मुर्गा और बाघ राशि की अनुकूलता: लक्षण और ज्योतिषीय मिलान
चीनी ज्योतिष शास्त्र के बारें में आप जानते ही होंगे, लेकिन फिर भी हम आपको इसका संक्षिप्त विवरण दे देंते हैं। चीनी ज्योतिष में भी हमारे वैदिक ज्योतिष की तरह ही 12 राशियां होती है। इसकी राशियां जानवरों के नामों पर सांकेतिक की गई है। चीनी राशि के अनुसार आपकी जन्म कुंडली से जुड़े जानवर आपको आपके अद्वितीय व्यक्तित्व और आपके आगे के जीवन के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। चीनी ज्योतिष 2000 साल पुराना बताया जाता है। चीनी ज्योतिष उनकी संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक निश्चित वर्ष में पैदा हुए लोग एक निश्चित जाती के होते हैं, अर्थात हर राशि का एक साल होता है। इसी तरह यह चक्र 12 सालों तक चलता है, और फिर यही प्रक्रिया दोहराई जाती है। 12 चीनी राशियों में ही बाघ और मुर्गा राशि शामिल है। आज के इस लेख में हम आपसे इन्ही राशियों की संगतता, अनुकूलता और विशेषताओं के बारे में बात करेंगे…