vrishabha masik rashifal: वृषभ राशि के लोगों के लिए क्या होगा खास

वृषभ मासिक राशिफल

25-09-2023
वृषभ राशि वालों के लिए सितंबर का महीना काफी अनुकूल रहेगा। विवाहितों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसकी वजह से आप दोनों कुछ समय के लिए सेपरेट हो सकते हैं, लेकिन वापसी जरूर होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके रिश्ते में क्रोध और झगड़े की स्थिति बन सकती है। यदि सावधानी से काम लेंगे, तो स्थिति ठीक रहेगी, अन्यथा महीने के बाद के 15 दिनों के दौरान रिश्ता टूट भी सकता है, इसलिए सावधानी रखें। आप यदि बिजनेस करते हैं, तो आपका बिजनेस सुदूर क्षेत्रों तक फैलेगा और आपको कई काम के आर्डर मिलेंगे। कुछ बड़े लोगों का साथ अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी। यदि आप जॉब करते हैं, तो यह मान कर चलिए कि आपका कठिन समय अब समाप्त हो गया है और आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आपके आस-पास के लोग भी आपसे खुश नजर आएंगे। आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इस महीने आपके खर्चे काफी रहेंगे, लेकिन इनकम भी अच्छी होगी, इसलिए कोई बहुत ज्यादा परेशानी की बात नहीं है। इसके बावजूद खर्चों को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए समय ठीक है। उन्हें टेक्निकल विषयों की पढ़ाई में मजा आएगा, लेकिन सामान्य विद्यार्थियों को कुछ अड़चनें महसूस होंगी। आपका समय मनोरंजन में बीतेगा और दोस्तों का काफी आना जाना लगा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो कोई बड़ी शारीरिक समस्या नजर नहीं आती, हालांकि आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा के लिए इस महीने का दूसरा और तीसरा सप्ताह अनुकूल रहेगा।