क्या Punjab Election 2022 से सत्ता हासिल कर पाएंगे Captain Amarinder Singh?

क्या Punjab Election 2022 से सत्ता हासिल कर पाएंगे Captain Amarinder Singh?

पंजाब विधानसभा चुनाव लगातार रोचक होता जा रहा है। पार्टियां नए-नए वादों के साथ मतदाताओं के बीच है। आम आदमी पार्टी से लेकर कांग्रेस, बीजेपी, अकाली दल हर कोई Punjab Election 2022 में सत्ता हथियाने के पूरे दांवपेंच लगा रही है।  इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि इस बार पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी अलग पार्टी से मैदान में उतरने वाले हैं। इससे पहले वह कांग्रेस में थे, और दो बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज भी रहे। चुनाव से महज चार महीने पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद के साथ ही कांग्रेस भी छोड़ दी। उन्होंने अपनी एक अलग पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) नाम से पार्टी बनाई। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ कर दिया है कि वह पटियाला से चुनाव लड़ेंगे।  ऐसा माना जा रहा है कि वह एक बार फिर पंजाब की सत्ता हासिल करने में बीजेपी का साथ ले सकते हैं। बहरहाल, देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस से अलग होकर वह लोगों के दिलों में जगह बना पाते हैं या नहीं। क्या Amarinder Singh Horoscope उन्हें फिर से सीएम बना सकती है या नहीं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं उनकी कुंडली के ग्रह…

क्या आपकी कुंडली के ग्रह हैं आपके अनुकूल, जानिए जन्मपत्री एकदम फ्री…


Captain Amarinder Singh Horoscope में हैं कौन से योग?

Amrinder Singh

पंजाब की राजनीति के अहम किरदार Captain Amarinder Singh का जन्म 11 मार्च 1942 को पंजाब के पटियाला शहर में हुआ था। उनकी कुंडली पर नजर दौड़ाए, तो उनकी कुंडली में वृषभ राशि में शनि, मंगल और बृहस्पति जैसे बड़े और मजबूत ग्रहों की उपस्थिति है, जो उनके लिए सकारात्मक है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को मंगल ग्रह की ऊर्जा और शक्ति के साथ गुरु का ज्ञान और शनि का अनुशासन मिलता है। ग्रहों की यह स्थिति उन्हें सभी बाधाओं से दूर रखती है, और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए मजबूत बनाती है। बृहस्पति के प्रभाव के कारण वह कभी भी गलत या तर्कहीन निर्णय नहीं लेते हैं। हालांकि, कुंडली में बृहस्पति पाप ग्रहों के प्रभाव में है, इसलिए उन्हें लक्ष्य प्राप्ति के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। इसके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह की कुंडली में शनि और शुक्र का परिवर्तन राज योग है। कुंडली में यह राजयोग उन्हें किसी भी तरह की राजनीतिक लड़ाई में उन्हें मदद करता है। इसके साथ ही यह योग उन्हें मजबूत व्यक्तित्व और कुशल राजनीतिज्ञ बनाता है। इसके साथ ही Captain Amarinder Singh horoscope में शुक्र और बुध की युति है, जो उन्हें अच्छा रणनीतिकार बनाता है।  उनकी कुंडली के ग्रह उनके लंबे राजनीतिक कॅरियर का अच्छा प्लेटफॉर्म तैयार करते हैं। इसी वजह से वह काफी समय से पंजाब की राजनीति में सक्रीय है। Punjab Election 2022 में भी वह पूरे जोर शोर से लगे हुए हैं।

जीवन में आने वाली कठिनाइयों का ज्योतिषीय समाधान पाएं हमारे विशेषज्ञों से…


क्या Punjab Election 2022 जीत पाएंगे Captain Amarinder Singh?

Punjab Election 2022 में जीत को लेकर हरेक पार्टी अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रही है। इसी लेकर लेकर captain Amarinder singh Horoscope की कुंडली क्या कहती है, इसका हमने विश्लेषण किया है। कुंडली के हिसाब से Punjab Election 2022 के दौरान Captain Amarinder Singh का समय काफी कठिन साबित होने वाला है। अभी Captain Amarinder Singh की कुंडली में तीन महत्वपूर्ण ग्रह शनि, मंगल और गुरु के ऊपर से राहु गोचर कर रहा है। तीन मजबूत ग्रहों के ऊपर से राहु का यह गोचर उनके लिए कई तरह की चुनौतियां लेकर आने वाला है। इससे उनके जीवन में कई सारी भ्रमित करने वाली स्थितियां निर्मित होने वाली है। वहीं Captain Amarinder Singh की कुंडली में शनी की साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है, जो आने वाली चुनाव (Punjab Election 2022) में उनके लिए बेहद चुनौतियां खड़ी कर सकता है। इस दौरान उन्हें अपने ही लोगों से भीतरघात का सामना करना पड़ सकता है।
साल 2022 आपके लिए क्या लेकर आया है, जानिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट…


Captain Amarinder Singh की मदद करेगा गुरु का गोचर ?

Captain Amarinder Singh की कुंडली में राहु जैसे नकारात्मक ग्रह का गोचर है, जो समस्याएं खड़ी कर सकता है।  उनके पक्ष में गुरु है। उनकी कुंडली में गोचर का बृहस्पति उनके जन्म के सूर्य और केतु के ऊपर से गुजर रहा है, जो उनके लिए मददगार साबित होगा। राहु द्वारा उत्पन्न बाधाएं भी गुरु की बदौलत आसानी से पार कर जाएंगे। Punjab Election 2022 में Captain Amarinder Singh खुद के लिए कुछ अच्छा मुकाम बना सकते हैं। हालांकि उनकी नवगठित पार्टी के लिए यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन उनकी उपस्थिति जरूर दर्ज की जाएगी। वह अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी मशक्कत करवा सकते हैं, और उन्हें भारी नुकसान पहुंचाएंगे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरह क्या आपकी कुंडली में भी है कोई मददगार ग्रह… जानिए अभी..


कांग्रेस बढ़ा सकती है Captain Amarinder singh की मुश्किलें

कांग्रेस पार्टी को छोड़कर Captain Amarinder singh ने अपनी खुद की पार्टी बनाई है। अपनी नवगठित पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस से वे ज्यादातर कांग्रेस विधायकों को ही टिकट देना चाहते हैं। हालांकि, कांग्रेस ने अपने ज्यादातर विधायकों को पहले ही टिकट दे दी है, जिससे Captain Amarinder singh के लिए मुकाबला और कठिन हो गया है। Captain Amarinder singh की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का चिन्ह हॉकी स्टिक और बॉल है, इसे लेकर वह बहुत ही खुश है। हालांकि, यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या वह सही गोल कर पाते हैं या फिर नहीं। ग्रहों की बात करें, तो Captain Amarinder singh Horoscope के अनुसार कुंडली में गुरु की उपस्थिति इस बात की ओर संकेत करती है, कि उन्हें अच्छा परिणाम मिल कता है। लेकिन, राहु के गोचर को बिल्कुल भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer