मकर राशि (makar rashi) के पुरुषों का व्यक्तित्व की विशेषताएं
मकर राशि पर एक नजर
मकर राशि के जातक की अनुकूलता
मकर राशि के पुरुषों के लक्षण
सफल होने के लिए उत्सुक
मकर राशि के पुरुष सफलता से प्रेरित होते हैं। वे पूरी तरह सफलता हासिल करना चाहते हैं। उनके लिए सफलता के अपने स्तर और अपने मायने हैं। यह आम सामाजिक स्थितियों से बहुत ऊपर होते हैं। वे इसे पाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। इन पुरुषों से अपने दृष्टिकोण के साथ काफी व्यवस्थित होने की अपेक्षा की जा सकती हैं। इस राशि का प्रतीक एक बकरे की चित्र होता है, जिसके पास सहजता से ऊध्र्वाधर पहाड़ों पर चढऩे का कौशल है, इस तरह एक मकर सफलता की सीढ़ी चढ़ता है।
मेहनती और स्मार्ट कार्यकर्ता
ये पुरुष अपने अंदर बची ऊर्जा के अंतिम क्षण तक काम कर सकते हैं। वे पहले देखते हैं कि उनका लक्ष्य कितना दूर है। जब वे किसी चीज के प्रति पूर्ण रूप से निश्चित होते हैं, उसके बाद ही पूरे जोश के साथ प्रयास करते हैं। ये किसी भी तरह के इमोशन या कंफ्यूजन को अपने अंदर नहीं रहने देते हैं।
अंतर्मुखी स्वभाव
उनके अंतर्मुखी स्वभाव को देखकर लगता है कि वे वे बहुत ही शर्मीली प्रवृति के इंसान हैं। लेकिन आप उन्हें स्वभाव को देखकर कतई भ्रमित न हों। वे कतई शर्मीले व्यक्ति नहीं है। वे बस चीजों को अपने तक ही रखना पसंद करते हैं और यही उन्हें थोड़ा उत्तम दर्जे का इंसान बनाता है। आप कभी भी मकर राशि के पुरुष को अपने गंदे कपड़े बाहर धोते हुए नहीं देख पाएंगे। उनका जीवन ही उनका व्यवसाय है। केवल वही एक इंसान है जो अपने बारे में सब जानता है।
भावना पर तर्क भारी
मकर राशि के पुरुष हर किसी के प्रति अपने दृष्टिकोण में तर्क पूर्ण नजरिए से देखते हैं। वे भावनाओं को तरजीह नहीं देते हैं, वे अपने कर्तव्य को निभाने में विश्वास करते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वे भावनाहीन हैं। मामला सिर्फ इतना है कि वे जब तक किसी चीज को समझ नहीं पाते हैं तब तक उससे भावनात्मक जुड़ाव महसूस नहीं करते हैं। जब वे पहली बार किसी के प्यार में पड़ते हैं, तो उन्हें ऐसा भी लगता है कि कुछ असामान्य हो गया है। यह एक रासायनिक प्रक्रिया की तरह होता है, जिसे समझना उनके लिए मुश्किल होता है।
अनुशासन
इस राशि के व्यक्ति ऐसे आदमी होते हैं जो छुट्टियों में भी जल्दी उठते हैं, ऑफिस में हमेशा समय पर पहुंचते हैं और कभी भी फ्लाइट मिस नहीं करते हैं। उनकी रगों में अनुशासन बहता है। उसका व्यवस्थित होना स्वाभाविक माना जाता है।
सुरक्षा और स्थिरता
एक मकर राशि का व्यक्ति जीवन में स्थिरता और सुरक्षा, विशेष रूप से वित्तीय सुरक्षा पैदा करने वाला होता है। वह परिवार के लिए गर्व के साथ कमाने वाला व्यक्ति माना जाता है और वह परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करता है। वह अपने समुदाय को भी वापस लौटना भी पसंद करता है। वे हमेशा आगे के कदमों, अपने भविष्य की योजना बनाते हैं और सोचते हैं।
सामाजिक स्थिति
एक अच्छी सामाजिक स्थिति या समाज में बेहतर पदवी इनके लिए बहुत मायने रखती है। इस राशि के जातक थोड़ा परंपरावादी भी हो सकते हैं। वह उच्च स्थान हासिल करना चाहता है और एक मजबूत सामाजिक स्थिति बनाए रखना चाहता है। वह न केवल विशेष सामाजिक अवसरों पर बल्कि हर दिन के लिए अच्छे कपड़े पहनते हैं। उनका घर उन सभी सुख-सुविधाओं से सुसज्जित है जो वह अपने लिए जमा कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति के लिए उनके पास हमेशा एक रखा हुआ बैंक बैलेंस होता है।
सुरक्षात्मक, अधिकार और नियंत्रण
इस राशि के जातक उन लोगों के प्रति बहुत सुरक्षात्मक होते हैं जिन्हें वह प्यार करते हैं। वह अपने नियंत्रित व्यवहार के लिए कभी भी माफी नहीं मांगते हैं, वे जानते हैं कि वे जो भी कर रहे हैं अपनों की भलाई के लिए कर रहे हैं। वह हमेशा अपने साथी के आस पास रहते हैं। अगर उनके एक बेटी है तो वे हमेशा उससे जुड़ी जानकारी से अपडेट रहते हैं, मसलन बेटी कहां जा रही है, क्या कर रही है।
मुखर और नेतृत्व क्षमता
काम के प्रति उनकी लगन ही उन्हें लीडर बनाती है। वह बहुत ही नाप तौल कर काम करने वाले होते हैं। वे सतर्क होते हैं कि क्या गलत हो सकता है। मकर राशि के व्यक्ति को मूर्ख बनाना आसान नहीं है, वास्तव में यह असंभव होने जैसा है। किसी चीज की वैधता को क्रॉस-चेक करने के लिए उसके पास कई प्रश्न हो सकते हैं। वह अपने काम करने के तरीके को लेकर बहुत ही आश्वस्त होते हैं और वे अपना विरोध करने पर काफी मुखर हो जाते हैं।
वह अपने काम के मामले में एक अच्छे नेतृत्वकर्ता साबित हो सकते हैं।
असफलता का भय
मकर राशि के पुरुषों को असफलता का डर होता है। वे जोखिम लेने वाले तो होते हैं लेकिन वे सतर्क होकर प्रयास करते हैं। कई बार वे इस डर के कारण कई अवसरों से चूक जाते हैं कि कहीं कुछ उम्मीद के मुताबिक न हुआ तो क्या होगा। आम तौर पर यह जीवन के उत्तरार्ध में होता है।
आत्मसम्मान की कमी
इस राशि के पुरुष जातकों में आत्म-सम्मान की कमी होती है, फिर जीवन में चाहे वे कितना भी हासिल कर लें। यही एक कारण है उनके लिए अधिक मेहनत करने का आधार भी बन जाता है। अपने आत्मसम्मान को बढ़ाने के लिए, वे भौतिक संपत्ति हासिल करने का प्रयास करते हैं। वे थोड़े दिखावटी और प्रतिस्पर्धी हो भी सकते हैं। इस तरह का व्यवहार उनमें आत्मसम्मान की कमी के चलते ही देखने को मिलता है। बाहर से वे दिखा सकते हैं कि वे शांत और संघर्षशील हैं, लेकिन उनका दिमाग के अंदर से बहुत सक्रिय होता है।
जिम्मेदार और भरोसेमंद
इस राशि के पुरुष अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरे दिल से निभाने के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह कार्यालय में हो या घर से संबंधित रिश्तों में हों। उन्हें इसकी कोई शिकायत नहीं होती है। वे अपने परिवार और दोस्तों के लिए एक सहायक स्तंभ के रूप में सामने आते हैं। एक बार जब ये व्यक्ति किसी कार्य को हाथ में ले लेते हैं, तो वे उस कार्य को पूरा होने तक उस पर बने रहेंगे।
झूठ से नफरत
मकर राशि के पुरुषों को झूठ बोलना पसंद नहीं होता है। वे ईमानदार और सीधे होते हैं। अगर कोई झूठ बोल रहा है तो वे भी आसानी से पता लगा सकते हैं। मकर राशि का व्यक्ति बस इस मामले में कई बार सोचता है और दूसरे व्यक्ति से कई सवाल पूछता है। उनके प्रश्न इतने बुद्धिमानी से पूर्ण और पेचीदा होते हैं कि सच्चाई स्वाभाविक रूप से सामने आ जाती है।
लव लाइफ में सफलता नहीं मिल रही है? प्रतिकूल ग्रहों का प्रभावी समाधान के साथ जानकारी प्राप्त करें। अभी निशुल्क जन्मपत्री प्राप्त करें!
प्यार और रिश्तों में मकर राशि के व्यक्ति कैसे होते है?
मकर राशि के व्यक्ति को कैसे आकर्षित करें?
खेल न खेलें
मकर राशि के पुरुषों के पास प्यार में माइंड गेम खेलने का समय नहीं होता है, कार्यस्थल पर भी उनका कुछ इसी तरह का हाल होता है। यदि आप उन्हें पसंद करते हैं, उन्हें चाहते हैं तो आपका नजरिया उनके प्रति स्पष्ट होना चाहिए।
व्यक्तिवादी प्रकृति
मकर राशि के जातकों को किसी और से तुलना पसंद नहीं होती है, वे किसी और की तरह पहचाना जाना या बनना पसंद नहीं करते हैं। वे चाहें तो रोमांटिक हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर वे तर्कसंगत होते हैं। यदि आप वास्तव में चाहते हैं कि वे आपके साथ रहें, तो उनके इस अद्वितीय स्वभाव को स्वीकार करना सीखें।
ज्यादा तारीफ पसंद नहीं
मकर राशि के पुरुषों को तारीफों की परवाह नहीं करते। वे जानते हैं वे कौन हैं। वे तारीफों के मोहताज नहीं होते हैं। आप भले ही उनकी लगातार तारीफ करते हैं, उन्हें मस्का लगाते रहे, प्रशंसा करते रहे, उन पर उसका असर नहीं होता है। तारीफों के पुल बांधने की बजाय इसे कम शब्दों में चतुराई से कह दें। आम तौर पर आप जिस तरह बातचीत करते हैं उसी तरह से उनकी प्रशंसा कर दें।
अच्छे कपड़े पहनना
यदि आप बहुत फैशनेबल और भड़कीली ड्रेस पहनती हैं, तो इस राशि के पुरुष आपके लिए सही नहीं है। उन्हें सादगी पसंद है। हालांकि उन्हें रिझाने के लिए आपको प्रजेंटेबल होना जरूरी है। अच्छे कपड़े पहनकर, सादगी से सज संवरकर उन्हें रिझाया जा सकता है।
पारदर्शिता
आप उनके साथ पूरी तरह ईमानदार रहें। उनके पास किसी भी तरह के झूठ को सूंघने के लिए एक नाक है, चाहे वह कितना ही छोटा झूठ क्यों न हो। अगर उन्हें पता चलता है कि आप अपने इरादों या कार्यों को लेकर ईमानदार या पर्याप्त पारदर्शी नहीं हैं, तो वे आप से दूर जा सकते हैं।
उसका ध्यान आकर्षित न करें
आप भले ही उसका कितना ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करें, लेकिन वह ध्यान नहीं देगा। वह आप पर तभी ध्यान देगा जब हालात उसे इसकी इजाजत देंगे। दरअसल आपको लगता है कि आप कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और ध्यान देने योग्य हैं। लेकिन उन्हें लगता है कि हर इंसान की आजादी उसके लिए मायने रखती है, उन्हें इसी तरह के लोग पसंद आते हैं जो आजाद रहते हैं।
लुभाने की कोशिश न करें
आप मकर राशि के जातक के साथ बस स्वाभाविक रहा करें। उसे बहकाने के लिए कोई प्रयास न करें। अगर वह आप में कुछ अच्छा पाता है, तो वह आपके लिए एक लंबे समय तक चलने वाला रिश्ता बनाने के लिए खुद आगे से आएगा। मकर राशि के व्यक्ति को किसी भी तरह की हताशा पसंद नहीं होती है। इसके साथ ही वह अपने हाथों में सत्ता रखना अधिक पसंद करते हैं।
सार्थक बातचीत
इनमें बोलने की योग्यता होती है। वे गहरी सोच वाले व्यक्ति होते हैं और वे ज्ञान और बुद्धि की प्रशंसा करते हैं।
काम का मतलब है काम
वे चाहते हैं कि जब वह काम कर रहे हों तो उनका ध्यान बिल्कुल न भटके। वह अपने लायक, अपने स्तर की एक महिला को पसंद करते हैं। ऐसी महिला, जो अपने जीवन में सुरक्षा और स्थिरता के निर्माण के लिए गंभीर हों।