अनुराधा नक्षत्र (anuradha nakshatra) के लक्षण और 2021 से जुड़ी भविष्यवाणी
दोस्ती और कमिटमेंट का अवतार
राशि – वृश्चिक
डिग्री रेंज – वृश्चिक 3।20′ से वृश्चिक 16।40′
अनुराधा नक्षत्र ग्रह – शनि और मंगल
देवता – मित्र देव
प्रतीक – कर्मचारी, एक कमल
तत्व – अग्नि
गण – देवता
गुणवत्ता – तामसिक
दिशा– दक्षिण
रंग – लाल भूरा
शरीर – पेट
पशु – एक मादा हिरण
पक्षी – कोकिला
पेड़ – बुलेट वुड, आयरन वुड
अनुराधा नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से 17वां नक्षत्र है, वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र का विस्तार 213 अंश 20 कला से 226 अंश 40 कला तक निर्धारित है इसके 4 पद इस प्रकार हैं:
पद | राशि | ग्रह | प्रमुख क्षेत्र |
---|---|---|---|
पहला | सिंह | सूर्य | सक्रिय, लीडर, सेल्फ मोटिवेटेड, महत्वाकांक्षी, अहंकारी |
दूसरा | कन्या | बुध | अनुशासन, लर्निंग, कैलकुलेशन, फाइनेंशियल स्टेबिलिटी |
तीसरा | तुला | शुक्र | मिलनसार, क्रिएटिव, फ्रेंडली, म्यूजिक, रहस्यमयी |
चौथा | वृश्चिक | शनि | भावनाएं, जुनून, परिवर्तन, तीव्र ऊर्जा |
अनुराधा नक्षत्र के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
अनुराधा नक्षत्र एक ‘ब्राइट स्टार ‘ या ‘स्टार ऑफ़ सक्सेस ‘ वाला नक्षत्र है। अनुराधा का अर्थ होता है, ‘राधा का अनुसरण करने वाला’, जो प्रेम, सौंदर्य, प्रसिद्धि और सफलता का प्रतिनिधित्व करती है। इस नक्षत्र में ही देवी राधा का जन्म हुआ था। इस नक्षत्र में आने वाले जातकों के पास ‘राधाना शक्ति’ होती है, जिसका अर्थ है ‘पूजा’ की शक्ति। इस नक्षत्र वाले लोग करुणा, भक्ति और फ्रेंडशिप के अवतार हैं। उनके देवता मित्र देव हैं – सूर्य के नामों में से एक नाम ‘मित्र’ है जिसका अर्थ होता है ‘दोस्त।’
अनुराधा नक्षत्र के बारे में कहा जाता है की यह प्रिंसिपल ऑफ़ ह्यूमन सालिडैरीटी का प्रतिनिधित्व करता है। जो दोस्ती, साझेदारी और रिश्तों को एक साथ लाता है। इस नक्षत्र का चिह्न एक ‘कर्मचारी’ है जो आत्मरक्षा की ताकत का प्रतिनिधित्व करता है, वही दूसरा चिन्ह ‘कमल का फूल’, जो विकट परिस्थितियों से ऊपर उठने की क्षमता को दर्शाता है।
यदि आप इस नक्षत्र से संबंध रखते हैं, तो आपको सफलता के लिए घर से दूर जाना होगा। विदेश में भी जाकर आप सफलता पा सकते हैं। आपका चेहरा और उसकी आभा सब लोगों को बहुत पसंद आती है। आप आसानी से दोस्त बना लेते हैं। आप लोगों की मदद करने में सबसे आगे रहते हैं, उन्हें किसी भी परेशानी से निकालने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।
आप तर्क-वितर्क और गपशप जैसी चीजों में शामिल होना पसंद नहीं करते हैं। आप बहुत मेहनती और चरित्रवान होते हैं, जो अपनी मौलिकता बनाए रखते हैं। इसके अलावा, आप अट्रैक्टिव, डिवोटेड, साहसी, आध्यात्मिक साधक, क्रिएटिव भी होते हैं, इन लोगों को ट्रेवल करना बहुत पसंद होता है।
ट्रैवलिंग आपके जीवन का अभिन्न अंग है, और आप बड़े होकर अपने जन्म स्थान से दूर ही रहते हैं। हमेशा ट्रैवलिंग करने की वजह से आपके पास लोगों के कल्चर उनके धर्म और संस्कृति से जुड़ीं हुई चीजों को लेकर एक व्यापक धारणा होती है।
वैसे तो यह नक्षत्र स्टार ऑफ़ सक्सेस कहलाता है, लेकिन जातकों को अशांत जीवन से गुजरना पड़ता है। वे अपने जीवन में देर से सफलता प्राप्त करते हैं। यह सफलता चाहे बिज़नेस की हो, कॅरियर की हो या फिर रिलेशनशिप की हो। इस नक्षत्र वाले जातको की आध्यात्मिक और रहस्यवाद में बहुत रुचि होती है। ये लोग बुद्धिमान, प्रेम करने वाले, क्रिएटिव, रहस्यवादी और विचारशील होते हैं।
अनुराधा नक्षत्र वालों को अपने जीवन में पिता और भाई-बहनों का सहयोग कम मिलता है। वे जो कुछ भी हासिल करते हैं वो सब अपने प्रयासों और दृढ़ता की वजह से ही पाते है। अनुराधा नक्षत्र की विशाखा और भरणी नक्षत्र के साथ अच्छी दोस्ती होती है, जबकि ज्येष्ठा नक्षत्र वालों के साथ इन लोगों पटती नहीं है।
जानिए अपने जन्म नक्षत्र की खास बातें, अभी MyPandit ऐप डाउनलोड करें।
अनुराधा नक्षत्र वाले पुरुषों की विशेषताएं
अनुराधा नक्षत्र वाले पुरुष बहुत कम उम्र में आत्मनिर्भर हो जाते है। जिसकी एक वजह पिता माता का सिर पर साया न होना। या फिर कोई और वजह भी हो सकती है। इस नक्षत्र वालों को अपने अच्छे दोस्तों के साथ रहने में आनंद आता हैं, लेकिन बार-बार यात्रा करने की वजह से इनका कांटेक्ट खत्म हो जाता है। इन लोगों को अपने जीवन में भाई-बहनों से ज्यादा सहयोग नहीं मिलता है। सौभाग्य से, इनका वैवाहिक जीवन अच्छा है, और वे अपने जीवनसाथी के साथ मजबूत रिश्ते में बंधे होते हैं। यह लोग एक दुसरे के प्रति वफादार और समर्पित होते हैं।
अनुराधा नक्षत्र वाले लोग अपने काम को लेकर बेहद जुनूनी होते हैं। इनके बॉस आमतौर इन लोगों के काम को देखकर बहुत खुश रहते हैं। यह लोग अपने काम में मास्टर होते है। अपने काम से जुड़ें हुए हर विषय का इनको बहुत अच्छा ज्ञान होता है, इनके साथी किसी भी काम को करने के लिए इनकी सलाह लेते हैं।
उनके पास दिमाग के उपयोग करने की अनोखी कला होती है, जो सांसारिक और रूढ़िवादी उन चीजों को नहीं मानता, जो सामाजिक स्तर पर काम नहीं करती है। इन लोगों का स्वभाव बिना मतलब की रूढ़िवादी चीजों को लेकर विद्रोही भी हो जाता जाता है।
इन लोगों को सफलता का स्वाद अधिकतर 48 साल के बाद ही मिलता है। उम्र के इस पड़ाव से पहले तक ये लोग लगातार बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देखते हैं। जिसकी वजह से यह मजबूत और समझदार बनकर बाहर निकलते हैं। अनुराधा नक्षत्र वाले लोग वकील, अभिनेता, संगीतकार, संगठनात्मक कर्मी, लेखक, बिज़नेस मन, परनोर्मल इन्वेस्टिगेटर, परामर्शदाता, डॉक्टर बन सकते हैं। इसके साथ ही यह ट्रेवल्स इंडस्ट्री में भी सक्सेस हो सकते हैं।
अनुराधा नक्षत्र वाले पुरुषों को गले और पेट से संबंधित बीमारियों जैसे खांसी, कब्ज और अस्थमा अटैक की समस्या हो सकती है।
अनुराधा नक्षत्र वाले पुरुष हस्तियां: कपिल देव, नरेंद्र मोदी, वॉरेन बफेट।
अनुराधा नक्षत्र वाली महिलाओं की विशेषता
अनुराधा नक्षत्र वाली महिला दयालु, मधुर और सब की देखभाल करने वाले स्वभाव की वजह से इनके कई प्रशंसक होते है। ये महिलाएं मानवतावादी और निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद करती है। आप हमेशा प्रकृति के अनुरूप होती है। जिसकी वजह से आप जो कुछ भी किसी की भलाई के लिए आप करती है उसका एक बड़ा उद्देश्य होता है। जानवर आपकी ओर आकर्षित होते हैं, जानवरों का कष्ट देखकर आपको बहुत दुःख होता है। आहत और बीमार जानवरों और पक्षियों की आप अपने स्तर पर मदद करते हुए मिलेगी।
आपका दिल साफ है यह बात आपके चेहरे पर दिखाई देती है। लोगों को न्याय दिलाने की मजबूत भावना होती है, जिसकी वजह से आप हमेशा कमजोर लोगों के साथ खड़ी होती है। आपके मित्र आपकी प्रशंसा करते हैं, और जितना हो सके आपकी कंपनी में रहना पसंद करते हैं।
अनुराधा नक्षत्र वाली महिलाओं को धन का दिखावा करना बिलकुल भी पसंद नहीं होता है। आप चरित्रवान होते है। किसी भी स्थिति में यह डगमगाता नहीं है। समय कैसा भी हो आप हमेशा दृढ़ता के साथ खड़ी रहती है। इस नक्षत्र वाली महिलाएं रहस्यवाद और अध्यात्म की ओर आकर्षित होती हैं। आप जीवन के अन्य आयामों का पता लगाने की कोशिश करती है, लेकिन आपको हमेशा अस्पष्ट अनुभव प्राप्त होते है। हालांकि आप बहुत मिलनसार हैं, कुछ अच्छे दोस्तों पर भरोसा करती है।
इस नक्षत्र वाली महिलायों की भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहते हैं, पर पिता की ओर से इनको थोड़ा कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने संबंधो में सभी का सम्मान करती है, यह आपकी सबसे बड़ी खूबी है।
इस नक्षत्र की महिलाएं परिवार, विशेषकर अपने साथी और बच्चों के प्रति बहुत समर्पित होती हैं। आपकी सादगी और प्रेमपूर्ण हावभाव आपकी रहस्यमय सुंदरता में और इजाफा करता है। आप अच्छे डॉक्टर, टीचर और सोशल वर्कर, लेखक, योगा टीचर , संगीतकार, डांसर, परामर्शदाता, कलाकार और वक्ता बन सकते है।
अनुराधा नक्षत्र वाली महिलाओं को अनियमित मासिक धर्म, गले में संक्रमण, पेट में सूजन और सामान्य कमजोरी की समस्या रह सकती है।
अनुराधा नक्षत्र वाली महिला हस्तियां: किरण बेदी, ओपरा विनफ्रे, नम्रता शिरोडकर
अपने भीतर की अपार संभावनाओं को अनलॉक करें, अभी MyPandit ऐप डाउनलोड करें।
अनुराधा नक्षत्र वालों के लिए कैसा रहेगा 2021
अनुकूल महीने: अप्रैल, मई, जून, अगस्त और नवंबर।
प्रतिकूल महीने: जनवरी, मार्च और सितंबर।
2021 और रिलेशनशिप
इस साल गोचर कुंडली के सातवें भाव में राहु की उपस्थिति के कारण आपको अपने साथी के साथ संबंधों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खुद को सही साबित करने वाले किसी भी प्रलोभन से बचें। अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दें। याद रखें, प्यार में माफी का मतलब यह नहीं है कि आप गलत हैं, इसका मतलब है कि आप अहंकार के टकराव से ज्यादा शांति की परवाह करते हैं। आपके बच्चों के जीवन में अच्छी प्रगति होगी जिसकी वजह से आप खुशी महसूस करेंगे।
साल की शुरुआत में आपको माता-पिता की और से थोड़ी चिंता हो सकती है। उनमें से कोई किसी बीमारी से परेशान हो सकता है। जैसे ही बृहस्पति चतुर्थ भाव में प्रवेश करेगा, पारिवारिक वातावरण शांत, स्ट्रेस फ्री और पॉजिटिव हो जाएगा। भाई-बहनों के साथ भी आपके संबंध अच्छे होंगे।
इस साल आपके पास शादी और पार्टियों के बहुत सारे इनविटेशन मिलने वाले है। अगर आप सिंगल है तो हो सकता है आपको अपना प्यार मिल जाए।
2021 और सेहत
साल की पहली तिमाही में आपको कुछ मेंटल स्ट्रेस का अनुभव हो सकता है। आपके अति सक्रिय दिमाग को शांत करने के लिए मेडिटेशन और योग सबसे अच्छे उपाय हैं। मेडिटेशन और योग के माध्यम से मानसिक संतुलन विकसित करने का यह एक बहुत अच्छा अवसर है।
2021 शारीरिक स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा लग रहा है। मौसम में बदलाव और गलत खानपान के कारण आपको कुछ हल्की-फुल्की बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आपको नियमित संतुलित आहार और अच्छी नींद लेने की सलाह दी जाती है। हो सके तो ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि इससे आपका स्ट्रेस बढ़ सकता है।
2021 में कॅरियर और बिजनेस की संभावनाएं
कॅरियर और बिजनेस के लिहाज से यह साल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आप वर्ष की तीसरी तिमाही के आसपास बहुप्रतीक्षित सफलता और प्रसिद्धि पा सकते हैं। पहले तीन महीनों में आने वाली कठिनाइयों का जमकर सामना करें, यह आपको अधिक लचीला बनाएगी। जिसकी वजह से आगे आने वाला समय आपके लिए अच्छा होगा। आप अपने लक्ष्य पर जितनी देर टिके रहेंगे, उतना ही अधिक फायदेमंद होगा। काम से जुड़ी यात्राएं आपको व्यापार और कॅरियर के नए अवसर प्रदान करती है। आपको केवल उन्हें फाइनेंशियल सिक्योरिटी और स्टेबिलिटी में बदलने की आवश्यकता है।
चुनौतियों के लिए तैयार रहें, हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से बात करें।
2021 और फाइनेंस
2021 में आपको एक स्टेबल इनकम का सोर्स मिलेगा। तीसरे भाव में शनि की उपस्थिति आपको फाइनेंसियल जिम्मेदारी सिखाएगी। इसलिए आपको अपनी कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा।
पार्टनरशिप वाले बिजनेस से आपको लाभ होगा। कैश फ्लो आपकी उम्मीद से पहले ही शुरू हो जाएगा। सरकार द्वारा रिटर्न और रिफंड ग्रांट के जरिए आपको कुछ लाभ भी हो सकता है।
इस वर्ष आध्यात्मिक गतिविधियों या धार्मिक समारोहों पर भी कुछ खर्च कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से कुछ अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है।