सिंह मासिक राशिफल
04-12-2023
सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन की समस्याओं से बाहर आएंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी को साथ लेकर गए हैं, तो दूर घूमने निकल सकते हैं। लव लाइफ बिता रहे लोगों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहेगा। आप अपनी बात अपने प्रिय के दिल तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे। उन्हें प्रपोज करेंगे, तो उसमें भी सफलता मिलेगी। अगर उनके साथ रिलेशनशिप में है, तो यह समय और भी ज्यादा उन्नतिदायक रहेगा। आपको जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आप अपना मकान बनाने में कामयाब रहेंगे। यदि किसी प्रॉपर्टी के लिए बहुत लंबे समय से हाथ मार रहे थे, तो इस दौरान वह आपके हाथ में आ जाएगी और आप उसके मालिक बन बैठेंगे। यदि आप गवर्नमेंट जॉब में है, तो आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कोई गवर्नमेंट अकोमोडेशन भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल होगी। बिजनेस कर रहे लोगों के काम में भी तेजी आएगी। इस समय आप अपने काम को लेकर बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी, तभी जाकर सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए यह महीना बहुत अच्छा है। आपका मन पढ़ाई में बार-बार लगेगा और आपको हर रोज कुछ नया सीखने की इच्छा होगी। इसकी वजह से आपको पढ़ाई में बेहद अच्छे अंक प्राप्त होने के सुंदर योग बनेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि आपको दिनचर्या को बनाए रखने के साथ ही खानपान पर ध्यान देने की जरूरतह है। यात्रा के लिहाज से इस महीने का दूसरा और चौथा सप्ताह अच्छा रहेगा।