चीनी ज्योतिष अनुसार बैल और बाघ राशि वालों की अनुकूलता
चीनी ज्योतिष अनुसार जब बैल और बाघ राशि वाला आपस में डेट करते हैं तो वो एक दुसरे को जानकर उनके गुणों का लाभ उठा सकते हैं। यह बेहतरीन जोड़ी हो भी सकती है और नहीं भी।
बाघ और बैल राशि वालों की जोड़ीं मिलकर कोई व्यापार करती है, तो बाघ राशि वाले बैल राशि के किसी भी काम को व्यवस्थित करने के तरीके से बहुत लाभ पाते हैं। बाघ राशि वालों के बारे में यह कहा जाता है, की वो अप्रत्याशित होते हैं। बैल राशि वालों के पास यह कला होती है की वो बाघ के ओरिजिनल और ब्रिलियंट आईडिया को तुरंत पकड़ लेते हैं।
बाघ राशि वाले बैल राशि वालों के गुस्से को शांत होने का भी इन्तजार कर सकते हैं, और इनके ध्यान केंद्रित होने तक इंतजार भी कर सकते हैं। यह अपने साथी को यह बता भी सकते है की, कैसे आप ज्यादा कम्युनिकेटिव और अच्छे बन सकते हैं। बाघ और बैल राशि वालों के लव पार्टनर के रूप में बात की जाए तो इन लोगों को अपने जीवन में लव लाइफ को आनंदित बनाने के लिए बहुत प्रयास करने होंगे। चीनी ज्योतिष अनुसार इन लोगों का जो राशि है वो बहुत ही गर्मजोशी वाला है। बैल राशि वाली महिला को अपने करीबी दोस्तों, घर और परिवार के बीच अच्छा लगता है। यह दोनों राशि ईमानदार होती है। इनके अंदर एक दुसरे के प्रति सम्मान की भावना भी होती है। हालांकि बाघ राशि वाले कुछ हद तक मूडी और अनिश्चित से होते हैं। इसका मतलब यह बिलकुल भी नहीं है की आप इन पर भरोसा ही न करें।
यदि बैल राशि वाले बाघ के अस्तित्व को स्वीकार कर लेते है, तो इन लोगों का रिश्ता बहुत ही लम्बे समय तक चलता है। समय के साथ-साथ बंधन मजबूत होता जाता है।बैल राशि वालो को अस्तितत्व का स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। क्योकिं ये लोग थोड़े हठी और आलोचनात्मक होते हैं। बाघ राशि वालों के पास एक ख़ास तरह का आकर्षण होता है, जो अपने प्रेमी को आसानी से लुभा लेते हैं। उन्हें अपना बना लेते हैं। बाघ और बैल राशि वाले बिस्तर पर कमाल करते हैं। बिस्तर पर एक दुसरे का साथ इन्हें पूर्णता प्रदान करता है। बैल राशि वाले सिस्टेमेटिक और प्रैक्टिकल होते हैं. उनका साथी इस व्यवहार को समझता है। बाघ राशि वाले भी मूडी, उपद्रवी, उग्र और लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाले होते हैं। बाघ राशि वाले बैल राशि वालों के बारे में यह भी धारणा बना सकते है की ये लोग बेपरवाह और उदासीन होते हैं।
बैल राशि वालों को यह लगता है, कि बाघ राशि वाले लोग फ्लर्टिंग स्वभाव के होते हैं। जिसकी वजह से बैल राशि वालों को हमेशा असुरक्षा की भावना बनी रहती है। इनको लगता है की ये लोग हमें कभी भी धोखा दे सकते हैं। जिसका रिजल्ट यह निकल कर सामने आता है की ये सोलमेट अलग हो जाते हैं।
रिश्ते को बनाए रखना है तो बैल राशि वालों को बाघ राशि वाले के मूड स्विंग से निपटना आना चाहिए। वहीं दूसरी ओर बाघ राशि वालों को बैल राशि वालों से पुरे दिल से प्यार करना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें इनके धेर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। हालाकिं बैल और बाघ की जोड़ीं को अच्छा नहीं माना जाता। चीनी ज्योतिष अनुसार यह राशि वाले ज्यादा समय तक साथ नहीं रह सकते ऐसा माना जाता है। इसका दूसरा पहलू यह भी है अगर यह दोनों एक दूसरों की कमियों को नजरअंदाज करके अपने रिश्तों को पूरी ईमानदारी से निभाते है तो यह वैवाहिक जोड़ी बहुत शानदार रहेगी।