वृषभ साप्ताहिक राशिफल

25-04-2024
प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। जहां सब लोग काफी खुश नजर आएंगे। पिताजी से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप घर की साज-सज्जा व मरम्मत पर भी काफी धन खर्च करेंगे। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी ठीक-ठाक बनी रहेगी। मित्रों की सहायता के द्वारा आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। इस सप्ताह आप कोई नया काम करने की भी योजना बनाएंगे। आपकी सेहत में सुधार होगा लेकिन लापरवाही ना बरतें। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। आप अपने मन की कोई इच्छा को पूरी करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे।