सांप और बंदर राशि (Snake and Monkey) की अनुकूलता , कैसा रहेगा इनका मेल
चीनी ज्योतिष विज्ञान अपने आसपास रहने वाले लोगों मन, उनकी संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक अनोखा विज्ञान है, ऐसा विज्ञान जो तथ्यों पर आधारित है, सही राह दिखाता है। यह विज्ञान 2000 वर्ष से भी अधिक पुराना है और बहुत ही तथ्यात्मक है। चीनी ज्योतिष में राशि चक्र की प्रत्येक राशि को एक जानवर की मदद से दर्शाया जाता है। इसमें बारह राशियां होती हैं और ये बारह राशियां बारह जानवरों की मदद से प्रदर्शित की जाती हैं। इन जानवरों में से प्रत्येक पशु में अद्वितीय गुण और लक्षण होते हैं। चीनी राशि चक्र की संगतता इन बारह जानवरों और उनकी अनूठी विशेषताओं पर आधारित होती है। इस लेख में हम दो चीनी राशियों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। चीनी राशि सांप और बंदर के बीच कैसे संगतता रहेगा। उनके बीच कैसा तालमेल रहेगा, यह हम इस लेख में आपको बताएंगे।