सिंह और कर्क अनुकूलता

जैसे-जैसे ज्योतिष का विकास होता गया और यह ज्ञान आम लोगों तक पहुंचता गया, इसके माध्यम से आम से लेकर खास लोगों ने अपने सभी कार्यों को सफल बनाने की कोशिश की है। अब बहुत से लोग ज्योतिष के माध्यम से अपने रिश्तों की अनुकूलता को जांचना और परखना चाहते हैं। दो लोगों के बीच रिश्ता कैसा होगा, कितने समय चलेगा, यह सब जानकारी ज्योतिष के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यहां हम सिंह और कर्क राशि (Leo & Cancer) के जातकों के बीच रिश्तों की अनुकूलता को जानने का प्रयास करेंगे। तो चलिए देखें सिंह और कर्क की जोड़ी आदर्श कपल बन पाएगी या नहीं, और कैसा होगा ये रिश्ता... लव या मैरीज की प्रॉब्लम होगी सॉल्व, एक बार जरूर बात करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से, पहला कॉल बिल्कुल फ्री

सिंह

23 Jul - 23 Aug

कर्क

22 Jun - 22 Jul
उदार
कॉन्फिडेंस
प्राउड
राजसी
होपफुल
डिटरमाइंड
इमेजिनेटिव
लॉयल
देशभक्ति
ड्रामेटिक

सिंह और कर्क की लव कंपेटेबिलिटी

प्रेम संबंधों के बनने और उनके सुचारू रूप से काम करने के लिए अनुकूलता बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रेम संबंधों के लिए दोनों ही पक्षों के आकर्षण और समर्पण का स्तर एक समान होना चाहिए। देखते हैं सिंह और कर्क की जोड़ी के बीच लव कंपेटेबिलिटी कितनी रहती है-

  • सिंह (leo) जातक सदैव रिश्ते में अपना प्रभुत्व जमाना चाहते हैं, कर्क (cancer) जातकों को इससे तब तक कोई परेशानी नहीं जब तक उनको देखभाल और प्रेम मिलता रहें।
  • सूर्य और चंद्रमा एक दूसरे के पूरक हैं, जहां बिना सूर्य की रोशनी के चंद्रमा का चमकना नामुमकिन है, वहीं चंद्रमा की शीतलता के बिना सूर्य की गर्मी का कोई महत्व नहीं है।
  • बेबाक सिंह कर्क की संवेदनशीलता की ओर आकर्षित होते हैं, वहीं कर्क सिंह के शानदार व्यक्तित्व से प्रभावित होते हैं।
  • कर्क की सुरक्षात्मक प्रकृति सिंह को आकर्षित करती है, क्योंकि वे सुरक्षित और भरोसेमंद साथी की तलाश में होते हैं।
  • कर्क, सिंह के आकर्षण और कूटनीति के बहुत बढ़े प्रशंसक होते हैं, वहीं सिंह को कर्क की वफादारी और उदारता पसंद होती है।

अपनी फ्री वार्षिक रिपोर्ट के आधार पर जानिए आपके लिए यह साल कैसा साबित होने वाला है….

सिंह और कर्क की जोड़ी के फायदे

सिंह मैत्रीपूर्ण और हंसमुख होते हैं जबकि कर्क राशि वाले लोग मूडी और भावुक होते हैं। उन्हें एक-दूसरे की जरूरतों को पूरा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि दोनों की जरूरतें अलग-अलग हैं। कई मामलों में एक-दूसरे के विपरीत होने के बावजूद सिंह और कर्क की जोड़ी के संबंधों में कई अनुकूलताएं भी नजर आती है।

  • कर्क के लॉर्ड मून है और फिमेल एनर्जी का रिप्रेजेंट करते हैं। सिंह के लॉर्ड सन हैं, जो मेल एनर्जी को रिप्रेजेंट करते हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए कंपेटेबल हो सकते हैं।
  • सिंह और कर्क (leo & cancer) राशि के लोगों को एक दूसरे में खुद को पूरी तरह खोने की संभावना रखते हैं, वे दोनों निश्चित रूप से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते हैं।
  • दोनों का रिश्ता वफादारी और कमिटमेंट पर टिका रहता है। रिश्ता निभाने में दोनों ईमानदार होते हैं।
  • सिंह कर्क राशि के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करते हैं, वहीं कर्क सिंह को ख्याति प्राप्त करने मदद करते हैं।
  • सिंह और कर्क की जोड़ी के बीच एक भावुक रिश्ता हो सकता है, सिंह कर्क राशि के लोगों को को अपने प्रेम और लाड़ प्यार से अभिभूत कर देता है। वहीं कर्क को सिंह की गर्मजोशी और सहज स्वभाव पसंद होता है।

अपनी फ्री वार्षिक रिपोर्ट के आधार पर जानिए आपके लिए यह साल कैसा साबित होने वाला है….

सिंह और कर्क की जोड़ी के नुकसान

वैसे तो कोई अपना रिश्ता तोड़ना नहीं चाहता है, लेकिन कभी रिश्तों में गर्मजोशी तो कभी तनाव देखने को मिल सकता है। इसी तरह सिंह और कर्क की जोड़ी में भी फायदे के साथ ही नुकसान पहुंचाने वाले भी कुछ फेक्टर काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं सिंह और कर्क की जोड़ी के कुछ नुकसान-

  • सिंह और कर्क (Leo & cancer) के रिश्ते आग और पानी का मेल होते हैं, दोनों एक-दूसरे को क्षति पहुंचाने की संभावना रखते हैं कई पारंपरिक ज्योतिष इस जोड़ी को उपयुक्त नहीं मानते हैं।
  • रिश्तों की शुरुआत में दिखी सिंह और कर्क (singh & kark) की गर्मजोशी जल्द ही खत्म हो सकती है, क्योंकि दोनों बेहद विपरीत गुण स्वभाव की राशियां है।
  • सिंह और कर्क की जोड़ी सकारात्मक और नकारात्मक लक्षणों का लेखा जोखा है। कर्क को सिंह का ज्यादा बाहर घूमना-फिरना पसंद नहीं आता है।
  • सिंह और कर्क (leo & Cancer) दोनों ही अपनी आलोचना बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, वे वाद विवाद के दौरान एक-दूसरे को कठोर शब्दों से चोटिल कर सकते हैं।

Your Zodiac Sign

Your Partner's Zodiac Sign