श्वान (Dog) राशि की श्वान (Dog) राशि वालों के साथ अनुकूलता

चीनी राशि ज्योतिष में 60 साल का कैलेंडर होता है, जिसमें प्रत्येक वर्ष एक जानवर का प्रतिनिधित्व करता है। चीनी राशि चिन्ह श्वान (Dog) को समझने के लिए, हमें व्यक्तिगत संकेतों और उसके व्यक्तित्व को जानना होगा। उसके बाद यह किसी और राशि के साथ इनकी जोड़ी कैसी जमेगी। क्या परिणाम निकल कर सामने आएगा। इसकी भी तुलना करनी होगी।


श्वान (Dog) राशि वालों का व्यक्तित्व और लक्षण

चीनी ज्योतिष अनुसार किसी विशेष राशि का अध्ययन करने के लिए सबसे पहले व्यक्तिगत राशि चक्र और व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को समझना होगा। हालांकि यहां पर हम दोनों चीनी राशि श्वान (Dog) के लक्षण की बात कर रहे हैं। जो की भिन्न हो सकते हैं।


चीनी ज्योतिष अनुसार श्वान (Dog) राशि वालों की पर्सनेलिटी

श्वान (Dog) राशि के अंतर्गत पैदा हुए लोग ईमानदार, स्पष्टवादी और अपने साथी और परिवार के प्रति अत्यधिक वफादार होते हैं। इन लोगों के अंदर धार्मिकता खोजना थोड़ा मुश्किल होता है। इनके पास एक अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर होता है । इन लोगों का बातूनी स्वभाव अपने आसपास के लोगों का दिल जीत लेता है।

ताकत : – चीनी राशि के अनुसार श्वान (Dog) राशि में पैदा होने वाले लोग स्वभाव से बहुत सीधे होते हैं। ये लोग महान नेता के रूप में सामने निकल कर आते है। इनके अंदर साहस, चपलता और गर्मजोशी होती है। ये लोग कॅरियर और प्यार में बहुत अच्छे होते है। इन लोगों के साथ वैवाहिक सम्बन्ध भी लम्बे समय तक चलता है। अपने रिश्ते के प्रति हमेशा वफादार होते है।

कमजोरी: – श्वान (Dog) राशि में पैदा होने वाले लोग ( अधिकतर महिलाएं ) भावनात्मक रूप से जुड़ नहीं पाती। हर छोटी से छोटी चीज को विस्तृत रूप में करने की आदत से आस-पास के लोग बहुत परेशान हो जाते हैं। यह लोग सार्वजनिक जगहों बोलने में भी बहुत तेज होते हैं। बोलते समय इस बात का बिलकुल भी ध्यान नहीं रखते किसी किसी की भावनाओं को ठेस भी पहुच रही है। वे आमतौर पर सार्वजनिक स्थान पर खड़े होने के लिए आवश्यक तर्कसंगत और व्यावहारिक रवैये की कमी रखते हैं। ये लोग हमेशा सुर्खियों में रहना चाहते हैं।

कॅरियर और नौकरी: – श्वान (Dog) राशि में जन्म लेने वाले लोग अधिकतर जन्मसिद्ध सिद्धांतकार होते हैं। जिसका अर्थ है कि उनके पास किसी भी काम को करने के लिए पर्याप्त दक्षता के साथ आवश्यक ज्ञान और स्किल है। इन लोगों के पास केवल एक चीज की कमी होती है, वह है व्यावहारिक जोखिम लेने की। एक बार जब उन्हें कोई प्रसिद्ध नेता मिल जाता है, तो वे उसका सबसे अच्छा उपयोग करते है।

श्वान (Dog) राशि वाले लोग हमेशा लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, और दिए गए समय के अंदर उन्हें प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। उनके इस स्वभाव की वजह से कह सकते है, की ये लोग “डेड लाइन” के अंदर काम करने में माहिर होते है। इनके इस ख़ास गुण की वजह से बॉस भी इन्हें कोई भी काम देने में हिचकते नहीं है।
इन लोगों के पास अपने व्यक्तित्व के हिसाब से कुछ विशेषताएं होती है, जिसकी वजह से ये लोग आसानी से संतोषजनक नौकरी पा लेते है, और जल्दी सेटल हो जाते है। इन लोगों को चुनौतीपूर्ण माहौल में काम करना पसंद होता है। दबाव में काम करने की रणनीति की वजह से सर्वोत्तम परिणाम देने में माहिर होते हैं।

पैसा: जब पैसो से जुड़ीं बात होती है तो श्वान (Dog) राशि में पैदा हुए लोग बहुत अच्छे प्लानर होते है। यह लोग गोल्डन चांस को पकड़ना जानते है। यह लोग जो चाहते है, उसे हासिल करना भी जानते है। उसके लिए गहन मेहनत भी करते हैं। इन लोगों के पास चुनौतीपूर्ण कामकाजी माहौल है। इस राशि वालों को और अधिक लोकप्रिय होने के लिए थोड़ा सामजिक होना जरूरी है।

श्वान (Dog) राशि वाले अपने जीवन में बहुत सफल होते हैं, और इनका भविष्य भी बहुत उज्ज्वल होता है। इस राशि वालों का वित्तीय प्रबंधन का पक्ष थोड़ा कमजोर होता है। इन लोगों को हमेशा अपने पैसो का लेन-देन सोच समझकर करना चाहिए। अननोन सेक्टर में इन्वेस्टमेंट करने से भी बचना चाहिए।

लव और रिलेशनशिप: प्यार और रिश्तों के मामले में श्वान (Dog) राशि वाले ज्यादा रचनात्मक नहीं होते। इन लोगों का पार्टनर अगर गुस्सा है, तो इन्हें उनको मनाने तक के भी तरीके पता नहीं होते। यह चीज इनके लिए कठिन होती है। यह तो एक पक्ष हुआ। जबकि दूसरा पक्ष यह है की इनके पास अपने साथी के सामने भरोसेमंद और जिम्मेदार बने रहने के लिए और भी कई खूबी होती है।

श्वान (Dog) राशि वाले आसानी से किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं। इनकी समस्या यह है की ये लोग ज्यादा संवेदनशील होते है। जिसकी वजह से छोटी-छोटी बातों से दुखी हो जाते हैं। यह अपने साथी को धोखा देने की सोचते भी है। तो इनको जबरदस्त झटका लगता है। इन लोगों को अपने पार्टनर को पर्याप्त स्पेस देना चाहिए। ताकि वो भी खुलकर सांस ले सके।

जीवन को सफल बनाने वाली संभावनाओं के बारे में जानने के लिए निशुल्क जन्मपत्री प्राप्त करें!


श्वान (Dog) और श्वान (Dog) राशि वालों की साथ में जोड़ीं

चीनी राशि के अंतर्गत आने वाली श्वान (Dog) चिन्ह के लोग, चाहे वह पुरुष हो या महिला, इनमें कुछ सामान्य लक्षण होते है। जो इन दोनों के रिश्ते में स्थिरता बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। यह दोनों लोग जिम्मेदार, कोमल, वफादार और दयालु होते हैं, अपने इन्हीं गुणों की वजह से ये लोग अपने प्रेमी की आँखों में एक प्यारी सी छाप छोड़ते हैं।
इन दोनों के व्यवहार को समझने के लिए इनकी अनुकूलता का पता लगाने के लिए दोनों को अपने व्यवहार में स्टेबिलिटी लाना जरूरी है। तभी यह लोग अपने रिश्ते को आसानी से समझ पायेगे।


पुरुष श्वान (Dog) और महिला श्वान (Dog) राशि वालों की प्यार में जोड़ी

श्वान (Dog) राशि के अंतर्गत आने वाले लोगों का व्यवहार स्थिर और देखभाल करने वाला होता है। वे किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करते हैं जो प्रिडिक्टेबल हो और उन्हें बिना शर्त प्यार प्रदान करे। इस गुण की वजह से इन लोगों का संबंध एक दूसरे के लिए सबसे उपयुक्त हैं, क्योंकि दोनों में समान विशेषताएं हैं।

श्वान (Dog) राशि के अंतर्गत आने वाले लोग जल्दी-जल्दी अपने पार्टनर को बदलना पसंद नहीं करते हैं। यह लोग रिश्तों में स्टेबिलिटी चाहते है। इन का पार्टनर किसी भी तरह का बदलाव चाहता है, तो उसे सबसे पहले इस बारे में अपने साथी को बताना होगा, फिर उसके बाद इसपर चर्चा करनी होगी। इस बात को अगर इनका साथी ध्यान नहीं रखता, तो यह बात उनके बीच लड़ाई का कारण बन जाती है। जिसकी वजह से लम्बे समय का मतभेद इन लोगों के बीच हो सकता है।

श्वान (Dog) राशि वाले किसी भी पार्टी में एंजॉय करने की बजाए पुराने पलों में जीना पसंद करते है। यह आदत इनके पार्टनर के बीच समस्या का कारण बन सकता है। श्वान (Dog) राशि वाले जातक अपने ही तरह के किसी दुसरे व्यक्ति के साथ रहना ज्यादा पसंद करते है। इसलिए दोनों श्वान (Dog) राशि वालों की जोड़ी सबसे अच्छी मानी जाती है।

पार्टनर के साथ अपना राशिगत स्कोर चेक करना चाहते है तो यहां देखें


महिला श्वान (Dog) और पुरुष श्वान (Dog) राशि वालों की प्यार में जोड़ी

श्वान (Dog) राशि वाले साथ में किसी रिलेशन में लम्बे समय तक रह सकते हैं, इसकी काफी संभावनाएं हैं। यह लोग साथ में एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। एक-दूसरे के आदर्शवाद को महत्व देते हैं। आपस में प्यार और स्थिरता बनाए रखते हैं। एक परफेक्ट रिलेशनशिप के लिए किसी और चीज की जरूरत नहीं होती है। यह लोग सिर्फ इस बात का ध्यान रखें, की जो भी वे निर्णय लेते है। उसमें पारदर्शिता और आपसी समझौते बनाए रखने चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति खुद को अलग न महसूस करे।

श्वान (Dog) राशि की महिलायें पुरुषों से ज्यादा एक्सप्रेसिव होती है। इन लोगो को सरप्राइज और गिफ्ट बहुत पसंद होते हैं। इनको इस बात की जरा सी भी भनक लगती है, की कुछ संदिग्ध है तो ये लोग अपने परिवार और प्यार के साथ मजबूती से खड़ी रहकर सामना करती है।

इन लोगों को अपने सम्बद्ध में स्थिरता चाहिए, तो बस हर मसले पर अपने पार्टनर से चर्चा जरुर करें। जब इस बात को ध्यान में रखकर इनके साथ जीवन की शुरुआत करते हैं, तो यह बहुत अच्छे जीवन साथी बनते हैं।

श्वान (Dog) राशि वाले आसानी से परिवर्तन स्वीकार नहीं कर पाते। इन्हें बदलाव के साथ सामंजस्यता बैठाने में समस्या होती है। परिवर्तन महसूस करते ही ये लोग जल्दी से चिड़चिड़े और चिंतित हो जाते हैं।

श्वान (Dog) और श्वान (Dog) राशि वालों की जोड़ी के साथ एक समस्या यह भी है। ये लोग अस्थिर स्थिति फस जाते तो अपनी चेतना को खो देते है। यही वह समय होता है जब किसी को उनके लिए बस वहां रहने की आवश्यकता होती है। ताकि उन्हें एहसास हो की वे कितने ख़ास है।

हालांकि दोनों लोगों का एक जैसा स्वभाव होने की वजह से किसी भी स्थिति को अच्छे से संभालने में सक्षम नहीं होते है। उन्हें अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए भावनात्मक रूप से स्थिर साथी आवश्यकता होती है।
अपनी स्थिति को सुधारने के लिए इन लोगों को अपने बीच कम्युनिकेशन को बढ़ाना होगा। अंडरस्टेंडिंग लेवल को बढ़ा कर, ही ये लोग अपनी सब समस्यों का सामना कर सकते हैं।

अपने आदर्श साथी को पाने के लिए हमारे विशेषज्ञों से बात करें!


श्वान (Dog) राशि वालों को किनके साथ जोड़ीं बनानी चाहिए

श्वान (Dog) राशि के अंतर्गत पैदा होने वाले लोग आमतौर पर समान दृष्टिकोण और समझ वाले व्यक्ति होते हैं। वे कोमल, जिम्मेदार और दयालु हैं, और जब वे एक रिश्ते में आते हैं, तो वे खुद को बहुत स्थिर पाते हैं।

खरगोश: श्वान (Dog) राशि वालो की जोड़ीं खरगोश राशि वालों के साथ बढ़िया होती है। यह दोनों लोग अच्छी समझ रखते हैं। एक बार साथ मिल जाने पर एक-दूसरे के प्रति वफादार रहेंगे। उनकी मानसिकता समान होती है, जो उन्हें प्रतिकूल समय में साथ रहने में मदद करती है।

चूहा: श्वान (Dog) राशि वालों के साथ चूहे राशि वालों का रिश्ता ऊर्जा से भरा होता है। जब वे एक साथ होते हैं तो वे आकर्षक और खुश होते हैं। ये लोग एक दुसरे के साथ अपने समान हितों को साझा करते हैं। जिसके परिणामस्वरूप इन लोगों के बीच लंबे समय तक बातचीत होती है।

बाघ : श्वान (Dog) राशि वालों की बाघ राशि वालों के साथ भी अच्छी बनती है। यह एक आदर्श जोड़ी कहलाती है। ऐसा लगता है कि ये लोग एक-दूसरे के लिए बने हैं, क्योंकि किसी भी चीज के लिए समान दृष्टिकोण और विचारधारा रखते हैं।


श्वान (Dog) राशि वालों के लिए 2021 का साल कैसा रहेगा

श्वान (Dog) राशि वालों को इस वर्ष विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ये लोग मेहनती और दृढ़ निश्चय व्यक्तित्व वाले होते है। जो कभी भी अपने लक्ष्यों और सपनों की ओर प्रयास करने से पीछे नहीं हटते हैं। यह लोग कड़ी मेहनत की वजह से बचत करने में सफलता हासिल कर सकते हैं।

इस वर्ष इन लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन्हें इस साल सिरदर्द, पेट में दर्द की समस्या हो सकती है जिसकी वजह इनकी अनहेल्दी आदतें भी हो सकती है।

कॅरियर : जीवन में कुछ हासिल करने के लिए यह लोग हमेशा दृढ़ संकल्पित रहते है। इनकी आँखों में हमेशा एक आग होती है। इनकी इसी खूबी की वजह से यह साल इनको बहुत ही शानदार अवसर देगा। बस इन लोगों को इन्हें हथियाना आना चाहिए।

पैसा : इन लोगों के पास इतनी क्षमता है कि कड़ी मेहनत और धैर्य के साथ अपने स्टेटस को ऊपर उठा सकते हैं, फिर भी अगर ये किसी चीज में निवेश करना चाहते हैं, तो उन्हें ब्लू-चिप शेयरों पर गौर करना चाहिए।

रिलेशनशिप : प्रेम के मामले यह साल आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता। किसी भी रिश्ते में आगे बढ़ने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले पूरी ईमानदारी दिखाए। इन लोगों को आपसी समझ वाले व्यक्ति की तलाश करनी चाहिए, ताकि उन्हें अपने दैनिक जीवन में संघर्षों का सामना न करना पड़े।

स्वास्थ्य: इन लोगों को इस साल अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।ये लोग बहुत व्यस्त होते है जिसकी वजह से हमेशा काम में लगे रहते हैं। इन लोगों को अपने शरीर को थोड़ा आराम देने के लिए समय निकालने की आवश्यकता है। बैलेंस डाइट के साथ व्यायाम इनके लिए बहुत जरूरी है।

आप श्वान (Dog) राशि के अंतर्गत आते हैं, और अपने लिए एक परफेक्ट मैच चाहते है। तो आप बिलकुल सही जगह पर है। किसी और चीज के लिए इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। अपनी जन्मपत्री का विस्तृत विश्लेषण प्राप्त करें और अपना बेस्ट पार्टनर खोजें।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation