आखिर क्यों? काम बहुत है लेकिन कामयाबी नहीं है प्रतीक बब्बर के भाग्य में

आखिर क्यों? काम बहुत है लेकिन कामयाबी नहीं है प्रतीक बब्बर के भाग्य में

प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) की वेब सीरीज hiccup and hookups 26 नववंबर को नए ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉयन्सगेट (lionsgate play) पर स्ट्रीम हो चुकी है।  इस फिल्म में प्रतीक लारा दत्ता के भाई का रोल निभा रहे हैं। इस सीरीज में प्रतिक एक डेटिंग ऐप फाउंडर के साथ ही एक ऐसे फैमिली पर्सन के किरदार में है, जो अपनी बहन लारा दत्ता और भांजी को बहुत सपोर्ट करता है। प्रतीक बब्बर स्मिता पाटिल- राज बब्बर के सुपुत्र है। जिसकी वजह से उनका फिल्मों में आना थोड़ा आसान रहा लेकिन अपनी अच्छी एक्टिंग स्किल्स के बावजूद वे बॉलीवुड में अपने माता-पिता की तरह कोई बड़ा मुकाम अब तक हासिल नहीं कर पाए हैं। उनकी कुंडली के कुछ ग्रह दोष के कारण वे काफी समय तक नशे का भी शिकार रहे। साल 2022 में उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। क्या वे सफल होंगे, देखते हैं क्या कहती है उनकी सूर्य कुंडली-


Prateik babbar की कुंडली में कई दोष

28 नवंबर 1986 को जन्मे Prateik babbar की कुंडली में कई तरह के दोष है। प्रतीक की सूर्य कुंडली के हिसाब से कुंडली में चंद्र और केतु साथ है। जो ग्रहण दोष बनाता है। अक्सर ग्रहण दोष से पीड़ित व्यक्ति को वह सफलता नहीं मिल पाती है, जिसे वह डिजर्व करता है। वहीं सूर्य और शनि साथ में है। सूर्य और शनि का साथ होता पिता से संबंधों में विच्छेद करवाता है। प्रतीक के साथ उनके पिता राज बब्बर के संबंधों के बारे में सभी जानते हैं। दोनों के संबंध बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। प्रतीक की कुंडली में कालसर्प दोष भी है। इस दोष से पीड़ित व्यक्ति का जीवन हमेशा परेशानियों या सफलता के अभाव में रहता है। आगे का सफर भी प्रतीक के कॅरियर के लिए कठिन है। अप्रेल 2022 में शनि, राहु और केतु का ट्रांजिट उनके लिए नकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। हालांकि गुरु का स्लाइट पॉजिटिव मूवमेंट उन्हें थोड़ा पॉजिटिव रखने की कोशिश करेगा।

अपनी कुंडली के दोष जानिए, उपाय कीजिए और जीवन को सफलता से भरिए। बात करें हमारे विशेषज्ञ एस्ट्रोलॉजर से


साल 2022 होगा प्रतीक बब्बर के लिए बहुत अहम

प्रतीक बब्बर ने 2008 में आई फिल्म जाने तू या जाने ना से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद कुछ फिल्मों में नेगेटिव, पॉजिटिव, केमियो रोल्स के जरिए उन्होंने अपनी जगह तो बनाई लेकिन नशे की लत की वजह से वे अपने कॅरियर में काफी पिछड़ गए। उनके ग्रहों की दशा बदलने के के बाद अब वे नशे की लत को बहुत पीछे छोड़कर अपने कॅरियर पर फोकस कर रहे हैं। आने वाले साल 2022 में उनकी इंडिया लॉकडाउन, अक्षय कुमार के साथ फिल्म बच्चन पांडे, चक्रव्यूह-2 और फोर मोर शॉर्ट्स-3 जैसी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।      

जानिए अपना आज का राशिफल सिर्फ यहाँ