जेड स्टोन (Jade Crystal) होता है बड़ा शक्तिशाली
आप में से कुछ लोगों रत्नों की शक्ति के बारे में पता होगा। वे जानते होंगे कि कैसे क्रिस्टल और रत्नों में शक्तिशाली गुण होते हैं, ये कई समस्याओं को समाधान की शक्ति रखते हैं। जेड स्टोन यानी हरिश्ताम उन पत्थरों में से एक है, जो स्वस्थ होने में, सेहतमंद रहने में मददगार साबित हो सकता है। ये रत्न ऊर्जा को संतुलित और नियंत्रित करने के लिए पहचाने जाते हैं, इसलिए ये चमत्कारिक पत्थर या रत्न पहनने वाले के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। यह रत्न हमारे जीवन में सौभाग्य और भाग्य ला सकता है। यह कीमती रत्न आपसे कुछ भी नहीं मांगता है। यदि आप इसका उपयोग करते हैं, तो यह पत्थर आपके जीवन में साहस, प्रेम और खुशी ला सकता है। मूल रूप से, इस रत्न में दो अलग-अलग सिलिकेट मिनिरल्स होते हैं, जो नेफ्राइट और जेडाइट होते हैं। ये क्रिस्टल गहरे और राजसी हरे रंगों में लोकप्रिय रूप से पाए जाते हैं, इन्हें जेड ग्रीन कहा जाता है। यही कारण है कि जेड ग्रीम कलर के कारण इसे जेड स्टोन कहा जाता है। हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।