मेष राशि की विशेषताएं

क्या हमेशा एक्टिव रहना अगर आपका स्वभाव है? आप फॉलो करने की जगह नेतृत्व करने में खुद को सक्षम पाते हैं? आप किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते ? तो संभव है की आपकी राशि मेष हो।

राशि चक्र में सबसे पहले आने वाली इस राशि के लोग स्वभाव से काफी उग्र होते हैं। मेष मुख्य रूप से सबसे ऊपर रहना चाहते हैं और किसी का स्वामित्व स्वीकार नहीं कर सकते हैं। निर्भीक और एम्बिशियस मेष हर बार नेतृत्व की इच्छा रखते हैं। इन्हें चुनौती-पूर्ण कार्य करने में काफी मजा आता है। मेष का स्वामी ग्रह मंगल है, जिसकी वजह से मेष का व्यक्तित्व काफी आक्रामक होता है। मेष राशि वाले व्यक्ति अपनी इस विशेषता के कारण वाद-विवाद और झगड़े में पड़ जाते हैं। इनके उग्र स्वभाव को मेल खाता, इनका पसंदीदा रंग गाढ़ा लाल होता है।

ग्रहों की कारस्तानी : मेष का खासियत

मेष, सिंह और धनु के साथ मिलकर एक अभेद तिगड़ी बनाते हैं। निर्भीक, ऑउटस्पोकेन, और पैशिनेट होना मेष राशि के चरित्र में होता है। मेष राशि की विशेषता है कि वो बहुत जल्दबाजी में निर्णय लेते हैं, जिसके लिए वे कई बार पहले सोचने की जहमत नहीं उठाते हैं। “गिरने से पहले संभल जाना” वाली कहावत इनके लिए नहीं बनी है। दृढ़ता और निष्ठा के साथ ये आगे बढ़कर नेतृत्व की क्षमता रखते हैं, साथ ही अपने हंसमुख स्वभाव से लोगों को बांध लेते हैं। मेष को हंसना-हंसना काफी पसंद होता है, इसलिए ये ऐसे लोगों की तरफ आकर्षित होते हैं, जिनका सेंस ऑफ़ ह्यूमर उम्दा दर्जे का होता है।

मेष की चरित्र विशेषता

राशियों में प्रथम स्थान होने के कारण अपने आक्रामक स्वभाव से, ये पूरे राशिचक्र को घुमाने का काम करता है। मेष राशि बुद्धिमत्ता की जगह उत्तेजना को विरासत में लेते हैं। मेष राशि के लोगों में अटूट सकारात्मकता भरी होती है, जिसका मुख्य वजह इनका इम्पल्सिव होना है। आप महिला हो या पुरुष, दोनों के लिए ही यह बात लागू होती है। जहां पुरुषों में संयम की कमी और गुस्से की अधिकता होती है, महिलाएं स्वाबलंबी और आत्मविश्वास से परिपूर्ण होती हैं।

सकारात्मक विशेषताएं

साहस (भाग्य का हाथ तो ताकत का साथ)

मेष राशि के लोग खतरों से भरे काम की ओर आकर्षित होते हैं, इस कारणवश नेशनल सिक्योरिटी या इससे संबंधित सेवाओं से जुड़े हो सकते हैं। मेष राशि के पुरुष सामान्यतः लापरवाह, बेख़ौफ़ लड़ाके, और अनुशासनहीन बालक हो सकते हैं। उन्हें नई चीजों के बारे में जानने की ललक होती है। मेष राशि के पुरुष बहुत हठी और आवेगशील होते हैं। वहीं, मेष राशि की महिलाएं बिलकुल निर्भय और अडिग होती है। इनमें नेतृत्व के गुण प्राकृतिक रूप से होते हैं, जिसकी वजह से वे अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में भी किसी समस्या का हल निकालने में माहिर होते हैं।

गला-काट प्रतिस्पर्धा

मेष राशि वाले लोगों में हमेशा सबसे ऊपर होने की तीव्र इच्छा होती है, और इनमें प्राकृतिक प्रतिस्पर्धा की भावना होती है। मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, जो कि कई संस्कृति में युद्ध का देवता माना गया है। यही कारण है कि मेष राशि के स्त्री और पुरुष दोनों ही किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हर छोटी बात को युद्ध स्तर तक ले जाने की कला इनमें देखी जा सकती है। किसी भी क्षेत्र में ये ख़ुशी-ख़ुशी चुनौती को स्वीकार कर जीवन का प्रश्न बनाना इसके लिए आम बात है, चाहे वह लूडो या बैडमिंटन जैसा खेल ही क्यों ना हो। परन्तु हृदय से सारे ही मेष राशि वाले लोग कुछ असुरक्षा की भावना से ग्रसित होते हैं और कई बार हीन भावना से भी पीड़ित होते हैं।

स्वचालित उल्का पिंड

जिस प्रकार उल्का पिंड को अतिरिक्त फोर्स की जरूरत नहीं होती, ठीक उसी प्रकार से मेष राशि के लोग सेल्फ मोटिवेटेड होते हैं। स्त्री तथा पुरुष दोनों ही काफी एम्बिशियस होते हैं, और जीतना ही इतना मुख्य लक्ष्य होता है। इन्हें किसी बाहरी प्रेरणा की आवश्यकता नहीं होती है। मेष राशि की महिलाएं रचनात्मक, एनर्जेटिक, उत्साही और कई मामलों में घमंडी और अत्यंत गुस्से वाली होती हैं। मेष राशि की स्त्रियों में नेतृत्व का स्वाभाविक गुण होता है, जो उन्हें एक अच्छा लीडर बनाता है। उनमें दूसरों का उत्साह बढ़ाने की कला प्राकृतिक रूप से होती है। मेष के इसी गुण के कारणवश ये खेल-कूद, और अन्य रोमांचक कार्यों में हिस्सा लेते हुए मिलेंगे।

नेतृत्व क्षमता

राशि चक्र की पहली राशि होना, मेष को स्वाभाविक रूप से एक नेता के रूप में आगे बढ़ाती है। “आगे चलना” और “जीतना” दो ऐसे शब्द हैं जो मेष को सही प्रकार से परिभाषित करते हैं। इन्हें शक्तिशाली स्थान पर होना पसंद है, इस वजह से ये किसी कंपनी के मैनेजर, कप्तान, या फिर किसी कंपनी के मालिक हो सकते हैं। इनमें ताकत पाने की तीव्र इच्छा होती है। मेष राशि के लोगों को आराम पसंद नहीं होता है। ये शांति से बैठ कर अवसर का इंतजार करने की जगह खुद अवसर पैदा करने में विश्वास करते हैं। इस वजह से ये दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

आत्मविश्वास (लोहे की तरह ठोस)

मेष राशि के अंदर मौजूद आत्मविश्वास, उनके आसपास मौजूद लोगों को भी उत्साहित करता और प्रेरणा देता है। मेष के व्यक्तित्व का आकर्षण उनके आसपास लोगों को आकर्षित करता है, और इनके काफी प्रशंसक होते हैं। मेष में मौजूद आत्मविश्वास किसी भी तरह की परिस्थिति में समाधान लाने की क्षमता रखती है। मेष की प्रकृति खुद की बात को ऊपर रखने की होती है, और वह किसी की बात या सुझाव को खास तवज्जों नहीं देते हैं। वो खुद में मन के राजा होते हैं।

रचनात्मकता (रमता जोगी बहता पानी)

मेष में रचनात्मकता कूट कूट कर भरी होती है। सामान्य रूप से मेष एक तरह का काम नहीं कर सकते हैं और अपनी क्रिएटिविटी की तलाश में समझौता नहीं करते हैं जब तक इन्हें इनके मन मुताबिक चीजें नहीं मिल जाती। मेष राशि के लोग आपको अच्छे पेंटर या एक्टर के रूप में दिखाई दे सकते हैं।

नकारात्मक बातें (बुरी छवि )

मेष राशि वाले लोगों में सबसे बड़ी खामी उनका इंपलसिव स्वभाव होता है। जिसकी वजह से वे अनचाहे ही कई बार झगड़ो में पड जाते हैं। अपने अड़ियल स्वभाव की वजह से वे दूसरे लोगों से कई बार तालमेल नहीं बिठा पाते। राशि चक्र में सबसे ऊपर होने के साथ इनका अहंकार और ज़िद भी सबसे ऊपर होती है, जिस वजह से ये लोगो को खुद से कमतर आंकते हैं।

आक्रामक स्वभाव (मंगल सब पर भारी)

मेष का शासक ग्रह मंगल, मेष राशि के लोगों को काफी आक्रामक बना देता है। इसके लिए अपना गुस्सा नियंत्रण में रखना सबसे मुश्किल काम होता है। अगर कोई काम किसी वजह से इनके अनुसार नहीं होता तो ये बात इनके गुस्से को आमंत्रित करती है। मेष किसी भी प्रकार की आलोचना को स्वीकार नहीं कर पाते, चाहे वो उनके भले के लिए ही क्यों ना हो।

आवेगशील (बहाव के साथ बहना)

मेष की ये बहुत बड़ी कमज़ोरी है कि ये भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते और बह जाते हैं। वो परिस्थिति को समझने के पहले व्यवहार करते हैं और निर्णय लेते हैं। इस कारण इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि वाले लोगों को इम्पल्सिव स्वभाव के कारण कई बार मनचाहे अवसर खोने भी पड़ सकते हैं। सोच कर व्यवहार करना इसके लिए अत्यंत कठिन काम होता है।

स्वार्थी व्यवहार (साम, दाम, दंड, भेद)

मेष के स्वभाव में जीत के लिए ललक होती है। इसके लिए ये कुछ भी करने से पीछे नहीं हटते है। इनको लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनैतिक काम करने से भी परहेज नहीं होता है। किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता या फिर किसी सामान्य खेल को भी ये सिर्फ जीतने के उद्देश्य से खेलते हैं। इनका एकमात्र लक्ष्य जीतना होता है, और इसके लिए ये साम,दाम, दंड, भेद कुछ भी अपना सकते हैं।

आकर्षण का केंद्र

मेष राशि वाले मनुष्यों को सबके आकर्षण का केंद्र बनाना पसंद होता है। वो हमेशा इसी कोशिश में रहते हैं की लोग उन्हें नोटिस करें और महत्व दें। आपके लिए एक बीमारी की तरह होती है। अगर आपको मनचाहा अटेंशन नहीं मिलता तो आप क्रोधी और चिड़चिड़े हो जाते हैं। इस तरह का व्यवहार कई बार इनका दुसरो के साथ रिश्ता ख़राब कर सकता है, जिसका इन्हें खास ध्यान रखना चाहिए।

क्रोधी स्वभाव (बारूद का ढेर)

मेष राशि के मनुष्य, बारूद के ढेर की तरह होते हैं, जो थोड़ी सी आग लगाने से भड़क सकते हैं। अगर किसी का लक्ष्य इन्हे क्रोधित करना हो तो थोड़ा भी छेड़ देने से काम बन सकता है, या फिर इनकी बातों पर हामी ना भर कर भी आप इनके गुस्से को आमंत्रित कर सकते हैं। परन्तु इनका गुस्सा सोडे के बुलबुलों की तरह होता है, जो थोड़े समय में ही ठंडा भी हो जाता है। लेकिन अगर उस थोड़े समय में कोई नुक्सान हो गया तो भरपाई मुश्किल होती है।

अधीर (संयम का अभाव)

मेष राशि के मनुष्यों में संयम की कमी होती है। दूसरे शब्दों में कहें हो इन्हे “धैर्य” शब्द का अर्थ ही नहीं मालूम होता है। उन्हें सब कुछ तत्काल ही चाहिए होता है, जो की काफी समय असंभव होता है और इनके गुस्से को बढ़ावा देता है। “सब्र का फल मीठा होता है” जैसे मुहावरे इनके लिए नहीं बने। मेष एक ही तरह का काम लम्बे समय तक नहीं कर सकते, परिणाम स्वरूप काफी बार ये काम अधूरा ही छोड़ देते हैं। ये प्लानिंग में विश्वास नहीं रखते और किसी भी काम के लिए बिना विकल्पों का अध्ययन किये, चुनाव कर लेते हैं।

मेष का प्रेम प्रसंग (सनकी प्रेमी)

मेष राशि के मनुष्य स्वभाव से अच्छे और उदार होते हैं। जब ये प्रेम में पड़ते हैं तो अपने प्रेमी को लुभाने के लिए हमेशा प्रयासशील रहते हैं। मेष राशि की महिलाएं काफी हसमुख खुशमिज़ाज़ और सेंस और ह्यूमर वाली होती हैं। इनके इस बुध्दिमता की वजह से इन्हे लुभाने के लिए इनके प्रेमी की हमेशा सजग रहना पड़ता है। इसके अलावा महिलाओ के लिए रोमांटिक और प्रोफेशनल दोनों ही रिश्ते उतने ही जरूरी होते हैं। मेष राशि की महिलाएं बिना किसी भूमिका के आपकी बात साफगोई से रखने में माहिर होती हैं। यौन सम्बन्धों के मामले में ये काफी सक्रिय होते हैं और तरह तरह के प्रयोग करना पसंद करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात, किसी भी मेष के साथ कभी भी किसी प्रकार के विवाद या तर्क में न पड़े। आप सही ही क्यों ना हो आप कभी इनके जीत नहीं सकते। मेष राशि की अनुकूल राशियां हैं – तुला, सिंह और धनु।

मेष का पारिवारिक जीवन

मेष पुरुष जहां घर सजाने में ज्यादा ध्यान देते, मेष महिलाएं घर को सजाने और आरामदायक बनाने में काफी समय बिताती हैं। पुरुष एक अच्छे पिता होते हैं और बच्चे इनके सानिध्य में खुश रहते हैं और मजा करते हैं। ये हर उम्र के बच्चों से घुलमिल जाते हैं और उन्हें हंसाते हैं। मेष महिलाएं अच्छी मां होती हैं और बच्चों का अच्छे से ध्यान रखते हैं। वे अपने बच्चों के लिए काफी प्रोटेक्टिव होती है। बच्चों के साथ वो मज़ा भी करती हैं और साहसिक कार्यो के लिए भी प्रोत्साहित करती हैं।

मेष का काम और पैसा

मेष राशि में पहले हैं और खुद को ऊपर रखना ही पसंद करते हैं। वो किसी भी ऐसे काम में रहना पसंद करते हैं, जहां नेतृत्व करना हो। ये किसी भी कंपनी में मैनेजर, या कंपनी के मालिक हो सकते हैं। इन्हे ऊंची पोजिशन पर बैठना पसंद है और चाहते हैं कि लोग इन्हे चुनौती दें। मेष का सबसे बड़ा गुण इनका सक्रिय रहना है, जिसकी वजह से ये दूसरों को प्रोत्साहित करते हैं। मेष पुरुष सैनिक, खेल प्रतियोगी, कोच, जासूस, एक्टर और व्यापारी हो सकते हैं। मेष महिलाएं हमेशा काम के लिए सेल्फ मोटिवेटेड होती हैं, उन्हें किसी के प्रोत्साहन की जरूरत नहीं होती है। ये हमेशा ही एक सकारात्मक ऊर्जा दिखती हैं।

सारांश

मेष राशि राशि चक्र की सबसे पहली राशि हैं, ये मजबूत और शक्तिशाली विशेषताओं के अधिकारी हैं। इनके अंदर अपने लक्ष्य को पाने का प्रगाढ़ इच्छा होती है और ये मजबूत भावना के साथ आगे बढ़ते हैं। इनके पास ऊर्जा का असीमित भंडार हैं जो इन्हे आसानी से थकने नहीं देता हैं। साहस इनकी सबसे बड़ी खूबी है,और इन्हे नेतृत्व करने में मजा आता हैं। इनके आस पास के लोग आपके दिखाये गये मार्ग पर चलना पसंद करते हैं। इनका व्यवहार स्पष्ट और सीधा, बिना किसी लाग-लपेट के होता है, और ये समस्या का सीधे-सीधे सामना करने पर विश्वास करते हैं बजाय कि शुतुरमुर्ग की तरह सिर छुपाने के लिए ये जीवन को अच्छी तरह जीने में यकीन करते हैं और जीते हैं।