कर्क राशि के पुरुषों (Kark Purush) का व्यक्तित्व, लक्षण और महत्वपूर्ण बातें


कर्क राशि वाले पुरुषों के बारे में जानकारी (A Trailer of Cancer Man)


कर्क पुरुष की अनुकूलता (Cancer Man Compatibility)


कर्क राशि के पुरुषों के लक्षण (Cancer Men Traits)

संवेदनशील और भावनात्मक (Sensitive and Emotional)

कर्क राशि (cancer zodiac) के पुरुष बेहद संवेदनशील और अत्यधिक भावुक होते हैं, खासकर उन लोगों के साथ जिन्हें वे प्यार करते हैं। यदि आप कोई भी बात स्पष्ट रूप से कहने के आदि है, तो आप आसानी से उन्हें चोट पंहुचा सकते हैं। वे जिससे भी बात करते हैं हमेशा दिल से करते हैं और दूसरों के प्रति भी बहुत संवेदनशील होते हैं, इसलिए वे भी यही उम्मीद करते हैं कि सामने वाला भी उतना ही संवेदनशील हो।

परंपरावादी (Traditionalist)

कर्क राशि (cancer zodiac) के पुरुष परंपरावादी होते हैं। वे अपने धर्म के सांस्कृतिक मानदंडों का पालन करते हैं। वे सीधे तौर पर परंपरावादी होते हैं। यही कारण है कि पुरानी पीढ़ी द्वारा उनकी सराहना की जाती है, क्योंकि वे उन सभी सामाजिक मानदंडों का सम्मान करते हैं जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं।

सहानुभूति और सहानुभूति (Sympathetic and empathetic)

कर्क राशि (cancer zodiac) वाले व्यक्ति बहुत ही सहानुभूति रखने वाला होता है। वे दूसरों के लिए एक सहायक स्तंभ की तरह काम करते हैं। यदि कोई मुश्किल समय से गुजर रहा है, तो यह लोग अपनी समर्थ के अनुसार पूरी मदद करते हैं। कर्क राशि (cancer zodiac) के पुरुष किसी भी परेशानी के दर्द को गहरे स्तर पर अनुभव करते हैं, वे अच्छी तरह समझते हैं कि दूसरा व्यक्ति कैसा महसूस कर रहा है। इससे उनमें बड़ी सहानुभूति का भाव आता है।

पारिवारिक (Family Man)

कर्क राशि (cancer zodiac) के पुरुष बहुत ही पारिवारिक होते हैं। वे घर की उन सभी छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखते हैं, जिन पर दूसरों का ध्यान नहीं जाता। यह लोग उस तरह के होते हैं, जो अपनी प्रेमिका के साथ घर बसाना और बच्चे पैदा करना पसंद करते हैं। वे परिवार के साथ रहना पसंद करते हैं। यह लोग परिवार का बहुत अच्छे से पालन-पोषण करने वाले होते हैं ,और अपने बच्चों के लिए बिलकुल अपनी माँ की तरह होते है।

भरोसेमंद (Dependable)

कर्क राशि (cancer zodiac) के लोग काफी समझदार और जिम्मेदार भी होते हैं। वे न केवल परिवार के लिए कमाने वाले होते हैं, बल्कि घर के दैनिक कामों में भी मदद करते हैं। किसी भी काम के लिए आप उन पर निर्भर हो सकते हैं। इस बात को आप एक उदारण से समझें । यदि उनके चचेरे भाई की शादी है, तो कर्क राशि (cancer zodiac) वाले व्यक्ति आगे बढ़कर सब संभाल लेते हैं, और यह सुनिश्चित करते हैं कि सब कुछ ठीक है या नहीं। यकिसी भी समरोह में यदि इस राशि वाले व्यक्ति को आप, भोजन की व्यवस्था करने और मेहमानों का स्वागत करने की जिम्मेदारी देते हैं तो यह बखूबी निभाते हैं। सहकर्मियों के रूप में भी, वे बहुत माइंडफुल होते हैं।

सतर्क (Cautious)

कर्क राशि (cancer zodiac) के पुरुष किसी भी स्थिति को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं, क्योंकि वे सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देते हैं। वे अपने जीवन में कोई परेशानी नहीं चाहते हैं, न ही वे प्रयोगात्मक होते हैं। वे अपना अधिक समय इस बात पर लगाते है, की जो वो कर रहें हैं वो पूरी तरह से सुरक्षित है या नहीं। वे किसी भी चीज के बारें में सबसे पहले सतर्क होते हों। अपनी सुरक्षा को लेकर जब वे पूरी तरह से आश्वत हो जाते हैं तभी आगे कदम बढ़ाते है।

निराशावादी (Pessimistic)

कर्क राशि (cancer zodiac) वालों को अपरिचित चीजों पर संदेह होता है, इसलिए वे निराशावादी हो जाते हैं। वे बहुत संवेदनशील होते हैं, और अगर उन्हें किसी भी तरह से चोट लगती है, तो यह चोट उन्हें गहराई तक प्रभावित करती है। जिसके परिणामस्वरूप नकारात्मक सोच पैदा होती है। वे नई चीजों को लेकर भी बहुत सकारात्मक नहीं होते हैं। इन लोगों के मन में किसी भी नई चीज को लेकर अज्ञात भय बना रहता है। निराशात्मक स्वभाव उनको सुरक्षित महसूस करने में मदद करता है। जिससे वे सहज रहते हैं।

मूडी और उदास (Moody and Melancholy)

यह नहीं भूलना चाहिए कि उन पर चंद्रमा का शासन होता है, हमारी भावनाएं भी चंद्रमा के द्वारा नियंत्रित होती है। कर्क राशि (cancer zodiac) के पुरुषों का मन पूर्णिमा के आस-पास बहुत ही विचलित होता है। इस समय मूड स्विंग की संभावना अधिक होती है। वे अधिक चिड़चिड़े हो जाते हैं और उदास हो जाते हैं।

मां का दुलारा (Mama’s Boy)

यह लोग अपनी मां के दुलारे होते है। वे अपनी माँ से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। वे एक आज्ञाकारी लड़के की तरह अपनी माँ की हर बात सुनते हैं। कर्क राशि (cancer zodiac) वालों की मां भी अपने बच्चों से बहुत प्यार करती हैं। इस राशि वालों की मां अपने बच्चे से मिलने वाले प्यार के प्रति अपनी वास्तविक कृतज्ञता व्यक्त करती हैं।

रचनात्मक और कलात्मक (Creative and Artistic)

कर्क राशि (cancer zodiac) वाले अपने दिल से काम करते हैं, इनका हृदय ही सभी कलात्मक क्षमताओं का स्रोत है। वे बहुत रचनात्मक और समर्पित होते हैं। वे अपने कलात्मक स्किल को विकसित करने के लिए पर्याप्त समय बड़े ही धैर्य के साथ देते हैं। उन्हें आरामदायक म्यूजिक बहुत पसंद होता है।

वफादार (Faithful)

यदि इस दुनिया में कर्क राशि (cancer zodiac) के पुरुष मौजूद हैं, तो दुनिया में वफादार और वफादारी की कमी नहीं है। वे बेहद वफादार और भरोसेमंद होते हैं। उनका विश्वास ही इनकी सबसे बड़ी पूंजी है। यदि उनकी वफादारी के बारे में उनके साथी, परिवार और दोस्तों से पूछेंगे, तो वे खुशी-खुशी इसकी पुष्टि करेंगे।

आराम प्रिय (Seeks Comfort )

एक सामंजस्यपूर्ण परिवार, घर और जीवन में आराम इन सब से बढ़कर और क्या चाहिए। कर्क राशि (cancer zodiac) का व्यक्ति भी बिलकुल ऐसा ही सोचता है। इनके आराम को आप तकिये-बिस्तर वाला आराम मत समझ लेना। इसमें सभी प्रकार की सुरक्षा शामिल है जैसे- पैसा, पारिवारिक, मानसिक और शारीरिक। वे किसी भी चीज के लिए आक्रामक रूप से महत्वाकांक्षी नहीं हैं, लेकिन अपने काम के प्रति बहुत समर्पित होते हैं।

लव लाइफ में सफलता नहीं मिल रही है? प्रतिकूल ग्रह आपको परेशान किये हुए है। अभी सारी प्रॉब्लम का प्रभावी समाधान प्राप्त करें। अपनी निःशुल्क कुंडली प्राप्त करें।


कैसा होता है प्यार और रिश्तों के मामले में कर्क राशि वाला व्यक्ति (How is Cancer Man in Love and Relationships?)


कर्क राशि (cancer zodiac) वाले व्यक्ति को कैसे आकर्षित करें

उत्कृष्ट और नाजुक (Classy and sophisticated)

कर्क राशि (cancer zodiac) के पुरुष प्रेजेंटेबल और अच्छे कपड़े पहनने वाले होते हैं। वे ऐसी महिला को पसंद करते हैं जिसके पास ड्रेसिंग की अच्छी समझ हो।

स्थिर और शांत चित्त (Calm and composed)

इस राशि के पुरुषों को एक ऐसी महिला पसंद होती हैं जो शांत हो कर हर परिस्थितियों से निपट सके।

पानी से प्यार (Love for water body)

इन लोगों को समुद्र से बहुत प्यार होता है। आप इन्हें समुद्र तट पर मिनी वेकेशन पर ले जाएं।

संवेदनशील और कोमल (Sensitive and gentle)

इस राशि के लोग यदि मदद नहीं कर पाते, लेकिन सब कुछ गहराई से महसूस कर सकते हैं। इन लोगों को म्यूजिक और खाने से शांत करने का प्रयास करें। इसके लिए वह आपकी सराहना करेंगे।

पारिवारिक (Family-oriented)

याद रखें कि यह लोग एक पारिवारिक व्यक्ति होते है। इसलिए आप इन्हें दिखाएँ कि आप परिवार को कितना महत्व देते हैं।

समझदार और स्थिर (Sensible and stable)

कर्क राशि (cancer zodiac) का व्यक्ति स्वाभाविक रूप से किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होता है, जो अपने जीवन में स्थिरता चाहता है। जो स्वभाव से समझदार हो।

स्पष्टता और प्रतिबद्ध (Clarity and Committed type)

इन लोगों को कोई भी मिक्स्ड संकेत न भेजें। यह सिर्फ उन्हें भ्रमित करेगा। अपने प्यार का इजहार धीरे-धीरे करें। वो भी स्पष्ट रूप से। स्पष्टता और प्रतिबद्धता इनके पास आने की चाबी है।

परेशान महिलाओं की और आकर्षित (He does attract troubled women)

कर्क राशि (cancer zodiac) के पुरुष किसी भी परेशान व्यक्ति के लिए कंधे का काम करता है। वह अपने इस गुण के कारण स्वाभाविक रूप से महिलाओं को आकर्षित करते हैं। वह केवल उनकी समस्या को हल करने में भी दिलचस्पी ले सकता है, इसलिए उनपर किसी भी तरह का संदेह न करें।

दोस्तों से मिलवाए (Friend circle)

आप उसे अपने दोस्तों से मिलवा सकते हैं, जो निश्चित रूप इन लोगों को पसंद आएगा। लेकिन उन्हें अपने दोस्तों के पास ही छोड़ कर न जाएं। यह बात उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं आती है।

उनकी मां का सम्मान करें (Respect his Mother)

यदि आप एक कर्क राशि (cancer zodiac) वाले व्यक्ति के साथ रिश्ते में जुड़ना चाहते हैं तो आप एक बात की गाठ बाद लें, आपको सिर्फ व्यक्ति ही नहीं बल्कि उसकी माँ को भी इम्प्रेस करना होगा। यदि उसकी माँ आपको पसंद करती है, तो ही आप स्वीकृत हैं। उसका दिल जीतने के लिए कभी भी उसकी मां के खिलाफ कुछ कहने की कोशिश न करें।

कर्क राशि (cancer zodiac) के व्यक्ति को प्रभावित करना चाहते हैं? उनके व्यक्तित्व लक्षणों और छिपी क्षमता को जानें। अभी निःशुल्क जन्मपत्री प्राप्त करें


निष्कर्ष



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation