मकर और तुला अनुकूलता

नाॅर्मली तुला और मकर राशि के लोगों को एक दूसरे के लिए अधिक कंपेटेबल माना गया है। ऐसा शायद उनके उन गुणों के कारण है। हालांकि वे एक दूसरे से बिल्कुल मेल नहीं खाते, तुला राशि के लोग खुले दिमाग के होते हैं और हर किसी को भी आसानी से दोस्त बना लेते हैं, जबकि मकर राशि के लोग इंट्रोवर्ड होते हैं और अपने जीवन के प्रति बहुत सीरियस होते हैं। अलग - अलग गुणों के बावजूद भी यदि मकर और तुला एक रिश्ते में आते हैं, तो क्या वे एक बेहतर जोड़ी बना पाएंगे? इन्ही सवालों का जवाब हमने जानने का प्रयास किया है। देखते हैं मकर और तुला के बीच लव, मैरिज लाइफ और सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी-

मकर

22 Dec - 20 Jan

तुला

23 Sep - 23 Oct
मजबूत
एम्बिशीयस
निर्धारित
प्रयासरत
प्रैक्टिकल
जानकार
डिप्लोमेटिक
अलर्ट
अट्रेक्टिव
बैलेंस्ड
फास्ट
स्मार्ट और को-ऑपरेटिव

मकर और तुला लव कंपेटेबिलिटी

मकर और तुला लव लाइफ काफी अनुकूल हो सकती है, क्योंकि दोनों ही इंटेलीजेंट राशियां है। दोनों के बीच पटरी बैठ सकती है, क्योंकि दोनों के लॉर्ड मकर के शनि और तुला के शुक्र आपस में बहुत अच्छे मित्र हैं।

  • लव रिलेशन में होने के बाद भी वे दोनों एक दूसरे को पूरी स्वतंत्रता देते हैं और अपने रिलेशन को आगे बढ़ाने के लिए एक – दूसरे का पूरा समय देते हैं।
  • तुला शुक्र द्वारा शासित एक फीमेल एनर्जी की राशि है और मकर शनि द्वारा शासित मेल एनर्जी है। जो उनके रिश्ते को लंबे समय तक बने रहने की नेचुरल क्षमता देता है।
  • मकर और तुला के बीच कम्युनिकेशन भी एक मजबूत कड़ी का काम करता है। वे दोनों एक दूसरे के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करते है, जिससे उनका इमोशनल अटैचमेंट बढ़ता है।
  • मकर और तुला के लव रिलेशन काफी कंपेटेबल हो सकते हैं, क्योंकि इनके आधार तत्व भी एक दूसरे के साथ काफी मेल खाते हैं।
  क्या आपके प्रेम जीवन में समस्याएँ हैं? चिंता मत करो! तत्काल समाधान के लिए हमारे ज्योतिषियों से परामर्श करें।

मकर और तुला संबंधों के फायदे

मकर और तुला मिलनसार होते हैं। तुला अपने चाहने वालों का अत्यधिक ध्यान रखते हैं। हालांकि दोनों के बीच रिश्ता बनना कभी-कभी मुश्किल भी होता है। मकर और तुला के संबंध कुछ आदर्श संबंधों में से एक हो सकते हैं।

  • मकर – तुला के संबंध बेहद कॉम्पिकेटेड हो सकते हैं, वे दोनों ही इंटेलेक्चुअल होते हैं, जो उन्हें एक दूसरे की ओर अट्रेक्ट करता है।
  • मकर एक क्यूरीयस साइन है, जबकि तुला में सोचने की जबरदस्त क्षमता होती है। मकर के कई प्रश्नों के जवाब तुला के लोग आसानी से दे सकते हैं। इसलिए, उनके रिश्ते लंबे समय तक चलते हैं।
  • मकर हमेशा बातचीत के लिए तैयार होते हैं, जबकि तुला चीजों को आगे बढ़ाने में अच्छे होते हैं। वे अपने इन गुणों के साथ एक दूसरे से अच्छे से मेल खाते हैं।

मकर और तुला संबंधों के नुकसान

जब मकर – तुला जातकों के बीच शुरुआती अट्रेक्शन कभी-कभी कमजोर पड़ने लगता है, तब उनके बीच कुछ समस्याएं आने लगती है। जीवन को लेकर उनके अलग – अलग नजरिया भी उनके बीच टेंशन बढ़ाने का काम करता है।

  • तुला हमेशा नई चीजें करने और नए विचारों के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, वे शायद ही अपने कार्यों के परिणामों के बारे में सोचते हैं। जबकि मकर उन चीजों को करने में मुश्किलों का सामना करते हैं, जिनसे वे परिचित नहीं हैं।
  • मकर – तुला के बीच रिश्ते में इनका अपोजिट नेचर भी मुश्किलें पैदा कर सकता है। मकर एक जगह स्थिर रहना चाहते हैं। हालांकि कई बार तुला जातक घूमना-फिरना पसंद करते हैं।
  • तुला को नये दोस्त बनाना पसंद है। मकर को हमेशा अपने पार्टनर का पूरा फोकस चाहिए होता है, यह भी एक वजह है, जो उनके रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकती है।
  • मकर राशि के लोग डिसिप्लींड और पंक्चुअल होते हैं, लेकिन तुला राशि के लोगों से ऐसी उम्मीद करना खुद को धोखा देने जैसा है। यह भी विवाद की बड़ी वजह है।
  • तुला को संगीत, नृत्य, मूवी और अन्य कलाओं से बेहद लगाव होता है। मकर को यह सब इतना पसंद नहीं है। वे गंभीर रहना पसंद करते हैं।

Your Zodiac Sign

Your Partner's Zodiac Sign