मकर और धनु अनुकूलता

मकर एक पृथ्वी तत्व की राशि है, जो सावधान, सूक्ष्म और स्थिर होने के लिए जानी जाती है। उन्हें अपने जीवन में किसी भी कीमत पर परफेक्शन की जरूरत होती है। वे अपनी लाइफ स्टाइल को बेहतर बनाने और मजबूत बनाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करते हैं और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए पजेसिव होते हैं। वहीं फायर साइन धनु राशि के लोग केयरलेस और हैप्पी सोल होते हैं। वे फनी होते हैं और लोगों की कंपनी का आनंद लेते हैं। धनु जिसका साइन धनुर्धर है, ऐसे व्यक्ति के रूप में चित्रित किया जाता है, जो लाइफ को फुल एंजाॅय करते हैं। क्या इन अपोजिट गुणों के बाद भी मकर और धनु की जोड़ी लव और मैरिज जैसे क्षेत्रों में सक्सेस हो पाएंगी आइए जानते हैं-

मकर

22 Dec - 20 Jan

धनु

23 Nov - 21 Dec
मजबूत
एम्बिशियस
निर्धारित
अथक
प्रैक्टिकल
यूजफुल
उदार
परोपकारी
फीयरलेस
इंडिपेंडेंट
नेचुरल लवर
ओवर काॅन्फिडेंड

मकर और धनु लव अनुकूलता

लव और रिलेशन के क्षेत्र में मकर और धनु बेहतर करने की संभावना रखते हैं, हालांकि वे अपने इस रिश्ते को कितनी दूर ले जा पाते है, यह नीचे दिए पॉइंट्स से ही समझा जा सकता है।

  • मकर और धनु की जोड़ी को उनका अपोजिट नेचर एक-दूसरे की ओर अट्रेक्ट करने का काम करता है और वे पहली ही नजर में एक दूसरे से प्रभावित हो सकते हैं।
  • एक मुलाकात और वे एक दूसरे के लिए प्यार महसूस करने लगते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि धनु को मकर में एक लाॅयल पार्टनर दिखाई देता है, वहीं मकर धनु को लाइफ को एंजाॅय करने वाले एक शानदार व्यक्ति के रूप में देखते हैं।
  • मकर और धनु की जोड़ी जब लव रिलेशन में होती है, तो उन्हें एक दूसरे से कई चीजें सीखने को मिल सकती है। वे एक दूसरे को अधिक स्ट्राॅन्ग और स्किलफुल बना सकते हैं।
    अगर आप अपने प्यार को शादी में बदलना चाहते हैं, तो सुखी जीवन के लिए ज्योतिषी सुझाव प्राप्त करें

मकर धनु संबंधों के फायदे

मकर और धनु राशिचक्र के पड़ोसी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनमें बहुत ही कम समानताएं देखने को मिलती है। ऐसी स्थिति में क्या वे दोनों एक सफल रिश्ते की नींव रख पाएंगे और यदि ऐसा होता है तो उनके संबंधों के क्या फायदे होंगे।

  • मकर और धनु शुरुआत से ही एक दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हैं। दोनों बकवास चीजों को स्वीकार नहीं करते हैं और बेहद इंटेलेक्चुअल हैं जो उन्हे रिश्तों में तालमेल बनाने की क्षमता देता है।
  • मकर और धनु के संबंध उनके नेचुरल गुण लाॅयल्टी पर टिके होते है, जिससे उन्हें धीरे – धीरे एक दूसरे के करीब आने का मौका मिलता है।
  • मकर पृथ्वी तत्व की राशि है, जो उन्हें इंट्रोवर्ट बानाने का काम करता है। वहीं धनु राशि के लोगों को अपना फायरी साइन आउटगोइंग और पॉजिटिव बनाने का काम करता है, उनका यही अपोजिट अट्रेक्शन उन्हें रिलेशन को लंबा चलाने में मदद करता है।
  • मकर राशि की स्टेबिलिटी धनु को एक ऑनेस्ट और लाॅयल पार्टनर देने का काम करेगी।

क्या आप जानते हैं मकर और धनु राशि वाले सबसे अच्छे दोस्त क्यों होते हैं ! ज्योतिष आपका मार्गदर्शन करने के लिए यहाँ है !

मकर और धनु संबंधों के नुकसान

मकर और धनु के संबंधों का हनीमून पीरियड जल्द ही खत्म हो जाता है और समस्याएं सतह पर आने लगती हैं। मकर और धनु को अपने संबंधों में कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, आगे जानते हैं-

  • धनु का ओवर काॅन्फिडेंस परफेक्शनिस्ट मकर के साथ काम नहीं कर सकता है। मकर प्रैक्टिकल लाइफ में ज्यादा बिलीव करते है, वहीं धनु को अपने सपनों से प्यार होता है।
  • इसके विपरीत मकर राशि का पजेसिव रवैया इंडिपेंडेंट धनु को परेशान कर सकता है। वे मकर के पूछताछ वाले रवैए से बौखला सकते हैं और रिश्ते में टेंशन बढ़ सकता है।
  • धनु रिस्क लेने वाला है और लाइफ की सुंदरता में खो जाना चाहता है, जबकि मकर अपने जोखिमों से आगे निकलकर जीने का एक सुरक्षित तरीका पसंद करता है। लाइफ को लेकर इतने दोनों का अलग नजरिया रिश्तों में ब्रेक कर सकता है।
  • अपने रिलेशन को स्ट्राॅन्ग बनाने के लिए उन्हें एक दूसरे को बदलने की जगह एक दूसरे की खामियों और मतभेदों के साथ को स्वीकार करना होगा।

Your Zodiac Sign

Your Partner's Zodiac Sign