धनु दैनिक राशिफल
02-12-2023
आज अापको कोई भी नया काम शुरू न करने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है। कफ तथा पेट संबंधी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। शल्यक्रिया जैसे बड़े मामलों को आज टाल दें। आज आप काफी चिंतित रहेंगे। अचानक ही कोई बीमारी आपको सता सकती है। खर्च में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार पर संयम रखना आवश्यक है।