November 2021 : इस माह ग्रहों की चाल की इन राशियों पर पड़ेगा खास असर, कहीं आपकी राशि इनमें तो नहीं

November 2021 : इस माह ग्रहों की चाल की इन राशियों पर पड़ेगा खास असर, कहीं आपकी राशि इनमें तो नहीं

नवंबर 2021 का महीना शुरू हो चुका है। इस दौरान कुछ ग्रहों ने अपनी चाल बदली है तो कुछ आने वाले समय में अपनी चाल बदलने वाले हैं। अब इसका आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा, यह राशि के विश्लेषण से ही आप जान सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए गणेशास्पीक्स.कॉम पर जाएं।

ग्रहों की चाल का कुछ जातकों पर अच्छा तो कुछ पर बुरा असर पड़ता है। ग्रहों की दिशा एक निश्चित अंतराल पर बदलती है। नवंबर में भी ऐसा हो रहा है। इस माह तीन ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। इनमें 2 नवंबर को बुध ग्रह राशि परिवर्तित कर तुला राशि में आ रहे हैं। वहीं 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं तो 20 नवंबर को गुरु का प्रवेश कुंभ राशि में हो रहा है। ऐसे में इन चार राशियों पर क्या होगा असर, आइए जानते हैं।


मेष राशि

राशि चक्र की पहली राशि है मेष। इन जातकों के लिए नवंबर का यह महीना काफी खास और खुशियों से भरा हो सकता है। बुध ग्रह के तुला राशि में प्रवेश से धन प्राप्ति होगी। बिजनेस में प्रॉफिट होगा तो जॉब होल्डर्स को सैलरी में लाभ होगा। वहीं सूर्य और गुरू का राशि परिवर्तन भी शुभ होगा।


मिथुन राशि

ग्रहों का परिवर्तन मिथुन राशि वाले जातकों के लिए भी शुभ फलदायी होगा। इस समय उनकी परेशानी कम होगी। मिथिन जातकों को उनके कॅरियर में सफलता मिलेगी। इतनी ही नहीं गुरु के कुंभ राशि में गोचर का शिक्षा और रोजगार में भी बेहतर लाभ मिलेगा।


कन्या राशि

सूर्य और गुरु का गोचर कन्या राशि वाले जातकों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। जातकों को बिजनेस में खूब प्रॉफिट होगा। इतना ही नहीं नए बिजनेस की भी शुरूआत हो सकती है।


मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए भी यह माह खास है। सोसाइटी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लाइफ में कुछ चेंजेज भी आएंगे। हालांकि नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है।

2022 के बारें में अभी जानें 2022 के भविष्यफल के साथ 



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer