं।

आपके पार्टनर के साथ आपकी कितनी जमेगी, अभी अपनी कुंडली का मिलान कीजिए, फ्री…

कर्क और मीन राशि की जोड़ी के नुकसान

कई बार कर्क और मीन राशि की जोड़ी के लिए व्यावहारिक निर्णय लेना कठिन हो जाता है। इसलिए रिश्तों को आगे बढ़ाना उनके लिए मुश्किल होता है।

  • मीन रिश्तों में बेहद स्पष्टता पसंद करते हैं। कर्क को इतना स्पष्टवादी रवैया पसंद नहीं आता है।
  • कर्क हमेशा भविष्य के लिए सेविंग्स करते हैं। दूसरी ओर मीन राशि के जातक हमेशा सपने सच करने के लिए बहुत खर्च करते रहते हैं।
  • मीन राशि वालों अपने पार्टनर से बहुत से सवाल-जवाब करते हैं। कर्क राशि वालों को यह बात अच्छी नहीं लगती है।

प्यार का इजहार करने के लिए क्या यह साल सही समय है, अभी अपना दैनिक राशिफल देखिए एकदम फ्री…

Your Zodiac Sign

Your Partner's Zodiac Sign