भाग्यांक 3 यानी सकारात्मक सोच और खुशमिजाज इंसान

अपने भाग्यांक का साथ फलदायक रहता है। कोई कितना भी मानने से इनकार करें, लेकिन अपने भाग्य अंक में हर किसी का विश्वास होता ही है। अगर आप इसमें यकीन करते हैं, आपको लगता कि यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है तो आपको हम सह जानकारी दे सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि हर अंक एक खास जानकारी अपने में समाहित रखता है, वह किसी के व्यक्तित्व के बारे में खास बातें बताता है। कार्डी बी, टेलर स्विफ्ट से लेकर जे जेड और बेयोंसे तक की कई प्रसिद्ध हस्तियां इसमें यकीन करती हैं। अंकों की इस अनोखी परम्परा की शुरुआत यूनानी दार्शनिक पाइथागोरस ने की थी।

पाइथागोरस लंबी दाढ़ी वाला एक आदमी, एक बड़ी प्रमेय भी सिद्ध की थी। पाइथागोरस प्रमेय को हम सभी ने अपने स्कूल के समय में पढ़ा है। आज की तेज रफ्तार की दुनिया में हम अंकों की उस खास परम्परा को भूल से जाते हैं, जो अंकों और आध्यात्मिक दुनिया के बीच एक संबंध स्थापित करती है।


अंक ज्योतिष कैसे हमारी मदद कर सकता है?

अंक ज्योतिष एक विज्ञान है। यह कई चारित्रिक विशेषताओं, लक्षणों, प्रतीक और कई अर्थों का प्रतिनिधित्व करता है। इन नंबरों के अर्थ समझकर हम अपने भविष्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं को अच्छे ढंग से समय सकते हैं। खास तौर पर तब, जब अंक हमारे पूरे जीवन पर छाए हुए होते हैं। जैसे मास्टर नंबर और एंजेल नंबर।


अंक 3: आकर्षित करने में होते हैं माहिर

अंक तीन हमेशा जीवन के उज्ज्वल पक्ष को दिखाता है। हमेशा सकारात्मक सोचना और खोजना, आपको बेहद खास बना लेते हैं। आपका प्रवाह के साथ बहने का रवैया आपको अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह बनाता है। इन सबके बावजूद आप एक खुशमिजाज व्यक्ति होते हैं। हम समस्या का समाधान तलाशने में जुटे रहते हैं अंतत उसे हासिल भी कर लेते हैं।

यह अंक आत्म अभिव्यक्ति, संवादप्रिय, साहसी, रोमांच, प्रेरणा और रचनात्मक प्राणी होने का प्रतीक होता है। ये सभी चीजें उन्हें आकर्षण का केंद्र बनाती हैं। यदि आपका अंक तीन होता है तो आप धन्य है, आपकी प्रतिभा को कोई न कोई पहचान लेता है और आपको सफलता की राह पर चलने का मौका मिलता है। सामाजिक तौर पर आप एक तितली की तरह आनंद लेने का मौका मिलता है। आपको रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलता है। इस अंक के लोग लेखन, संगीत, अभिनय, कविता जैसे क्षेत्रों में मुकाम हासिल कर लेते हैं।


अंक 3: एक सकारात्मक दृष्टिकोण

अगर आपका भाग्यांक 3 है तो आप आकर्षक, ऊर्जावान और दूसरों के लिए मददगार हैं। आपके पास दूसरों को हंसाने की भावना व क्षमता है। आप चतुर और मजाकिया होती है। आपके पास प्रस्तुति देने का शानदार कौशल है। आप सार्वजनिक रूप से अपनी प्रस्तुति देने में किसी भी तरह से हिचकिचाते नहीं है। संकोच नहीं करते हैं।

ये लोग स्वभाव या प्रकृति से ही सलाहकार होते हैं, ये दूसरों के लिए प्रेरणा भी बनते हैं। वे अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करना पसंद करते हैं। भावनात्मक मोर्चे पर, वे संवेदनशील होते हैं। किसी भी बात को लेकर तुरंत प्रतिक्रिया देना पसंद करते हैं। उनका मन किसी भी तरह के हानिकारक विचारों से मुक्त होता है।

अंक तीन के लोगों की एक खासियत उनकी रचनात्मकता होती है। ये कला, लेखन, अभिनय जैसी चीजों में अपनी रचनात्मकता शानदार तरीके से दिखाते हैं। ये जीवन का आनंद लेना पसंद करते हैं और नए लोगों से मिलना पसंद करते हैं। वे नई जगहों पर जाना पसंद करते हैं। इन्हें हमेशा नई चीजों, नई अवधारणाओं की खोज रहती है।


अंक 3: एक नकारात्मक नजरिया, अनुशासनहीन मन

अंक 3 से जुड़े लोगों में कुछ कमियां भी होती है। सबसे बड़ी कमी होती है उनका बिखरा हुआ काम और अनुशासनहीन मन। उनकी सबसे बड़ी कमी होती है कि उनके काम बिखरे हुए रहते हैं, ये व्यवस्थित नहीं होते हैं। वे एक ही काम पर पूरा ध्यान केंद्रीत नहीं कर पाते हैं। ये किसी भी काम की शुरुआत तो पूरे जोश के साथ करते हैं, लेकिन उसे पूर्णता तक पहुंचाने से पहले ही उनका ध्यान उस कार्य से हट जाता है। ये दूसरे काम की तरफ विमुख हो जाते हैं। वे हमेशा जल्दी में रहते हैं और यह आदत उनके काम के लिए परेशानी बन जाती है। वे दूसरों से अचानक परिणाम की उम्मीद करते हैं। इनमें भावनाओं का भी अतिरेक होता है।

अंक 3 के अधिकांश लोगों को आसानी से पैसा कमाने की आदत होती है, लेकिन वे जितनी आसानी से वे पैसा कमाते हैं, उतनी ही आसानी से उसे खो भी देते हैं। वे अनावश्यक चीजें खरीदते हैं। इसलिए पैसे बचाने के लिए मनी मैनेजमेंट सीखना जरूरी होता है।


अंक 3: प्रेम और रोमांस, अंक 5 और 7 होते हैं अच्छे साथ

भाग्यांक 3 के लोगों का प्रेमी जीवन बड़ा रोचक और दिलचस्प होता है। ये मिलनसार स्वभाव के होते हैं, इसके कारण अपने रिश्तों में एक अच्छे साथी साबित होते हैं। ये कभी भी उत्साह, खुशी और रचनात्मकता का आनंद लेने में पीछे नहीं रहते हैं। इनका सहज स्वभाव कुछ ऐसा ही होता है, जो आपके लिए एक बेहतर रिश्ता बनाने का काम करता है। आपके लिए आत्म अभिव्यक्ति और आप स्वयं ही बहुत जरूरी होते हैं।

भले ही आप अपने स्वयं के मार्गदर्शक और संरक्षक बनना पसंद करते हैं, फिर भी आप एक ऐसे साथी की तलाश करते हैं जो आपको समझ सके। जीवन में आपकी मदद कर सके। इसके साथ ही कॅरियर और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में सही निर्णय ले। कोई भी स्वभाव से सहज व्यक्ति आपके लिए सही जीवन साथी हो सकता है।

अगर हम बात करें भाग्यांक 3 की, तो इसके साथ जिनकी सबसे अच्छी साझेदारी चलेगी, जिन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। वह अंक 5 है। वे सहज होने के साथ-साथ साहसी भी होते हैं। वे आप में से कुछ बड़ा बाहर निकालेंगे। आपके जीवन में एक भी क्षण नीरस नहीं आएगा। इसके अलावा अंक 3 के जीवन के लिए एक और बढ़िया विकल्प अंक 7। ये लोग विचारशील और सहज ज्ञान के धनी होते हैं वे आपको रचनात्मक कार्यों में मदद करते हैं, आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करते हैं।


भाग्यांक 3 के साथ अंक 4 का नहीं हो सकता मेल

अंक ज्योतिष के मुताबिक भाग्य अंक 3 के व्यक्ति के लिए अंक चार के साथ जाना सर्वथा अनुचित है। अंक 4 के व्यक्ति काफी जिद्दी होते हैं। वहीं अंक 3 वाले व्यक्ति बहुत सहज होते हैं। ऐसे में दोनों की पटरी बैठना मुश्किल हो सकता है। दोनों के बीच प्रोफेशनल संबंध सही साबित हो सकता है बस इसके लिए आपको मेहनत करनी होगी। वहीं अंक 8 के लोग इनका ध्यान तो आकर्षित कर सकते हैं, लेकिन वह लंबे समय तक साथ नहीं रह सकते। यह आकर्षण व्यक्तित्व की विशेषताओं के कारण होता है।


अंक 3: कॅरियर और व्यवसाय

नौकरी नहीं शौक को बनाते हैं प्रोफेशन अंक शा के मुताबिक अंक तीन स्वतंत्र स्वभाव का होता है। इसका मतलब है कि नौकरी के पीछे नहीं रहता। रचनात्मक होता है, उन्हें अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त करने का अधिकार होता है।

इनके लिए अपने शौक को प्रोफेशन बनना ज्यादा सही रहता है। इनके साथ दिक्कत यह होती है कि ये एक बात पर टिके नहीं रहते हैं। रोजमर्रा के जीवन में भी यह बदलते रहते हैं। अगर वे आप में रुचि नहीं दिखा रहे हैं तो उन्हें अलग हो जाने में ही भलाई है। आपके लिए सबसे बढ़िया नौकरी वह है, जहाँ आप अपनी भावना व्यक्त कर सकें। जब आप किसी भी प्रकार की अभिव्यक्ति की बात करते हैं तो आप में बात को शानदार तरीके से रखने और मनवाने की क्षमता होती है। यह आपका कौशल होता है। फिल्म निर्माण, अभिनय, पेंटिंग एक अच्छा कॅरियर विकल्प साबित हो सकता है।


अंक 3: ज्योतिष के जरिए तलाशे जीवन की सही दिशा

अपने जीवन के लिए सही दिशा तलाशने के लिए अंक ज्योतिष सबसे सही तरीका है। अंक ज्योतिष हमें सही राह दिखा देते हैं। लेकिन इसके लिए हमें सबसे पहले अपना भाग्यशाली अंक या अपने भाग्य का अंक जानना होगा। इसे पता लगाने के बाद ही हम कुछ सही स्थिति को पहचान सकते हैं। भाग्यांक को जानना अधिक मुश्किल नहीं है। अपने जन्म की तारीफ की मदद से यह जाना जा सकता है। इसकी एक विधि होती है, जिसमें जन्मतिथि में शामिल अंकों जोड़ा जाता है। अंत में आना वाला इकाई अंक ही हमारा भाग्यांक होता है।

मान लीजिए कि आपकी जन्मतिथि 26-10-1947 है। इसमें माह 10, है, जिसे 1+0=1 कर दिया गया है। जन्म तिथि, 26 को 2+6=8 कर दिया गया है। वहीं अंत में, 1947 को 1+9+4+7=21 कर दिया गया जो आगे 2+1=3 हो जाएगा।

अंत में हम सभी परिणामों को जोड़ लेंगे एकल संख्या 1+8+3=12 है। अंत में, हम 1+2 जोड़ते हैं और भाग्यांक 3 आता है।


भाग्यांक 3 : भाग्यशाली रंग

इस भाग्यांक के लिए गुलाबी रंग सबसे उपयुक्त होता है। इसके अलावा पर्पल और ब्लू शेड भी भाग्यशाली होते हैं। पीला और सुनहरा रंग भी लकी होता है।


अंक 3 से जुड़ी हस्तियां

हिलेरी क्लिंटन, जॉन ट्रैवोल्टा, ए.आर. रहमान, कंगना रनौत, रणबीर कपूर


समापन

भाग्यांक 3 मुखर अभिव्यक्ति, स्वतंत्रता और रचनात्मकता से जुड़ा होता है। मनचाहा कॅरियर चाहने के मामले में भी यह अच्छा साबित हो सकता है। अगर आप अपनी प्रतिभा का सही इस्तेमाल कर लेते हैं तो आप दुनिया में बहुत कुछ पा सकते हैं। अंक 3 स्वाभाविक रूप से आशावादी, अत्यंत उदार और देने वाले होते हैं। ये लोग हर बात में सकारामत्कता तलाश लेते हैं।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation