अर्थ पिग (Earth Pig) राशि वाले दयालु और विचारशील होते हैं - MyPandit

अर्थ पिग वाले जातकों का व्यक्तित्व कैसा होता है?

चीनी राशि अर्थ पिग (सुअर) एक अहम राशि होती है। इस राशि के जातक का स्वभाव अत्यंत दयालु और विचारशील होता है। वे सबको खुश रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। सामाजिक समारोह या सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान वे अपनी उपस्थिति अच्छी तरह से दर्ज करवाते हैं। उनमें हास्य की भावना भरी हुई होती है। उनके पास दोस्त बड़ी संख्या में होते हैं, एक बड़ा समूह होता है, जो हमेशा उन्हें दोस्ती का अहसास करवाता रहता है। इन्हें समारोह और पार्टियों में शिरकत करना अच्छा लगता है। इस राशि के लोग दयालु और समझदार लोग होते हैं, उन्हें कोई भी अप्रिय बात पसंद नहीं आती है, वे गलत बात से नफरत करते हैं। वे न्याय पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, अपने शक्ति का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। जब उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वे बहुत परेशान हो जाते हैं। आम तौर पर वे दूसरों की गलतियों को माफ कर देते हैं। दूसरों को गलत काम करने के लिए माफ कर देना उनका सहज स्वभाव होता है।  

इस राशि के जातक सब कुछ तुरंत सही कर लेने की क्षमता रखते हैं। अगर उन्होंने कुछ करने का मन बना लिया है तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता। वे अपना पैसा अपनी छुट्टियों को शानदार बनाने पर अच्छी तरह से खर्च करते हैं। सुअर चीनी राशि की मानें तो यह अपने घर में नए से नया फर्नीचर और नई से नई तकनीक के साथ रहना पसंद करते हैं। शादी से पहले इस राशि के जातक के कई रिश्ते या संबंध हो सकते हैं, फिर भी जब एक बार किसी रिश्ते में जुड़ जाते हैं तो फिर अपने साथी के प्रति बहुत अधिक वफादार हो जाते हैं। ये कभी उसे धोखा नहीं देते हैं, इनकी प्रतिबद्धता देखने लायक होती है। इन्हें अपने पार्टनर का ख्याल रखना  बहुत अच्छा लगता है। ये उन्हें लाड और चाव से बिगाड़ देते हैं। उनके  इसी केयरिंग स्वभाव के कारण उनका रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है।

 


चीनी राशि अर्थ पिग से जुड़े तथ्य


चीनी राशि चक्र में अर्थ पिग के मायने क्या हैं?


अर्थ पिग राशि के लक्षण


विशेषज्ञ की सलाह



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation