Kartik Purnima 2022 Upay: कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन उपायों से होगा सौभाग्य का आगमन

Kartik Purnima 2022 Upay: कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन उपायों से होगा सौभाग्य का आगमन

कार्तिक पूर्णिमा इस साल 8 नवंबर को मनाई जाएगी। कार्तिक महीने को भारत में बहुत ही सौभाग्यदायी महीना कहा जाता है, कार्तिक पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ जाता है। यदि कुंडली में चंद्रमा से संबंधित कोई दोष हो, तो उसकी पूजा कार्तिक पूजा पर की जा सकती है। वहीं कार्तिक पूर्णिमा पर विष्णु पूजा और शिव पूजा का भी विशेष महत्व है। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ साधारण उपाय, जो कार्तिक पूर्णिमा पर करने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करें। यानी किसी पवित्र नदी या तालाब के किनारे या किसी मंदिर में सूर्यास्त के बाद दीप जरूर जलाएं।
  • अपने घर पर भगवान विष्णु और शिव की पूजा करें। हो सकें तो भगवान सत्यनारायण की कथा जरूर पढ़ें।
  • कहते हैं भगवान विष्णु का पहला अवतार मत्स्य अवतार इसी दिन हुआ था, इसलिए इस दिन मछलियों को खाना खिलाने से रूके हुए काम पूरे हो जाते हैं।
  • कार्तिकेय के साथ छह कृतिकाओं की पूजा से आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।
  • इस दिन को देव दिवाली माना जाता है, इसलिए घर को उसी तरह सजाना चाहिए, जैसा दिवाली पर करते हैं, इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

(आप भी कार्तिक पूर्णिमा पर अपने मनचाहे वरदान को प्राप्त कर सकते हैं, करवाएं कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा)

साल 2022 आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए माय पंडित पर वार्षिक राशि भविष्यफल 2022