Priyanka Gandhi क्या Up election 2022 में कर पाएगी कमाल?

Priyanka Gandhi क्या Up election 2022 में कर पाएगी कमाल?

दिनों दिन UP विधानसभा चुनाव (UP election 2022) दिसचस्प होने वाला है। कई नेता अपनी अपनी जीत का दावा कर चुके हैं। उत्तप्रदेश की सियासत में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को लोग इंदिरा गांधी के रूप में देखते हैं। जब से उन्होंने कांग्रेस जॉइन की है, वे उत्तप्रदेश में काफी एक्टिव रही हैं। वह उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए काफी मेहनत कर रही है। साथ ही लगातार योगी सरकार पर हमला भी बोल रही है। वे नए-नए प्रयोग कर रही हैं, जिससे कि उत्तरप्रदेश की जनता का दिल जीत कर सत्ता हासिल कर सकें। प्रियंका गांधी द्वारा दिया गया नारा लड़की हूं… लड़ सकती हूं… लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसी नारे की बदौलत प्रियंका गांधी को महिलाओं का भरपूर समर्थन भी प्राप्त हो रहा है। लेकिन, क्या उनकी कुंडली के ग्रह भी उनका समर्थन करेंगे। क्या ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति UP Election 2022 में प्रियंका गांधी वाड्रा का साथ देने को तैयार है। आइए प्रियंका गांधी की सूर्य कुंडली (Priyanka Gandhi horoscope) के आधार पर जानते हैं क्या योग बन रहे हैं…

 


कुंडली में एक विशेष योग Priyanka Gandhi को दिलाता है सम्मान

12 जनवरी 1972 को नई दिल्ली में जन्मी प्रियंका गांधी की कुंडली (Priyanka Gandhi horoscope) पर नजर दौड़ाएं, तो उनकी सूर्य कुंडली में सूर्य, बुध और गुरु तीनों धनु राशि में स्थित है। ग्रहों की यह युति प्रियंका गांधी वाड्रा को एक सम्मानजनक जीवन देने में मदद करते हैं। इसी की वजह से प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि को देखा जा रहा है। साथ ही वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी इसी वजह से है। यही ग्रह उन्हें महत्वपूर्ण राजनीतिक समझ प्रदान करते हैं। बुध ग्रह की विश्लेषणात्मक क्षमता और बृहस्पति यानी गुरु ग्रह का बुद्धि कौशल उन्हें एक अच्छा राजनीतिक रणनीतिकार बनाता है। मौजूदा हालात के मद्देनजर ये साफ जाहिर है कि वह कम संसाधनों में पार्टी को संभालने में काफी हद तक कामयाब हो रही है।

वहीं कुंडली में सत्ता का कारक सूर्य भी स्थित है, जो Priyanka Gandhi की कुंडली में आत्मकारक है। यही सूर्य प्रियंका गांधी कुंडली में उपस्थित गुरु और बुध को मजबूती प्रदान करता है। वहीं बृहस्पति खुद की राशि में है, जो हंस नामक पंचमहापुरुष योग प्रियंका गांधी की कुंडली में बनाता है। इससे प्रियंका गांधी का व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक बनता है, और बड़े लक्ष्यों को साधने के लिए कौशल भी प्रदान करता है। यही कारण है कि प्रियंका गांधी के प्रति लोगों में काफी आकर्षण है। कई लोगों के विरोध के बावजूद वह लोगों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब होती नजर आ रही है। हालांकि, उनकी कुंडली में नेम और फेम के कारक शुक्र पाप ग्रह के बीच में स्थित है। शुक्र के एक ओर पाप ग्रह मंगल तो दूसरी ओर पाप ग्रह राहु है। इन ग्रहों की वजह से विवाद खड़े होते हैं, और सार्वजनिक जीवन में उन्हें कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इन सब के बाद भी वह मतदाताओं को रिझाने में कामयाब होती है। लेकिन, यह देखना जरूरी है कि क्या Priyanka Gandhi की कुंडली के ग्रह Up election 2022 उनका साथ देंगे…?

(क्या साल 2022 में आपके ग्रह आपका साथ निभाएंगे, या मुश्किल खड़ी कर देंगे। क्या होगा आपके साथ कुछ खास, पाइए अपनी FREE जन्मकुंडली रिपोर्ट 2022)


Priyanka Gandhi को Up election 2022 में एक ग्रह का मिलेगा भरपूर समर्थन, लेकिन...

Up election 2022 को मध्यनजर रखते हुए प्रियंका गांधी की कुंडली का विश्लेषण किया गया, तो पाया कि अभी उनकी कुंडली में गोचर का बृहस्पति उन्हें सपोर्ट करेगा। उनकी कुंडली में गोचर का बृहस्पति शुक्र के ऊपर से गुजर रहा है। यह उनके नाम और काम में सकारात्मक वृद्धि लाएगा। ग्रहों की यह स्थिति UP Election 2022 में मतदाताओं की मानसिकता पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा। जिससे प्रियंका गांधी को फायदा होने की संभावना है। प्रियंका गांधी की कुंडली के आधार पर ऐसी उम्मीद की जा सकती है, कि Priyanka Gandhi Up election 2022 में कांग्रेस को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हालांकि, नकारात्मक पक्ष पर नजर दौड़ाएं, तो उनके जन्म के राहु के ऊपर से शनि का गोचर और जन्म के चंद्रमा के ऊपर से केतु का गोचर हो रहा है, जो उनके लिए शुभ नहीं है। इससे उन्हें इच्छा का विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। इन विपरित ग्रहों के कारण प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) अपनी योजनाओं को पूरी तरह से सफल बनाने में कामयाब नहीं हो पाएगी। यह ग्रह उनकी राह में रोड़ा बन सकते हैं। चुनाव के दौरान भी यह विपरीत स्थिति बनी रहेगी। इसलिए यह कहा जा सकता है कि चुनाव परिणाम में इनकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। हालांकि बृहस्पति का शुक्र के ऊपर से कुंभ राशि से गुजरना उनके लिए लाभकारी होगा। यह उनका काफी हद तक मदद करेगा, जिससे कांग्रेस को कुछ बढ़त मिलने की संभावना है। प्रियंका गांधी की उपस्थिति से उत्तरप्रदेश में कांग्रेस को एक ऑक्सीजन मिल सकता है। हालांकि, यह लाभ सीमित होगा। क्योंकि, ग्रहदशा उनके पक्ष में नहीं है।

(राहु, केतु, शनि और गुरु जैसे तीन ग्रहों का अप्रैल में राशि परिवर्तन हमारी भी जिंदगी को काफी प्रभावित करने वाला है। आइए ज्योतिष विशेषज्ञों जानते हैं कि इस परिवर्तन का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है, जानिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी)


ओपिनियन पोल में निराशाजनक रही Priyanka Gandhi

UP Election 2022 से पहले आए ओपिनियन पोल में Priyanka Gandhi और उनकी पार्टी के लिए स्थिति काफी हद तक निराशाजनक रही है। हालांकि, वह चुनाव को लेकर काफी अच्छा काम कर रही है, और बड़े नेताओं के साथ मिलकर अच्छी रणनीति तैयार कर रही है। वह लगातार उत्तप्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोल रही है। यूपी में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है, लेकिन ओपिनियन पोल और रियलिटी में कई बार बहुत अंतर देखा गया है। ग्रहों का स्थिति को यही कहती है कि प्रियंका गांधी की उपस्थिति का कांग्रेस को काफी फायदा मिलने वाला है। लेकिन, यह भी साफ है कि शनि और राहु कुछ हद तक अड़ंगा लगाएंगे।

(आपकी कुंडली में तो 2022 में कोई नहीं डाल रहा अडंगा, कैसा रहेगा आपका यह साल, पढ़िए वार्षिक भविष्यफल 2022)



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer