भाग्यांक 7: अंक ज्योतिष मानता है इसे भगवान का अंक

माना जाता है कि हम अंकों और गणनाओं को समझकर अपने आस पास की दुनिया को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। अंक हमें न केवल आस पास की दुनिया बल्कि अपने मन और अंत:करण के बारे में भी बहुत कुछ बता सकते हैं। एक अंक के साथ कई बातें जुड़ी होती है। इसके साथ कई मूल्य जुड़े होते हैं, कई चुनौतियां
जुड़ी होती हैं। जिसके जरिए ये आने वाले भविष्य के बारे में भी जान सकते हैं।

माना जाता है कि आधुनिक अंक शास्त्र की उत्पत्ति छठी शताब्दी के आस पास हुई थी। एक यूनानी दार्शनिक और गणितज्ञ पाइथागोरस का मानना था कि हर अंक के साथ कोई न कोई खास बात होती है। यह अंक ब्रह्मांड की संख्या का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। हर अंक, प्रत्येक संख्या सितारों, ब्रह्मांड और ग्रहों से जुड़ी अपनी अनूठी आवृत्ति के साथ जुड़ जाती है।

सबसे पहले अपना भाग्यशाली अंक या अपने भाग्य का अंक जानना होगा। इसे पता लगाने के बाद ही हम कुछ सही स्थिति को पहचान सकते हैं। अपने जन्म की तारीफ की मदद से यह जाना जा सकता है। इसकी एक विधि होती है, जिसमें जन्मतिथि में शामिल अंकों जोड़ा जाता है। अंत में आना वाला इकाई अंक ही हमारा भाग्यांक होता है।

मान लीजिए कि आपकी जन्मतिथि 19-11-1829 है। इसमें माह 11, है, जिसे 1+1=2 कर दिया जाता है। जन्म तिथि, 19 को 1+9=10 कर दिया गया है। वहीं अंत में, 1829 को 1+8+2+9=20 कर दिया गया जो आगे 2+0=2 हो जाएगा।

अंत में हम सभी परिणामों को जोड़ लेंगे एकल संख्या 2+10+2=14 है। अंत में, हम 1+4 जोड़ते हैं और भाग्यांक 5 आता है। इस तरह किसी व्यक्ति की जन्म तिथि से उनका भाग्यांक निकाला जा सकता है।

किस राशि के जातक आपके साथ सबसे ज्यादा अनुकूल रहेंगे जानिए अपनी अनुकूलता एकदम फ्री…


भाग्यांक 7: करिश्माई गुणों के होते हैं स्वामी

अगर हम बात अंक ज्योतिष के मुताबिक करें तो अंक ज्योतिष के मुताबिक भाग्यांक 7 देव संख्या (नम्बर ऑफ गॉड) होती है। शुभ संख्या होती है। इसके साथ हमेशा सौभाग्य जुड़ा होता है। माना जाता है कि इसमें कई करिश्माई गुण जुड़े होते हैं, जो लोगों में इनकी महत्ता को बढ़ा देते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान ने दुनिया छह दिन में बनाई है, सातवें दिन भगवान ने आराम किया था। यही वजह है कि सप्ताह भी सात दिनों का होता है। इसलिए सात अंक काफी महत्वपूर्ण अंक होता है।

अंक ज्योतिष के नए नियमों की मानें तो भाग्यांक 7 का आशय त्रिमूर्ति के साथ ही पृथ्वी के चार कोनों को मिलाकर लिया जाता है। अंक 7 का जिक्र बुक ऑफ रेवलेशन में भी किया गया है। मसलन सात चर्च, सात एंजेल, सात पाप, इन सभी का जिक्र किया गया है। भाग्यांक सात के लोग बुद्धिजीवी होते हैं। इनके चारों तरफ रहस्य बना रहता है। दर्शन के प्रति इनका झुकाव होता है। सफलता किस मार्ग से मिलेगी इसकी पूरी जानकारी होती है।

आपका भाग्यांक आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है अभी अपनी वार्षिक रिपोर्ट देखिए…


भाग्यांक 7: जल्दी से प्यार कर बैठते हैं

यदि आप भाग्यांक 7 के व्यक्ति हैं तो आप सपने देखने वाले होते हैं। आपका व्यक्तित्व आकर्षक होता है और आप संवेदनशील होते हैं। आप किसी से भी आसानी से प्यार हो जाता है। आप दूसरों पर विश्वास नहीं करते, जल्दी से समझौता नहीं करते हैं। मजबूत मानसिकता वाले होते हैं और किसी समस्या से डरते नहीं है, समाधान तलाशने में लगे रहते हैं। अपनी दृढ़ मानसिकता के कारण सब शांति से देखते रहते हैं और स्थिति का विश्लेषण करते रहते हैं।

किसी भी तरह की समस्या के ज्योतिषीय समाधान के लिए अभी हमारे विशेषज्ञों से बात कर पाएं समाधान, पहला कॉल फ्री…


भाग्यांक 7: आकर्षित करने वाले

भाग्यांक 7 वाले लोगों के लिए अपने जीवन का एक खास मंत्र होता है। ये विचारशील और देखभाल करने वाले होते हैं। आप प्यार को अपने एक अलग नजरिए से देखना पसंद करते हैं। एक सफल रणनीतिकार के रूप में आप कार्य कर सकते हैं। आप रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनमें लेखन के क्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं। सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भाग्यांक सात से जुड़े होते हैं तो आप अपनी तेज याददाश्त और तीव्र बुद्धि के लिए जाने जाते हैं। आपके व्यक्तित्व की सबसे अच्छी बात यह है कि आप कभी भी मुसीबतों से निराश नहीं होते हैं और जीवन में आपके सामने आने वाली सभी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। और यह आपकी सफलता के मंत्रों में से एक है। आप यात्रा करने के शौकीन होते हैं। रूढ़ियों से दूर रहना पसंद करते हैं।

क्या आपके वैवाहिक जीवन में आपका भाग्यांक साथ दे रहा है, अभी अपने जीवनसाथी के साथ अपनी कुंडली का मिलान कीजिए…


भाग्यांक 7: मन और मस्तिष्क का झगड़ा पैदा करता है दिक्कत

भाग्यांक 7 के जातक के साथ ऐसा कुछ नहीं है जो लोगों को पसंद नहीं आएगा। ये लोग दूसरों को उनकी ही मानसिकता के आधार पर देखते हैं। इनके मन में अलग तरह का पागलपन होता है, जो इनके पतन का कारण बन सकता है। इनके मन और मस्तिष्क के बीच की जद्दोजहद खत्म नहीं होती है। ये मन की उपेक्षा करते हैं और मस्तिष्क का अनुसरण। ऐसे में दिल और दिमाग के झगड़ा चलता रहता है। आप आंतरिक शांति की तलाश में रहते हैं, आपको यह नहीं पहचान पाते कि समस्या आपके आस पास नहीं है, वह तो आपके दिमाग की उपज है, बाकी सब सही है।

अपनी वार्षिक रिपोर्ट के आधार परजानिए कैसा होगा आपका आने वाला साल..


भाग्यांक 7: हर चुनौती के लिए तैयार रहते हैं

भाग्यांक 7 के जातकों के लिए जब प्यार और रिश्ते की बात आती है, तो आप जिज्ञासु और बुद्धिमान होते हैं। आप केवल एक राह पर आगे बढऩे के इच्छुक होते हैं। आप अंतर्मुखी होते हैं और सामाजिकता से दूरी रखना पसंद करते हैं। आप परिपक्व होते हैं और चुनौती के लिए तैयार रहते हैं। जो आपको जीवन जीने के लिए पूरी स्वतंत्रता दे, स्थान दे, वो आपके लिए सही साथी साबित हो सकता है। भाग्यांक 7 के जातक ऐसे ही किसी के साथ भी सेटल नहीं हो सकते हैं। आपको ऐसे साथ की जरूरत होती है, जिसका मन आपसे मिले। जो आपके साथ आगे बढऩे का हौसला रखता हो।


भाग्यांक 7: अंक 7 और 9 के साथ, बनेगी बात

अंक ज्योतिष के अनुसार भाग्यांक 7 के लोग चतुर, बुद्धिमान, सजग, सावधान और गंभीर होते हैं। इन्हें प्रकृति से जुड़े रहस्यों को तलाशना अच्छा लगता है। भाग्यांक सात के लोगों को सामाजिकता के बजाय अपना जीवन अकेले बिताने में मजा आता है। ऐसे में भाग्यांक 7 के लोगों के लिए अंक 4 और 9 ही वहीं अक हैं, जो उनके अकेलेपन को दूर कर सकते हैं। जब नंबर 4 की बात आती है, तो वे बौद्धिक और पेशेवर रूप से समझदार होते हैं। इनसे अंक 7 की जोड़ी जम सकती है। वहीं अंक सात और अंक नौ की जोड़ी भी सही साबित हो सकती है। अंक 9 के व्यक्ति जानते हैं कि अंक सात के जीवन से जुड़ी गलत चीजों से कैसे बचा जा सकता है।


भाग्यांक 7: शब्दों के साथ विचारों को धनी

अंक ज्योतिष के मुताबिक भाग्यांक सात के जातक एक ऊर्जावान प्राणी होते हैं। ये बहुत ही सहज होते हैं। वे कॅरियर में जो भी क्षेत्र चुनते हैं, उसमें नए आयाम स्थापित कर लेते हैं। आपके पास रहस्यमय आकर्षण व अद्भुत ऊर्जा होती है। दूसरे शब्दों में कहें तो एक ज्ञान का फव्वारा होते हैं ये। भाग्यांक 7 के लोग विश्लेषक, दार्शनिक, लेखक, प्रोग्रामर और वैज्ञानिक भी हो सकते हैं और अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं।


भाग्यांक 7 से जुड़ी कुछ हस्तियां

कैटरीना कैफ,
शाहिद कपूर,
सैफ अली खान,
क्वीन एलिजाबेथ,
जॉनी डेप,
लियोनार्डो डिकैप्रियो


समापन

भाग्यांक 7 के पास कई अद्भुत गुण होते हैं। ये मानसिक गुणों वाला अकेला अंक होता है। यह दुनिया को व्यापक दृष्टिकोण के साथ देखता है। इन्हें दूसरों पर विश्वास विकसित करने की जरूरत होती है। ऐसा करने पर ये आलोचना और नशे से दूर हो सकते हैं।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation