कुंभ राशि (Aquarius) वाले जातकों की व्यक्तित्व, गुण तथा स्वभाव


परिचय (Introduction)

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac Sign) का प्रतीक जल से भरा हुआ घड़ा है जो विश्व के भरण-पोषण करने की सामर्थ्यता को दर्शाता है। कुंभ राशि में जन्मे जातक दूसरों की कड़ी आलोचना नहीं कर पाते हैं। वे दोस्त बनाने में बहुत ही सिलेक्टिव होते हैं। यहां तक कि उनके आस-पास चाहे बहुत सारे लोग हों परन्तु वे बहुत कम लोगों को बहुत सोच-समझकर ही अपना मित्र बनाएंगे।

जहां तक खुद को रिप्रजेंट करने की बात है, ऐसे लोगों की कम्यूनिकेशन स्किल्स बहुत अच्छी होती है जिसके दम पर वे दूसरों को इम्प्रेस कर लेते हैं। हालांकि ऐसे लोग जमीन से जुड़े होते हैं लेकिन उन्हें अपने चारों ओर एक कृत्रिम वातावरण बनाए रखना पसंद होता है। यदि कुंभ राशि की महिलाओं की बात की जाए तो वे ऐसे पुरुषों के साथ संबंध बनाना पसंद करती हैं जो इंटेलेक्चुअल हो तथा जिनसे उनकी पसंद-नापसंद मिलती हों।

कुंभ राशि में जन्मे लोग चाहे वे स्त्री हो या पुरुष, सीधे सपाट अपनी बात कहते हैं, उन्हें बार-बार परिवर्तन करना नहीं भाता। यदि उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाए तो वे नाराज हो जाते हैं। कुंभ राशि वाले जातकों के साथ यदि धोखाधड़ी की जाए तो वे अत्यधिक नाराज हो जाते हैं और लंबे समय तक उनकी नाराजगी दूर नहीं होती, बल्कि कई बार तो वे धोखा देने वालों को अपना टारगेट बना कर रखते हैं।

इस तरह संक्षेप में कुंभ राशि का परिचय हम पढ़ चुके हैं। अब कुंभ राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़ते हैं।


कुंभ राशि का स्वामी - शनि ग्रह (Saturn - The Ruler of Aquarius)

पूरे सौर मंडल में शनि ग्रह को सर्वाधिक विचित्र प्रकृति का ग्रह माना जाता है। अन्य ग्रहों के विपरीत इसका उत्तरी ध्रुव सूर्य की ओर तथा दक्षिणी ध्रुव चन्द्रमा की ओर रहता है। इस प्रकार शनि जीवन में घटने वाली अजीब घटनाओं का कारण बनता है। बहुत कम समय के लिए अचानक आई बुद्धिमता भी इसी ग्रह के प्रभाव से जन्म लेती है।

इस ग्रह के प्रभाव में आप लंबे समय से चले आ रहे अपने अंदर की कुंठा को बाहर निकाल सकते हैं अथवा उसका दुष्प्रभाव आपको झेलना पड़ सकता है। आपके जीवन में अचानक आने वाले बदलावों तथा समस्याओं के लिए भी शनि को ही जिम्मेदार माना जाता है। इस ग्रह से प्रभावित लोग सामाजिक विषमता और अन्याय के खिलाफ जंग छेड़ने से नहीं डरते और आखिर तक संघर्ष करते हैं।

आप अपने अच्छे समय का इंतजार कर रहे हैं। हमारे एस्ट्रोलॉजर्स से संपर्क करें


कुंभ राशि वाले जातकों का स्वभाव तथा उनका भविष्य (Aquarius Nature & Its Future House)

जन्मपत्रिका में कुंभ राशि का खाना या भाव दोस्तों, इच्छाओं तथा महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक है। इससे प्रभावित होने पर आपके मित्र आपको आपके हर कार्य में अपना पूरा सहयोग करते हैं। इसके साथ ही यह आपमें कुछ अद्भुत करने तथा एक खास लक्ष्य को हासिल करने की जिज्ञासा और शक्ति को जन्म देता है। इससे प्रभावित लोग बड़े सपने देखने के आदी होती है, उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि उनके देखे हुए सपनों में से कितने पूरे हो पाएंगे।


कुंभ राशि का तत्व - वायु (The Aquarius Element - Air)

कुंभ राशि का संबंध वायु तत्व से माना गया है। वायु तत्व से प्रभावित होने के कारण कुंभ राशि वाले दिवास्वप्न देखते हैं भले ही वे उन्हें पूरा करने की योग्यता रखते हो या नहीं। एक से अधिक भाषाओं पर इनकी अच्छी पकड़ होती है जिसके कारण इनकी कम्यूनिकेशन स्किल्स भी दूसरों से बढ़िया होती है। इनका बात करने का लहजा सॉफ्ट तथा मृदुभाषी होता है परन्तु ये जिन शब्दों को चुनते हैं वे ठोस तथा व्यावहारिक होते हैं। उनकी विचारशक्ति बहुत प्रबल होती है। इसलिए यदि आप भविष्य में कभी भी कुंभ राशि वालों को कम आंकने की भूल न करें।


कुंभ राशि के जातकों का स्वभाव (The Aquarius Personality)

यद्यपि कुंभ राशि के लोग एकांतप्रिय होते हैं फिर भी वे अपने दोस्तों के लिए अपनी हद से आगे बढ़ कर सहायता करने के लिए तैयार रहते हैं। कुंभ राशि के जातकों की सबसे बड़ी विशेषता यही होती है कि वे दूसरों की सहायता करते हैं परन्तु बदले में वे कुछ भी नहीं लेते। वे हर चीज अपने खुद के दम पर पाना चाहते हैं और दूसरों से किसी भी प्रकार की कोई उम्मीद नहीं रखते हैं।

ऐसे जातक दूसरों पर निर्भर होने को एक बहुत बड़ी कमजोरी समझते हैं और इससे यथासंभव बचना चाहते हैं, हालांकि कई बार जीवन में दूसरों पर निर्भर होना ठीक ही होता है। पैसा उनके लिए कोई मायने नहीं रखता। उन्हें अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। चुनौतियों से सामना होने पर हर इंसान विचलित हो जाता है परन्तु कुंभ राशि वाले स्त्री और पुरुष दोनों ही इस पर ओवर रिएक्ट करते हैं।


कुंभ राशि वालों के सर्वोत्तम गुण (The Best of Aquarius)

कुंभ राशि के स्त्री और पुरुष दोनों का ही स्वभाव नर्म होता है, वे दूसरों की सहायता करने के लिए तैयार रहते हैं, दूसरों से घुलने-मिलने में वे आनंद का अनुभव करते हैं। उनका ह्यूमर, बुद्धिमता, सहानुभूति की भावना, कल्पनाशक्ति तथा आत्मनिर्भरता उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वह किसी भी परिस्थिति के सभी संभावित नतीजों का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो बाकी राशियों के जातकों में बड़ी मुश्किल से देखने को मिलता है।

उनका दिमागी दायरा दूसरों के बदले ज्यादा खुला होता है, मानसिक शक्ति दूसरों से ज्यादा होती है और वे अपनी इस खूबी को जानते भी हैं। वे हमेशा कुछ नया सीखने को तैयार रहते हैं। उनमें ज्ञान पाने की भूख होती है और इसे पूरा करने के लिए वे हमेशा कुछ न कुछ नया जानना चाहते हैं, सीखना चाहते हैं। यही नहीं, उन्होंने जो कुछ भी सीखा है, उसे वे दूसरों को सिखाने के लिए भी तैयार रहते हैं। उनके लिए ज्ञान का प्रचार-प्रसार करना दूसरों से संबंध बनाने का एक जरिया है।

हालांकि इसके बाद भी उनमें एकांत में रहने की प्रवृत्ति होती है। वे दूसरों से ज्यादा खुद की सुविधा को महत्व देते हैं और अकेले रहना पसंद करते हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि वे बिना किसी कारण के शांत बैठना चाहते हैं और उस वक्त उनके पास आने वाला कोई भी व्यक्ति, चाहे वो उनका कितना ही खास हो, उन्हें बुरा लगता है। वे जीवन के हर संघर्ष का सामना अकेले करना चाहते हैं, हर चुनौती की प्रथम स्टेज से लेकर जीतने तक पूरा सफर वे अकेले ही तय करते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी खूबी बन कर उभरती है।


कुंभ राशि के जातकों के अवगुण (The Wrongs of Aquarius)

कई बार वे असंवेदनशीलता दिखा सकते हैं। वे अक्सर रिलेशनशिप बनाते हैं लेकिन उसमें इमोशनली इन्वॉल्व नहीं होते। उनकी यह बात दूसरों के लिए इनसिक्योरिटी का कारण बन जाती है। कुंभ राशि के लोग चूंकि इमोशनली इन्वॉल्व नहीं होते तो वे दूसरों की ज्यादा केयर भी नहीं करते। वे रूढ़, असंवेदनशील तथा निर्मोही स्वभाव के होते हैं। कई बार वे बहुत ही कठोर व्यवहार करते हुए भी देखे जा सकते हैं।

यह कहना कि कुंभ राशि वाले जातक रहस्यमयी होते है, एक भ्रम ही है। वास्तव में वे दूसरों से ज्यादा खुद को छिपाने का प्रयास करते हैं। वे आपको पसंद करते हैं और आपका सम्मान करते हैं लेकिन उनके आपके साथ गहरे मतभेद हो सकते हैं। कुंभ राशि के जातकों से मिलने पर आपके दिमाग में उनके प्रति उटपटांग विचार आ सकते हैं, लेकिन आपको उन प्रश्नों का उत्तर नहीं मिलता। इसलिए भविष्य में आप जब भी उनसे मिले तो उनके बारे में सटीक अंदाजा लगाने की कोशिश करें, शायद आपको कामयाबी मिल जाए।

परन्तु इतना सुनिश्चित है कि कुंभ राशि के लोग जिस भी काम में हाथ डालते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। वे कभी किसी काम को बीच में अधूरा नहीं छोड़ते। वे स्वभाव से विद्रोही और सामाजिक नियमों का उल्लंघन करने वाले होते हैं, इस वजह से उन्हें कई बार बड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।


कुंभ राशि के जातकों से जुड़े रोचक तथ्य (Interesting Facts About Aquarius)

कुंभ राशि के स्त्री और पुरुष दोनों ही बहुत बातूनी तथा नम्र बोलने वाले होते हैं हालांकि इमोशनली वे बहुत मजबूत होते हैं। उन्हें दूसरों से घुलने-मिलने के लिए कुछ समय चाहिए होता है। वास्तव में देखा जाए तो वे अच्छा श्रोता होते हैं जो दूसरों की बात सुन कर उस पर अपनी राय देते हैं और दूसरों की सहायता करने का प्रयास करते हैं।

कुंभ राशि के जातक बहुत ही वफादार होते हैं और अपनी रिलेशनशिप को बहुत शिद्दत के साथ निभाते हैं। वे अपने दोस्तों की मदद के लिए कुछ भी कर सकते हैं हालांकि उन्हें रिश्ते में धोखा खाना पसंद नहीं है। यदि कोई उन्हें किसी भी तरह धोखा देता है या उन्हें इस बात का अंदेशा हो जाए तो वे सामने वाले को कभी माफ नहीं करते।

कुंभ राशि के जातक अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता तथा प्राइवेसी चाहते हैं। उनके लिए यह दोनों चीजें ही खाने और सोने जैसी जरूरी चीजे हैं जिनके बिना वो जीवित रहने की कल्पना नहीं कर पाते। इसलिए हमें उनकी इन इच्छाओं का सम्मान करना चाहिए।

उन्हें म्यूजियम देखना, वेधशाला घूमना, नाटक देखना, बुक्स पढ़ना बहुत पसंद होता है। दरअसल जब भी वे इन कामों को करते हैं तो उनके अंदर की छिपी विचारशक्ति प्रबल हो उठती है और उनके दिमाग में नए-नए क्रिएटिव आईडियाज आने लगते हैं। इससे उनकी कुछ जानने की जिज्ञासा भी पूरी होती है। सरल शब्दों में इन कामों को करते हुए वे स्वर्ग के आनंद जैसा अनुभव करते हैं।

वे किसी भी चीज को दूसरों के मुकाबले ज्यादा गहराई और समझदारी से देखते हैं, लेकिन उसी समय वे लापरवाह और रूढ़ भी हो सकते हैं।

अपना मनपसंद जीवनसाथी पाइए। अपनी जन्मपत्रिका से जुड़े प्रश्नों के उत्तर जानिए।


आखिर में

कुंभ राशि के लोग एक आसान और कम्फर्टेबल लाइफ जीना पसंद करते हैं, उन्हें लाइफ में ज्यादा उतार-चढ़ाव पसंद नहीं होता है। वे दूसरों के साथ आसानी से इमोशनली अटैच नहीं हो पाते हैं। बढ़िया ह्यूमर और तीव्र बुद्धि उनकी खासियत होती है।

इस राशि के जातकों में किसी भी चीज को तुरंत सीखने की क्षमता होती है। वे अपने आसपास के माहौल में रुचि लेते हैं और उसके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं। कुंभ राशि वालों के लिए जीवन एक उपहार के समान होता है जिसके हर पल का वो आनंद उठाना चाहते हैं।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation