कुंभ राशि के पुरुष (Aquarius Man) क्या हैं उनके व्यक्तित्व के लक्षण
कुंभ राशि का ट्रेलर
कुंभ राशि के जातक की अनुकूलता
कुंभ पुरुष लक्षण
सबसे अलग
कुंभ राशि के व्यक्तित्व की बात करें तो ये तर्कसंगत व विचारक होते हैं। सामान्य भीड़ से अलग उनका दृष्टिकोण बहुत बड़ा होता है, वे दूरदर्शी होते हैं और लीक से हटकर सोचना उनके लिए एक सामान्य बात होती है। वे कभी भी अपने स्टेटस को फॉलो नहीं करते हैं। वे अपने मन और बाहरी जगत, दोनों तरह से स्वतंत्र रहना चाहते हैं, यही उनके लिए मूल धारण होती है।
विद्रोही और स्वतंत्र
कुंभ राशि के जातकों में स्वतंत्रता की गहरी भावना होती है। ये लोग ऐसी किसी भी चीज या ऐसे किसी भी व्यक्ति का विद्रोह करने में नहीं हिचकिचाते हैं जो उनकी स्वतंत्रता को नियंत्रित करना चाहते हैं। उनका मानना है कि हर किसी का जीवन जीने के लिए अपना तरीका होता है और किसी और का इस पर कोई दावा नहीं होना चाहिए, चाहे वे कितने भी करीब क्यों न हों।
मिलनसार और सामाजिक
वे जिन भी व्यक्तियों से मिलते हैं, उनके जीवन में उन लोगों का एक विशेष स्थान होता है। उनके लिए हर कोई अद्वितीय है और उनके मन में कोई भी किसी दूसरे से ऊपर नहीं है। उनका सामाजिक दायरा बहुत बड़ा होता है। ये समूह में रहने वाले व्यक्ति होते हैं। वे विभिन्न विषयों पर बातचीत कर सकते हैं जो उन्हें अच्छा संवादी बनाता है। बस यहां एक ही शर्त है कि जिस विषय पर बात हो रही है, वह तर्कसंगत हो। वे वफादार दोस्त हैं और जरूरत की घड़ी में दूसरों के साथ खड़े रहते हैं।
मानवता
वे उन लोगों में हैं जो दुनिया को बेहतर बनाने के लिए अपना काम, अपनी सेवा देते रहते हैं। वे अनूठे हैं, उनमें मानवीय भावनाएं भी होती हैं। वे वास्तव में अपने आसपास सभी की मदद करते हैं। वे दूसरों के दर्द को महसूस करेंगे और अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहेंगे। वे अपनी परोपकारी गतिविधियों के लिए पहचाने जाते हैं। ये लोग सामाजिक गतिविधियों में पूरी सक्रियता के साथ हिस्सा लेते हैं। कुंभ राशि के जातकों का जीवन दूसरों के लिए समर्पित होता है।
अपनी गलतियों को स्वीकार करना
कुंभ राशि के पुरुषों में समानता की भावना होती है। अगर उन्हें अपनी गलतियों का एहसास हो जाता है, तो वे उन्हें खुलकर स्वीकार करने से नहीं हिचकिचाएंगे। वह माफी मांगे या न मांगे, लेकिन गलती को स्वीकार करना ही एक तरह की स्वीकृति ही होती है। जब उनकी स्वतंत्रता की बात आती है तो वे माफी मांगने को लेकर बदल सकते हैं।
अभिनव विचारक
कुंभ राशि के पुरुष दूरदर्शी सोच वाले होते हैं। उनके पास एक खास सोच होती है, एक खास तरीका होता है, जिसकी मदद से वे दूसरों से कहीं आगे देख पाते हैं। उनकी दूरदर्शिता उन्हें मानवता की सेवा करने के उनके प्रयासों में उनकी सहायता करती है। सबसे अच्छी बात यह है कि वे अपनी भावनाओं को अलग रखकर प्रयास करते हैं, ऐसे में उनकी ओर से किए गए प्रयास अद्वितीय और सही समाधान परिणाम स्वरूप प्रदान करते हैं।
हास्य से भरपूर
उनके पास हास्य की भरपूर भावना होती है। उनके पास अपना अलग तरह के कटाक्ष करने की क्षमता होती है। पर यह यह सिंह, मेष या वृश्चिक की तरह वाली हास्य भावना नहीं होती है। यह स्वभाव उनके विनोदी पक्ष से आता है। कुंभ राशि के पुरुष कभी भी उन लोगों के लिए किसी भी तरह की चोट नहीं पहुंचाते हैं जो मानवता से प्यार करते हैं। उनकी चतुराई और कटाक्ष की पृष्ठभूमि में हमेशा मस्ती और मित्रता का तत्व होता है।
समानता में विश्वास
कुंभ राशि वाले हर क्षेत्र में समानता के समर्थक और प्रबल अनुयायी होते हैं। एक बात है कि कुंभ राशि का व्यक्ति संविधान में वर्णित समानता के अधिकार का पालन करता है। संविधान में पंथ, जाति, नस्ल, राष्ट्रीयता और लिंग में समानता से जुड़ी बातें हैं, ये उनके समर्थक होते हैं। वे पूरी तरह से सभी के लिए समान व्यवहार करते हैं। वे पूर्वाग्रह से ग्रस्त लोग नहीं होते हैं।
अच्छा श्रोता
एक कुंभ राशि के व्यक्ति में दोहरे गुण होते हैं। वे संवाद के दौरान बेहतर तर्क शक्ति का प्रदर्शन तो करते ही हैं, बल्कि ये अच्छे श्रोता भी होते हैं। वे अच्छे वक्ता भी होते हैं और अच्छे श्रोता भी होते हैं। उनके पास बहुत धैर्य होता है। वह आपकी बात को पूरे धैर्य के साथ सुनते हैं और फिर समस्याओं को समाधान प्रदान करते हैं।
छिपी हुई भावनाएं
कुंभ राशि के पुरुषों के पास विचारों और भावनाओं का खजाना छिपा होता है। उनकी एक प्रवृत्ति होती है, वे अपनी भावनाओं सहित हर चीज को तर्कसंगत तरीके से देखते हैं। अगर यह उन्हें परेशान करती हैं तो वे ऐसी भावनाओं को खुद से अलग भी कर सकते हैं, नहीं तो फिर खुद से जोड़े रखते हैं।
सनकी
उनके पास कई असामान्य धारणाएं होती हैं और वे कई मामलों में अप्रत्याशित हो सकते हैं। वे पूरी तरह से सनकी होते हैं और उनमें सामाजिक मानदंडों का पालन करने में किसी तरह की कोई रुचि नहीं रखते हैं। बात यह है कि वे सचमुच अपने दिल का कहा मानते हैं। न दूसरों को अपने साथ बांधते हैं और न ही बंधते हैं।
कई रुचि क्षेत्र
कुंभ राशि के पुरुषों को सिर्फ कुछ विशेष चीजों तक सीमित नहीं रखा जा सकता है। उन्हें हमेशा कुछ नयापन चाहिए होता है। ऐसी स्थिति जहां वे अपनी मानसिक दशा को थोड़ा सा राहत प्रदान कर सकें। खुलेपन के साथ विचार कर सकें। वे ज्यादा से ज्यादा और विभिन्न प्रकार की चीजों व लोगों के बारे में जानना पसंद करते हैं। अधिक से अधिक चीजों को जानना, उन्हें अपने आप में समेटना, ये ऐसी बातें होती हैं जो उनके व्यक्तित्व को व्यापकता प्रदान करती हैं।
लव लाइफ में सफलता नहीं मिल रही है? प्रतिकूल ग्रहों को प्रभावी समाधान के साथ जानें! अभी निशुल्क जन्मपत्री प्राप्त करें!
कुंभ राशि का व्यक्ति प्यार और रिश्तों में कैसा होता है?
कुंभ राशि के व्यक्ति को कैसे आकर्षित करें?
दोस्ती और आदर्श संबंध
कुंभ राशि के जातक के लिए दोस्ती या संबंध कई सारी भावनाएं एक साथ लेकर आता है। एक अच्छी दोस्ती के मायने उनके लिए साथ, साझेदारी और समर्पण सब होता है। अगर उससे दोस्ती हो तो यह आपके लिए सही कदम साबित हो सकता है। अगर वह आपको अपने सामाजिक दायरे से रूबरू करवाते हैं, तो आपके लिए यह लाभदायक होगा।
ज्यादा भावुक नहीं
उनके कार्य उनके किए गए तर्क का परिणाम होते हैं न कि भावनाओं का। उन पर हमेशा भावनाएं भारी पड़ती नजर आती है, क्योंकि वे नहीं जानते की भावनाओं से कैसे निपटा जाता है। यही कारण है कि उनके साथ भावुक होने के बजाय तर्कसंगत ढंग से बात करने की कोशिश करें।
अप्रत्याशितता को स्वीकार करें
कुंभ वायु तत्व से जुड़ी राशि होती है, यूरेनस द्वारा शासित हैं। उनका दिमाग एक समय पर सैकड़ों नए विचार पैदा करता है। इन पुरुषों को विविध अनुभव हासिल करने की जरूरत होती है। उनकी अपनी अलग रुचियां होती हैं। ऐसे में इन्हें लेकर न कुछ धारणा बनाएं न ही किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया दें। उनका काम करने का अपना तरीका होता है।
स्वतंत्र
उनकी स्वतंत्रता की भावना का और जरूरत का सम्मान करें। उन्हें अपनी आजादी चाहिए होती है, उन्हें स्वयं के स्थान की आवश्यकता होती है और वे काफी व्यक्तिवादी होते हैं। वे सभी हठधर्मिता के खिलाफ एक प्राकृतिक विद्रोह कहे जा सकते हैं। अगर आप उनकी स्वतंत्रता को नियंत्रित करना चाहते हैं तो यकीन मानिए आप उनको खो सकते हैं।
शांत और मजाकिया बनें
हास्य पूर्ण व्यवहार और शांत प्रवृत्ति उन्हें आकर्षित कर सकती हैं। वे किसी ऐसे व्यक्ति की कंपनी का आनंद लेते हैं जो उनके विचारों को तार्किक रूप से चुनौती दे सकते हैं। उनके साथ स्वस्थ बहस कर सकते हैं। वे हल्के-फुल्के माहौल में रहना और मौज-मस्ती करना पसंद करते हैं।
कल्पनाशील व रचनात्मक पक्ष दिखाएं
कुंभ राशि के पुरुष किसी ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा करते हैं जो रचनात्मक होते हैं और कुछ नया खोजते रहते हैं। वे अपने बगल में किसी ऐसे व्यक्ति को रखना पसंद करते हैं जो किसी चीज के बारे में भावुक नजरिए रखते हो। अगर आप अपनी रुचि में व्यस्त रहते हैं और उन पर किसी भी तरह से निर्भर नहीं करते हैं तो आप उनकी पसंद बन सकते हैं।
गहरी बात
अगर आप नई तरीके की बातचीत करना पसंद करते हैं, अपनी बातों से उन्हें प्रेरित कर सकते हैं, प्रभाव जाव सकते हैं तो यकीन मानिए कि कुंभ के जातकों के साथ आपकी पटरी मेल खा सकती है। वे जिज्ञासु पुरुष और कई विषयों के जानकार होते हैं। उनके पास चीजों को समझने का एक अनूठा तरीका है जिसे हर कोई नहीं समझ सकता है।
मानवता
अगर आप उन लोगों में से हैं जो अपने प्रयासों से दुनिया को और बेहतर बना सकते हैं। आप कोशिश करते हैं कि दुनिया आपके लिए और दूसरों के लिए और भी बेहतर बन जाए तो कुंभ राशि के जातकों के साथ आपकी अच्छी बन सकती है। कुंभ राशि के व्यक्ति के दिल में आपके लिए जगह हो सकती है। वह ऐसे व्यक्तियों का सम्मान और प्यार करते हैं।
व्यक्तिगत दृष्टिकोण
आप अपने व्यक्तिवादी दृष्टिकोण को अपनाएं। कुंभ राशि का जातक आपके इस दृष्टिकोण के लिए हमेशा आपका सम्मान करेंगे। वह उन लोगों की दिल की गहराई से प्रशंसा करता है जो अपने आप की वास्तविकता से खुश रहते हैं।
कुंभ राशि के व्यक्ति को प्रभावित करना चाहते हैं? उनके व्यक्तित्व लक्षणों और छिपी क्षमता को जानें। अभी निशुल्क जन्मपत्री प्राप्त करें!