बंदर और बंदर राशि के जातकों की संगतता के बारे में जानिए

लगभग 2000 वर्ष पुरानी चीनी ज्योतिष प्रणाली अपने आप में बहुत ही अद्भुत और प्रभावशाली है। यह उनकी संस्कृति का हिस्सा है, और यह उनके दैनिक जीवन से जुड़ी हुई है। भारतीय ज्योतिष के समान ही चीनी ज्योतिष में भी बारह राशियां मानी गई हैं और हर एक का प्रतीक एक जानवर को निश्चित किया गया है। इन पशु आधारित राशियों को लगभग बारह वर्षों के एक पूरे चक्र के रूप में समझा जा सकता है जहां प्रत्येक वर्ष एक अलग जानवर द्वारा दर्शाया जाता है।

इस ब्लॉग में, हम बंदर राशि के जातकों की अनूठी विशेषताओं को जानेंगे और समझेंगे कि बंदर राशि के ही दो जातकों के बीच प्रेम संबंध (Monkey and Monkey Compatibility) कैसा रहेगा और वे किस तरह अपने संबंध को सुखद बनाए रख सकते हैं।


बंदर राशि के जातकों के लक्षण

चीनी ज्योतिष प्रणाली के अनुसार बंदर राशि के जातक काफी शानदार प्राणी होते हैं, वे सामाजिक होते हैं। ऐसे लोग चतुर और ईमानदार होते हैं। वे अपने शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर के कारण भीड़ खींचने वाले हैं। वे बड़ी सभाओं का मनोरंजन कर सकते हैं और बहुत लोकप्रिय प्राणी हैं। साथ ही ये काफी बातूनी भी होते हैं। उनके अनेकों मित्र भी होते हैं, सबसे बड़ी बात वे किसी एक क्षेत्र में दोस्त नहीं बनाते वरन हर जगह उनके दोस्तों को देखा जा सकता है।


प्रेम संबंध में बंदर राशि के जातक कैसे व्यवहार करते हैं?

चीनी राशि चक्र के अनुसार, बंदर राशि का जातक बहुत ही मिलनसार और सरल स्वभाव वाला व्यक्ति होता है। उनके लिए अपने लव पार्टनर को आकर्षित करना बहुत आसान होता है। वे दिखने में काफी आकर्षक होते हैं। इसके अलावा, इन व्यक्तियों का जीवन के प्रति एक श्रेष्ठ और शांत दृष्टिकोण होता है। ये अपनी सहज और मनमोहक बातचीत से अपने पार्टनर को लुभा सकते हैं। हालांकि, एक बार जब वे फैसला कर लेते हैं, तो फिर वे वचनबद्ध रहेंगे। ये काफी ईमानदार और वफादार साथी होते हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति काफी चौकस रहते हैं।

बंदर जातक ऐसे पार्टनर की ओर आकर्षित होते हैं जो स्वभाव से दयालु और सरल हों। वे उधम मचाने वाले व्यक्तियों को पसंद नहीं करते हैं। वानर राशि के जातक सरल और विनम्र लोगों की ओर आकर्षित होते हैं।

यदि इस राशि के जातक किसी संबंध में बंध जाएं तो फिर वे अपने साथी के प्रति बहुत विचारशील और देखभाल करने वाले होते हैं। हालांकि, वे खुद के भविष्य को लेकर भी चिंता करते हैं और अपने भविष्य की योजना को बहुत पहले से बनाना चाहेंगे। हालांकि ज्योतिषी उन्हें ऐसा करने से बचने की सलाह देते हैं। ऐसी बातों पर गौर करना उनके लिए ठीक नहीं है।


बंदर राशि की महिला

बंदर महिला निस्संदेह रूप से आकर्षक होती है। यद्यपि वह स्वभाव से बहुत मनमौजी और बातूनी होती है। वह अपने आप में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए तथा कुछ अच्छा अनुभव करने के लिए कुछ भी कर सकती है। वह सभी चीनी राशियों में से सर्वाधिक लचीले स्वभाव की होती है। वह अपने अनोखे, मनोरंजक गुणों से सहज ही किसी भी भीड़ को आसानी से आकर्षित कर लेती है।

बंदर राशि की महिला जातक प्रतिभाशाली होती है और बहुत ही क्रिएटिविटी से अपने विचारों को दूसरों के सामने रखती है। भले ही वे शरारती हों परन्तु वह एक बुद्धिमान विचारक होने के साथ-साथ किसी भी बात के सभी पहलुओं पर गौर करती है। एक बंदर महिला की यह विशेषता होती है कि वह अपने पार्टनर की जीवन में सभी प्रकार के निर्णय लेने में उसकी मदद करती है क्योंकि वह अपनी स्थिति को स्पष्ट रूप से देख और समझ सकती है। समय आने पर वह अपनी योजना को अंजाम देने के लिए कुछ बातों को सीक्रेट रखती है, वह आश्वासन दे सकती है और दूसरों से कुछ छिपा भी सकती है।

मंकी फीमेल दिल से दयालु होती है। वह आपके रहस्यों को सीक्रेट रख सकती है। वह बहुत ईमानदार है और बड़ी से बड़ी समस्या को भी आसानी से हल करने में सक्षम है। वह जहां भी है, अपने पार्टनर की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है।

चीनी राशिचक्र के अनुसार, वह अन्य सभी राशियों में से सर्वाधिक अद्भुत महिलाओं में से एक मानी जाती है। वह अपने मूडी स्वभाव के कारण अपने आसपास के लोगों को सचमुच भ्रमित कर सकती है। हालांकि, जब भी उसका मनोरंजन किया जाता है और वह खुश होती है। ऐसे में वह सबसे आकर्षक महिला होती है।

बंदर महिलाएं, वह अपने आसपास के लोगों का अटेंशन अपनी ओर खींचना पसंद करती हैं। कभी-कभार वह अचानक ही एकांत में रहना चाहेगी और पर्सनल जीवन पर अपना ध्यान फोकस करेगी।

यदि कभी ऐसा समय आए कि उन्हें कठोर निर्णय लेने के लिए विवश होना पड़े तो वह विद्रोह भी कर सकती है। वह समाज में चली आ रही परंपराओं के खिलाफ उठ खड़ी होगी और अपने दिल की सुनते हुए खुद पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ना पसंद करेगी। उसे लगता है कि उसका जीवन वही होगा जो वह बनाती है, और कुछ भी उसकी सोच को प्रभावित नहीं कर सकता है। वह अपने जीवन में आने वाले दूसरे लोगों से भी यही उम्मीद करेगी।

क्या आप भी जानना चाहते हैं कि ज्योतिष किस प्रकार आपके जीवन को संवारने में आपकी मदद कर सकता है? अभी MyPandit ऐप डाउनलोड करें।


बंदर राशि का पुरुष

बंदर राशि के पुरुष हमेशा मादा के लिए तैयार रहता है। वह ये जानता है कि उसे अपने पार्टनर को जीवन में अब क्या देना है। साथ ही, जब वह आपके आसपास हो तो किसी का भी बोर होना असंभव है। वह जहां कहीं भी है वहां पर आराम से रहना पसंद करता है। दरअसल बंदर जातक का मानना है कि वह जीवन में जो कुछ भी चाहता है, उसे आसानी से हासिल कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह बुद्धिमान, प्रतिबद्ध, दृढ़निश्चयी, क्रिएटिव, बहुत चालाक है और उसकी कम्यूनिकेशन स्किल्स काफी अच्छी होती है। वह लोगों और परिस्थितियों को बहुत स्पष्ट रूप से देखने की क्षमता रखता है। वह अपने दिमाग को ही अपनी ताकत मानता है। दूसरी ओर, जब वह अपने बारे में बहुत अधिक सोचता है, तो वह बहुत आत्म-केंद्रित हो सकता है।

चीजों के माध्यम से बहुत स्पष्ट रूप से देखने की उनकी क्षमता के कारण उनके बहुत से दोस्त एक बंदर आदमी पर भरोसा करेंगे। वह सभी समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए बहुत ही क्रिएटिव सुझाव दे सकता है अथवा एक ऐसा उपाय बता सकता है जिसे दूसरे लोग कल्पना में भी नहीं सोच सकते। लोग उसके साथ अपने सीक्रेट्स बताना पसंद करेंगे और वह भी एक भरोसेमंद और विश्वासपात्र के समान आपकी सीक्रेट्स को हमेशा छिपा कर रख सकते हैं।

बंदर जातक में अनुशासन की कमी होती है और वह अपने मूड के अनुसार जीवन जीने में विश्वास करता है। वह अक्सर हर समय लोगों के प्रति उदार रहते हैं और उनका मनोरंजन करना पसंद करेंगे। कुछ लोग उन्हें स्वार्थी भी मान सकते हैं, इसी कारण उनके दोस्त कम हो सकते है परन्तु जो भी दोस्त होंगे, वे सच्चे दोस्त होंगे और जरूरत के वक्त हमेशा उनके साथ रहेंगे।

बंदर जातक के साथ रिश्ता निभाने के लिए उसकी मानसिक अवस्था को समझना बहुत जरूरी है। वह मनमौजी होते हैं और उनके अंदर ही अंदर कई चीजें चलती रहती हैं। ऐसे में वे विरोधाभासी स्वभाव वाले दिखाई देते हैं।


बंदर पति और बंदर पत्नी

मंकी मैन और मंकी वुमन के रिश्ते में यदि किसी भी तरह की ईर्ष्या या द्वेष नहीं होता है तो उनका रिश्ता लंबे समय तक चलने वाला होता है, दोनों ही सुख से रहते हैं। यदि ये दोनों अत्यधिक सेल्फ-मोटिवेटेड होने के बजाय टीम वर्क के रूप में काम करें तो यह उनके रिश्ते के लिए शुभ होगा। वे अपने जीवन में टॉप पर पहुंचना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें मिल कर प्रयास करना होगा। कभी कोई समस्या आती भी है तो उनकी जोड़ी उसे एक टीम की तरह आसानी से हल कर लेगी। उनकी एकजुटता और प्रेम के आगे बड़ी से बड़ी बाधा भी छोटी पड़ जाएगी।

बंदर जातकों के पास अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के गुण होने के कारण उनमें रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों से ऊपर उठ कर सोचने की क्षमता होती है। बंदर पुरुष और बंदर महिला संगतता यानी अनुकूलता के अनुसार, अगर वे एक अच्छा संतुलन बनाए रख सकते हैं। यदि वे एक-दूसरे पर दोषारोपण करते हैं अथवा ईर्ष्या करते हैं तो उनके संबंध में समस्या हो सकती है और जल्दी ही रिश्ता टूटने की नौबत भी आ सकती है।

यदि आप भी अपनी पसंद के साथी से विवाह करना चाहते हैं तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप एक ज्योतिषी की सलाह लें, जो आप दोनों की जन्मपत्रिका का मिलान कर यह पता लगाएं कि आप एक-दूसरे के साथ कितने अनुकूल हो सकते हैं। बिना समय बर्बाद किए हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से सिर्फ एक रुपए प्रति मिनट में बात करें


आखिर में

एक ही राशि के तहत पैदा हुए, बंदर नर और बंदर मादा जातक एक-दूसरे के लिए बिल्कुल सही जोड़ी माने जा सकते हैं यदि वे कुछ नियमों का पालन करें। उदाहरण के लिए एक-दूसरे की कमियों को इग्नोर करें, एक-दूसरे पर विश्वास रखें और आपस में प्रेम बनाए रखें। वास्तव में देखा जाए तो उनका मजबूत इरादा पहाड़ों को भी हिला देने वाला होता है, इसलिए यदि दोनों ने एक साथ रहना सुनिश्चित कर लिया तो निश्चित रूप से उनकी जोड़ी आदर्श जोड़ी के रूप में सामने आएगी।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation