चूहा और सांप अनुकूलता: व्यक्तित्व तथा ज्योतिषीय मिलान
चीन की 2000 वर्ष पुरानी ज्योतिष पद्धति में बारह राशियों को विभिन्न पशुओं पर आधारित प्रतीकों के रूप में दर्शाया जाता है। ये सभी जानवर अपने आप में अद्भुत और अद्वितीय होता है। उसी के आधार पर उस राशि की भविष्यवाणी की जाती है। किसी व्यक्ति ने किस वर्ष में जन्म लिया है, उस वर्ष के प्रतीक जानवर के आधार पर ही उस व्यक्ति का व्यक्तित्व जाना जा सकता है। इसमें सबसे अधिक रोचक बात यह है कि यह उनकी दैनिक दिनचर्या और चीनी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। आप अपने जन्म के वर्ष के आधार पर चूहा या सांप राशि के जातक हो सकते हैं।
इस ब्लॉग में, हम चूहे और सांप राशि के जातकों की अनुकूलता (Rat and Snake Compatibility) और उनकी विशेषताओं का पता लगाएंगे।