अंक शास्त्र के अनुसार नंबर 8 के बारे में जानकारी

अंक ज्योतिष के अनुसार जब कोई भी व्यक्ति किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्म लेता है तो उसका मूलांक 8 होता है। इस अंक पर शनि देव का स्वामित्व होता है।

अंक ज्योतिष अनुसार नंबर 8 वाले जातक डोमिनेटिंग और कंट्रोलिंग स्वभाव के होते है। यह अपनी भावनाओं पर पूर्ण नियंत्रण रखते हैं, और इसका अच्छा संतुलन बनाते हैं। यह लोग एक समय में आध्यात्मिक और भौतिकवादी दोनों हो सकते हैं। यह मेहनती और सफल भी होते है। इन लोगों के पास प्रशंसनीय व्यावसायिक कौशल होता है, जो उन्हें एक सफल व्यक्ति बनाता है।


अंक ज्योतिष में नंबर 8 का अर्थ

अंक ज्योतिष अनुसार ऐसा माना जाता है की हर एक संख्या की अपनी अनूठी ऊर्जा होती है। उसी ऊर्जा का प्रभाव व्यक्ति के ऊपर पढ़ता है। जो की हमारे जीवन को बाहरी और आंतरिक दोनों तरह से प्रभावित करती है।

अंक ज्योतिष अनुसार नंबर 8 वाले जातक व्यापार के मामले में बहुत सफल होते हैं। यह लोगों को तर्कसंगत निर्णय लेने में मदद करते हैं। इनकी बातों से लोग प्रभावित होते है। उनको निर्णय लेने में मदद मिलती है। यह लोगों को आगे बढ़ने के लिए वह किक देता है जिसकी जरूरत उन्हें होती है।

चीनी ज्योतिष में नंबर 8 का बहुत महत्त्व होता है। यह लोग अपने जीवन की हर महत्वपूर्ण चीज में इस नंबर को शामिल करते हैं। चाहे वह किसी की शादी की तारीख हो, जन्म तिथि हो, एड्रेस हो या फिर पैसो से जुड़ा हुआ कुछ हो। वास्तव यह अपने जीवन में नंबर 8 का प्रभाव पाने के लिए अपना नाम भी बदल लेते है। अंक ज्योतिष में नंबर 8 को बड़ा ही दिलचस्प अंक माना है।


ज्योतिष अनुसार नंबर 8 वाले जातक

टैरो कार्ड में इस नंबर को ताकत का प्रतीक माना जाता है। राशि अनुसार नंबर 8 मकर और वृश्चिक के साथ जुड़ा हुआ है।

अंक ज्योतिष अनुसार नंबर 8 आपके कर्म की शक्ति को दर्शाता है। यह नंबर कर्म शक्ति और नियंत्रण का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप नंबर 8 को कार्मिक अंक भी कह सकते है। यह बहुत स्पष्ट है कि मकर राशि पर शनि ग्रह का शासन है, जिसकी वजह से इन लोगों के पास व्यावसायिकता, प्रतिष्ठा और उपलब्धियां होती हैं।

किसी ज्योतिषी से सलाह ले कर आप एक सफल जिन्दगी प्राप्त कर सकते हैं।


नंबर 8 वालों का व्यक्तित्व

जब व्यापार की बात आती है, उस समय नंबर 8 वाले लोग बहुत संवादात्मक हो जाते है। यह लोग अच्छी तरह से जानते है, कि कब कौन सा निर्णय लेना है। यह लोग सफल, दृढ़ निश्चय और मजबूत व्यक्ति होते हैं। जो स्वतंत्र रूप से अपने निर्णय लेते हैं। यह लोग जो भी कदम उठाते हैं, उस पर विश्वास करते हैं। इनकी इस खूबी की वजह से लोगों के बीच उनका काफी सम्मान होता है।

इन लोगों को अपने जीवन में जो कुछ भी चाहिए, उससे कहीं अधिक मिलता है, पर यह लोग भौतिकवादी और धन के लालची हो जाते हैं। ये लोग चाहे जिस परिवार में पैदा हुए हो, इनके पास खुद के दम पर सफल होने की क्षमता होती है। यह आगे बढ़ने के लिए जो भी योजना बनाते हैं, उसे सर्वोत्तम तरीके से प्राप्त कर सकते हैं।

हालांकि, यह अपने जीवन में समृद्ध होना चाहते हैं, और अपने पैसे को अपने आसपास के लोगों के साथ भी साझा करना चाहते हैं। यह इनका ख़ास गुण होता है।


नंबर 8 वालों का कॅरियर

अंक ज्योतिष अनुसार नंबर 8 वाले लोग अपनी योजनाओं को सफल बनाने में इतनी गहराई से लिप्त हो जाते है, की यह भूल जाते है कि आस-पास क्या हो रहा है। इनके अंदर अपनी योजनाओं को सफल बनाने की भूख होती है। इन लोगों के पास गजब की क्षमता और आत्मविश्वास होता है। इस अंक वालों के साथ समस्या तब आती है जब यह काम और जिन्दगी के बीच में संतुलन नहीं बना पाते।

यह लोग अपने काम कुशल होते है। किसी भी कंपनी के यह सबसे अच्छे कर्मचारी भी हो सकते हैं, क्योंकि इनके पास मेहनत, आत्मविश्वास और कौशल है। जो किसी भी संगठन को चाहिए होता है।

इन लोगों से अगर मैनेजर के रूप में काम लिया जाता है, तो यह अपने काम को साझा करने की क्षमता रखते हैं। इसके साथ ही अन्य कर्मचारियों को काम में अपनी क्षमताओं का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। यह काम और कर्मचारी के बीच कॉर्डिनेट करना जानते हैं। हालांकि, अगर वे अपनी जिम्मेदारियों को अपने प्रतिनिधि को नहीं सौंपते हैं, तो उन्हें तनाव हो सकता है।

इन लोगों को हमेशा ऐसा जॉब पसंद आता है जिसमें ज्यादा वेतन मिलता हो। यह हमेशा दूसरों के लाभ के लिए काम करते हैं। इनके लिए मार्केटिंग और फाइनेंस के फील्ड अच्छे होते हैं, इसलिए वे व्यापार के लिए सबसे उपयुक्त हैं।


नंबर 8 वालों की प्रेम में अनुकूल

जब नंबर 8 के रिश्तों की बात आती है, तो वे बहुत अंतर्मुखी हो जाते होते हैं। जिसकी वजह इनका भावुकता वाला स्वभाव हो जाता है। इनको प्रेम में अस्वीकृति का डर होता है। जो उन्हें अपने आंतरिक भावनाओं को प्रकट करने से रोकता है। इनके पार्टनर को इन लोगों के साथ बातचीत करने की जरूरत है, तभी आप समझ पाएंगे कि यह लोग वास्तविक रूप से कितने भावुक है।

जब वे किसी रिश्ते में बहुत ही खराब स्थिति में हो, तब इन लोगों को आराम से बैठकर सोचना चाहिए, कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। इन लोगों की कमी कहां पर रह गई है। आखिर रिश्तों में इतनी कड़वाहट क्यों आई। जब समस्या समझ आ जाए तो उसके बाद उस रिश्ते को सुधारने के लिए प्रयास करना चाहिए।

नंबर 8 वालों के लिए कहा जाता है कि यह लोग बीस साल के आसपास अपने किसी पार्टनर के साथ रिश्ता शुरू कर लें, यह इनके लिए अच्छा होता है। यदि इस समय वे लोग किसी रिश्ते में शामिल नहीं होते है, तो फिर यह लोग अपना पूरा ध्यान जीवन के विभिन्न हिस्सों में अपने अन्य लक्ष्यों पर केंद्रित कर देते है। ताकि वे बाद में अपने साथी के लिए कुछ समय निकालना सीख सकें।

नंबर 8 वालों को मेहनती वर्कहॉलिक कहा जाता है। जो अपने कॅरियर के लक्ष्यों को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। यह बात इनके साथी को समझना चाहिए। सही जोड़ी चुनते समय इन लोगों को बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।

नंबर 8 वाले जातक अपने जीवन के बाद के खंड में सबसे सफल होते हैं। क्योंकि वे तब तक अपने कॅरियर के प्रति सबसे अधिक केंद्रित और कार्यशील हो चुके होते है। एक बार जब वे सब हासिल कर लेते हैं, तो उनके पास इस लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते को समर्पित करने के लिए और अधिक ऊर्जा और समय होता है। यह अपने पसंदीदा साथी के साथ सहज महसूस करते हैं।


लाइफ पाथ नंबर 8

लाइफ पाथ नंबर 8 वाले लोग मेहनती होते हैं, यह दुनिया को कठिन पाठ पढ़ाते हैं। दुनिया में भौतिकवादी चीजें और पैसा उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। यह लोग शुद्ध वर्कहॉलिक होते है अधिक काम करना इन्हें इसलिए पसंद होता है क्योंकि इससे उन्हें पैसा मिलता है। यह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के बारे में निश्चिन्त होते हैं।

नंबर 8 वाले लोग तब तक कड़ी मेहनत करने में विश्वास करते हैं। जब तक वे सफलता और पर्याप्त से भी अधिक धन प्राप्त नहीं कर लेते। किसी के अधीन काम करना इनको बिलकुल भी पसंद नहीं होता है। इससे वे बहुत नाराज होते हैं। लोग इन्हें नियंत्रित करें और ऑर्डर दे। यह बात इन लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं होती है। यदि बड़े लोग भी उनकी इच्छा के विरुद्ध कोई काम करने को कहते है, तो भी इनको गुस्सा आती है। यह लोग अक्सर रिश्तों में अधिकारपूर्ण व्यवहार करते हैं। जो इनके लिए सही नहीं है। इन लोगों को शांत रहना सीखना होगा।

लाइफ पाथ नंबर 8 वाले लोग वाले हमेशा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ होते हैं, और अक्सर अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते हैं। हालांकि, तनाव उनका सबसे बड़ा दुश्मन है। यह लोग दीर्घकालिक संबंधों में सफल होते हैं। लम्बे सम्बन्धों के लिए यह लोग वही प्रयास और दृढ़ संकल्प वाला जोश दिखाते जो की किसी व्यवसाय और जॉब के प्रति दिखाते है।


नंबर 8 की ताकत और कमजोरियां

ताकत

महत्वाकांक्षी: यह कहना गलत नहीं होगा कि यह लोग एक योद्धा होते है। वे लक्ष्यों को प्राप्त करने में विश्वास करते हैं, चाहे वे कितने भी बड़े हों। जीत हासिल करके यह प्रसन्नता महसूस करते हैं। किसी बड़ी चीज की उपलब्धि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

कर्मिक: यदि वे अपने लक्ष्यों को पूरा करने की ओर जिस जूनून के साथ बढ़ते है, उस जूनून में सब कुछ भूल जाते है. यह कहना सही नहीं होगा। यह उन सब चीजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते है, जिनसे इन्हें सहायता मिली है। यह लोग देने और लेने की प्रक्रिया में विश्वास करते हैं, और हमेशा अपने आसपास के लोगों की मदद करते हैं।

सहनशील: उनमें न केवल क्षमता होती हैं, बल्कि इनके अंदर धैर्य और दृढ़ संकल्प भी होता है। जो सब कुछ हासिल करने के लिए आवश्यक होता है। इनकी सहनशीलता ही पूंजी होती है।

कमजोरी

भौतिकवादी: नंबर 8 वाले लोग रिवार्ड सिस्टम से जुड़े होते है। यह अपने चारो और भौतिकता से भरी हुई चीजों का एक घेरा बना लेते है। लोग इनके पास अधिकतर अपने काम को पूरा करने के लिए आते है। इनका फायदा उठाकर चले जाते हैं। इन लोगों को रुपया-पैसा, दौलत-शोहरत बहुत पसंद होता है।

आधिकारिक: आधिकारिक का मतलब यह होता है, कि नंबर 8 वाले लोग हमेशा यह मानते है, की वो जो कर रहे है वो बिलकुल सही है। इसमें कोई कमी या गलती नहीं है। यह चीज इनके अंदर अहंकार को बढ़ाती है। जिसका परिणाम यह निकल कर आता है, की यह किसी की राय सुनना पसंद नहीं करते है। इनका यह स्वाभाव दोस्तों और रिश्तों को बहुत जल्दी खो देता है।

अनदेखी : यह लोग सफलता के पीछे इतना भागते है कि अपने रिश्तों और परिणामों की अनदेखी कर देते है। यह लोग आंख बंद करके सफलता की ओर भागते है। इन्हें सिर्फ सफलता ही नजर आती है। सफलता और इनके बीच में जो-जो भी आता है। सबकी अनदेखी करते जाते है। यह आदत इनकी बहुत बड़ी कमजोरी होती है।

सब भूल कर अपने दिल की सुनों, इसके साथ ही किसी ज्योतिषी की सलाह लेना भी न भूले। अभी विशेषज्ञों से पूछें


क्या नंबर 8 को अंक ज्योतिष में अशुभ मानते है

अंक ज्योतिष अनुसार नंबर 8 बहुत लकी होता है। इसका एक विशेष महत्व है। कुछ प्रसिद्ध ज्योतिषियों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि शनि ग्रह अक्सर उदास चेहरे जैसा दिखता है। यह हमेशा दुख और गलतफहमी से जुड़ा होता है जो दुर्भाग्य लाता है।

नंबर 8 वालों को अपनी जोड़ी अंक 4 बालों के साथ बनानी चाहिए। यह लोग एक दुसरे के पूरक होते है, पर इस नंबर वालों को 10,19 और 28 अंक वाले लोगों को पार्टनर बनाना चाहिए।

इस संख्या के तहत आने वाले लोग जीवन भर विभिन्न कठिनाइयों और अनावश्यक परेशानियों से गुजरते हैं। इस अंक के तहत जन्म लेने वालों को, उन सभी चीजों से दूर रहना चाहिए। जिनमें अंक 8 शामिल हैं, या जो इससे संबंधित है।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation