क्या अनोखा है मेष व्यक्तित्व में


परिचय

20 मार्च से 19 अप्रैल के बीच जन्म लेने वाले व्यक्ति को मेष राशि का जातक माना जाता है। मेष राशि के लिए राशि चिन्ह राम है। यह राशि अग्नि तत्व से जुड़ी होती है। मेष राशि की लड़की या महिला स्वभाव से आध्यात्मिक प्रवृत्ति की होती है मेष राशि के पुरुष को भी इसी स्वभाव के लिए जाना जाता है। इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है।

आपकी राशि में अग्नि तत्व होने का कारण आपके जीवन में शौर्य, ऊर्जा और कुछ करने का साहस भरपूर रहता है। आपके पास ऐसे गुण और विशेषताएं हैं जो शानदार हैं, जिनका कोई तोड़ नहीं है। मेष प्रकृति की विशेषता स्पष्टवादिता की होती है। आपकी बात को प्रमाणिक माना जाता है। हम जानते हैं कि आप में से अधिकांश लोग इस बात से सहमत होंगे।

आप समस्याओं के लिए दूसरों को दोष देने की बजाय खुद उसका समाधान तलाशना पसंद करते हैं। उनका डटकर सामना करते हैं। आप धोखे और बेईमानी से दूर रहते हैं। आपको यह बिल्कुल पसंद नहीं आती है। आप केवल उन्हीं बातों पर विचार करते हैं, जो आपको प्रभावित करते हैं। आप अपने जान पहचान वालों के लिए बिल्कुल स्पष्ट हैं। आपकी छवि पारदर्शी है, जैसे अंदर वैसे ही बाहर। आपकी गंभीरता और सहज मुस्कान आपके लिए बहुत जरूरी है, यह आपके दुश्मनों को भी आपका कायल बना सकती है। आपकी यह तकनीक आपके लिए बहुत ही कारगर साबित होती है।

क्रिकेट के मैच में जिस तरह एक बल्लेबाज जब तक शतक नहीं बना लेता तब तक रुकता नहीं है, शतक बनाने के बाद ही वह बल्ला उठाकर अभिवादन करता है। उसी तरह जब तक आप अपने उद्देश्यों को पूरा नहीं कर लेते तब तक आप आत्मविश्वास नहीं खोएंगे या ना ही थकेंगे। यदि आपकी सभी ऊर्जाओं को सही तरीके से निर्देशित किया जाए तो आपके विकास की जबरदस्त संभावना है। एक बार जब आपकी आंखें लक्ष्य पर टिक जाती हैं, तो जब तक आप उसे पा नहीं लेते रुकते नहीं है। आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। आपकी प्रगति लोगों को चकित कर देगी।


मंगल - मेष राशि का स्वामी

इस राशि का स्वामी मंगल है। रोमन पौराणिक कथाओं में मंगल को युद्ध और हिंसा का देवता भी माना जाता है। वीर और निडर राम युद्ध के अवसर पर कभी पीछे नहीं हटते हैं। आपको कुछ न करने का फोबिया है। जब किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ता है, तो आप बैठने और उस पर विचार करने के बजाय तत्काल समाधान तलाशने में जुट जाते हैं।

जब आपको समस्या से निपटने का तरीका मिल जाता है तो उत्साह और जोश से भर जाते हैं। आप आगे बढऩे का संकल्प ले लेते हैं। मंगल द्वारा शासित जातक सीधे और सटीक होते हैं। आपकी आंखों में आत्मविश्वास और सच्चाई नजर आती है। किसी की जब भी जरूरत होता है अब दूसरे लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपको परेशानी के समय तोड़ दे, आपको निराशा की तरफ धकेले। बस अगर आप कमजोर पड़ जाते हैं तो यह आपको अपराध बोध का शिकार बना सकता है। मंगल आपको प्रचुर मात्रा में ऊर्जा और अपार संसाधन प्रदान करता है और आपको आप में से सर्वश्रेष्ठ लाने के लिए प्रेरित करता है।

मेष राशि के लोगों को जीवन में कब मिलेगी सफलता, बात करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से


मेष की प्रकृति और पहले घर से इसका संबंध

कुंडली का पहला घर आपके सिर और बाहरी छवि या मौजूदगी को दर्शाता है। लेकिन खास बात यह है कि दुनिया आपको किस तरह से पहचानी है, आपके बारे में क्या सोचती है। आपकी बाहरी छवि के इतर दुनिया आपको गुणों को महत्व देती है। जिस तरह आप अपने गुणों का इस्तेमाल दूसरों के लिए करते हैं, वह आपको सबसे खास बनाता है। पहला घर आपके जीवन की शुरुआत, आपके बचपन को दर्शाता है। यह आपकी आत्म-छवि, व्यक्तित्व, नेतृत्व, नई शुरुआत और नए प्रयासों पर रोशनी डालती है। यह एक रिश्ते, एक कॅरियर, एक कंपनी, काम की शुरुआत का भी प्रतिनिधित्व करता है।

यह गुण आपको चुनौतीपूर्ण परिदृश्यों को सफलतापूर्वक संभालने के लिए तैयार करते हैं, आपकी मदद करते हैं। आप स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं। आप कल्पनाशील और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले हैं। अपने पूरे जीवन में आप अच्छे कर्म के मूल्यों से जुड़े रहते हैं।


मेष तत्व - अग्नि

यह राशि अग्नि तत्व से जुड़ी होती है। अग्नि तत्व इस राशि की पहचान होता है। आप जोश, प्रेरणा और उत्साह से भरे हुए हैं,जो जीवन भर आपके साथ बना रहेगा, कभी खत्म नहीं होता। इस राशि के जातक हमेशा अनुशासित होते हैं और प्रचुर मात्रा में ऊर्जा को सकारात्मक और कुशल तरीके से प्रसारित करने में सक्षम होते हैं। अग्नि तत्व भी आपको अप्रत्याशित बनाता है।

अग्नि ऊर्जा का एक उज्ज्वल स्रोत है जो प्रकाश का उत्सर्जन करता है। जैसे ही आप कदम रखते हैं, आपके अंदर की आग आस पास के माहौल को रोशन कर देती है। आप दूसरों के साथ भी समान व्यवहार करते हैं और बिना किसी भेदभाव के उनके साथ बर्ताव करते हैं। जोखिम भरी परिस्थितियों से बचने के लिए आपके पास एक अच्छा अंतर्ज्ञान और प्रवृत्ति है।


मेष राशि का व्यक्तित्व

आप अपने उत्साह, ऊर्जा, शक्ति और गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं। आपकी बहादुरी आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। आपके अंदर का साहसी योद्धा आपको किसी भी बाधा का सामना करने में सक्षम बनाता है। आप बहादुर व्यक्ति हैं। मेष राशि की स्त्री और पुरुष की बात करें तो उनमें आत्मनिर्भरता, जुनून, जीवन शक्ति, उदारता, सकारात्मकता और साहस प्रबल रूप से भरा हुआ होता है।

आप असाधारण रूप से बहादुर और निडर हैं, और जब समय की मांग होती है, तो आप अपनी छाती पर पहली गोली लेने के लिए तैयार होते हैं। यह आपको बिना किसी परेशानी का सबसे अग्रणी और स्वाभाविक नेता बनाता है। आपके सहकर्मी और कनिष्ठ कर्मचारी, जब भी हताश और निराश होते हैं, वे सफलता के लिए आपकी ओर देखते हैं, उन्हें आपके जीवन मंत्र की जरूरत होती है।


मेष राशि की सर्वश्रेष्ठ बात

आप अपने नजरिए पर कायम रहते हैंं। आप तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी बहुत खुशमिजाज और आत्मविश्वासी हैं। आपके पास स्मार्ट निर्णय लेने की क्षमता है और आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ में शीर्ष पर रहना चाहते हैं। आप अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए यथासंभव प्रयास करते हैं।

आप उन लोगों में से नहीं है जो हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहेंगे। प्रयास नहीं करेंगे जो हो रहा है उसे होने देंगे। आप में परिस्थितियों पर लगातार नियंत्रण करने की इच्छा होती है, और आप इसे बड़े उत्साह और जोश के साथ करते हैं। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्य को जोश, उत्साह और आशावाद के साथ करते हैं। आप कभी भी किसी काम को अधूरा नहीं छोड़ते हैं और न ही छोड़ेंगे। भले ही इसमें घंटे, दिन, सप्ताह लग जाएं, फिर भी आप काम को अधूरा छोडऩा पसंद नहीं करते हैं।

जब आप अपने विचारों को धरातल पर उतारने की कोशिश करते हैं तो निश्चित रूप से अपने लक्ष्य तक पहुंच जाते हैं। आप परियोजनाओं को पूरा करते हैं और हमेशा उत्साहित बने रहते हैं। आप अग्रणी बने रहने के लिए अत्यधिक प्रयास करते हैं। आपकी कोशिशें हमेशा जारी रहती है। आप जिस लक्ष्य को तय कर लेते हैं, उसे पाने के लिए भरसक प्रयास करते हैँ।


मेष की कमियां

आप कई बार कठोर और अडिग़ हो सकते हैं। दूसरे लोगों के दृष्टिकोण का सम्मान करने के बजाय आप अपने आप पर भरोसा करते हैं। आपके पास धैर्य की कमी है और आप उग्र स्वभाव के होते हैं, खासकर जब अपने कर्तव्यों का पालन करते समय बाधाओं का सामना करना पड़ता है, आप धीरज से काम नहीं ले पाते। आप आलोचना को अच्छी तरह से नहीं संभालत पाते हैं, गुस्सा हो जाते हैं। एक बार एक्शन मोड में आने के बाद आप चीजों को सकारात्मक रूप से नहीं ले सकते हैं। यदि चीजें आपकी भविष्यवाणी या उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रही होती हैं तो हालात आपके हाथ से निकलते नजर आते हैं।

यद्यपि आप केवल अपने लक्ष्यों और इच्छाओं की परवाह करते हैं, इस दौरान आप अपने प्रियजनों को भूल जाते हैं। आपकी आवेगशीलता आपको कई बार खतरनाक निर्णयों या गैर-लाभकारी स्थितियों में ले जा सकती है। आप अपनी हमेशा शीर्ष पर रहने की इच्छा से कभी कभी परेशान भी हो जाते हैं। आप इससे पार पाना चाहते हैं, लेकिन खुद को फंसा हुआ पाते हैं। जीवन में ऐसे मौके भी आएंगे जब आपको आलोचना व असफलता का सामना करना पड़ेगा, ऐसे में आप निराशा से घिरे हुए नजर आ सकते हैं, आप असफलता के अंधेरे में घिरा हुआ महसूस कर सकते हैँ।

आपकी राय कभी कभी भारी भी पड़ सकती है। किसी मुद्दे पर आपकी दी गई तुरंत प्रतिक्रिया आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। आप एक बार जब कार्य करने का निर्णय ले लेते हैं, तो आप किसी से अच्छी सलाह या दूसरी राय नहीं लेते हैं अपने मन का काम करते हैं। परिस्थिति के शीर्ष पर पहुंचने से आपको बड़ी संतुष्टि और उपलब्धि की भावना मिलती है। आप अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त करने में भी सफल हो सकते हैं। आप अपने हर कार्य को जीत-हार से जोड़ते हैं। आप को यह नहीं आता कि किसी को केवल इसलिए जीतने दिया जाए क्योंकि इससे वह खुश हो जाएगा। यह आपकी प्रवृत्ति नहीं है। ऐसा करना आपके लिए सही नहीं होता है।


मेष राशि के बारे में रोचक तथ्य

मेष राशि को लाइमलाइट में रहना पसंद है। मंच के बीचों बीच रहना और चर्चा को आगे बढ़ाने में उन्हें बड़ा मजा आता है। वे बिना रुके आगे बढ़ते रहेंगे और नेतृत्व करने के लिए अतिरिक्त जोश भरते रहेंगे। कम समय से तेजी से विकास करना और सफलता को स्थिर कर लेना, यही आपकी खासियत होती है। हालांकि, ऐसा करने के लिए आपको अपने प्रियजनों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों के साथ अपने संबंधों को खतरे में नहीं डालना चाहिए।

अपनी उपलब्धियों के बारे में आत्म-केंद्रित होने के बजाय आप एक मजबूत कार्य योजना तैयार करें और जीवन में संतुलन बनाने के लिए अपने व्यक्तिगत संबंधों को प्राथमिकता देते हैं। आप पैसे को बचाने से ज्यादा बर्बाद करते हैं, आप जो कमाते हैं, उसे योजनाबद्ध तरीके से खर्च करना चाहिए। उसे यूं ही लुटाना सही नहीं है।

अपने जीवन के बारे में और करीब से जानें। अपनी FREE कुंडली पाएं, अभी।


अंत में

मेष राशि के बारे में हमने आपको जो जानकारी दी है, वह आपके लिए भरपूर है। यह आपको मेष राशि के बारे में एक चित्र की तरह सारी जानकारी स्पष्ट कर देती है। आप हमारी इस बात से सहमत होंगे। मेष एक शानदार व्यक्तित्व होता है। अगली बार जब भी आप मेष राशि के व्यक्ति से मिलें तो हमारी बातों को ध्यान रखें। जीवन में उनका स्वागत करें। हमारी ये बातें आप ध्यान रखेंगे यह हम आपसे उम्मीद करते हैं।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation