कर्क राशि के जातक : किसे मानते हैं दुश्मन और किसे बनाते हैं दोस्त!

कई बार यह सवाल हमारे मन में आता है कि हमारे लिए कौन सी राशि का जातक अनुकूल है। कौन है जो हमसे पूरी तरह मेल खाता है, यह हमारे आपसी संबंधों, प्रेम व्यवहार और जीवन में सुख समृद्धि के नजरिए से बेहतर रहता है। यह सही समय है जब हम इस तरह की बातों पर ध्यान दे सकते हैं। ये बातें हमारी जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर हमें यह जानना होता है कि कौन सी राशि हमारे साथ संतुलन बना सकती है तो हम ज्योतिष की मदद ले सकते हैं।

अगर आप कर्क राशि के जातक हैं, तो यकीन मानिए आप एक आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी हैं। कर्क जल तत्व को प्रदर्शित करता है। कर्क पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है। यही कारण है कि इस राशि के जातक रिश्तों में स्थिरता की तलाश करते रहते हैं। आप अपने दोस्तों और प्रियजनों को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं, हमेशा उनकी सुरक्षा के बारे में सोचते हैं। आप उनकी देखभाल करते हैं, प्यार दिखाते हैं और हमेशा परिवार के आसपास रहना पसंद करते हैं। आप मनमौजी है, कब आपका मन बदल जाए कोई पता नहीं। इसके बावजूद आप अपने स्नेहीजन व मित्रों के साथ मजबूत रिश्ते की नींव रखने के लिए तैयार रहते हैं।

इस राशि के जातकों को उन लोगों से मिलना चाहिए, मेल मिलाप बढ़ाना चाहिए, जो नरम स्वभाव के होते हैं। इन्हें ज्यादा आक्रामक और ऊर्जावान लोगों से संपर्क बनाने से बचना चाहिए। आइए हम आपकी राशि विशेष के लिए सबसे अच्छे और सबसे खराब मेल (kark rashi friend and enemy rashi) के बारे में जानते हैं।


कर्क का तालमेल वृष, कन्या, वृश्चिक, मीन के साथ होता है श्रेष्ठ

वृषभ राशि के जातक

वृषभ राशि के जातक कर्क के लिए सबसे अच्छे साथी हो सकते हैं। अगर आप इस राशि के जातक हैं तो दोनों में अच्छी निकटता आ सकती है। आप इनसे तुरंत संबंध बनाना चाहेंगे। इस राशि के जातक आपके करीब विश्वासपात्र हो सकते हैं, और आप उनके साथ एक बहुत ही कड़ा और गहरा बंधन बना सकते हैं। वृषभ के जातक आपके आराम, स्थिरता और सुरक्षा की आवश्यकता को समझ सकते हैं। आप वृष राशि के जातक की लग्जरी लाइफ को पसंद करते हैं। उनके पास मौजूद पैसे, अच्छा खाना खाने और विलासितापूर्ण जीवन जीने का तरीका आपको अच्छा लगता है। आप दोनों बहुत रचनात्मक व्यक्ति हैं। दोनों को ही अच्छे घर, बढ़िया नौकरियों व प्यार करने वाले परिवारों के साथ जीना पसंद है। आप एक-दूसरे के साथ का भरपूर आनंद लेते हैं।

कर्क राशि के जातक

इनका मेल खुशी देने वाला होता है। किसी भी राशि के जातक के लिए उसी राशि के जातक से बेहतर कोई साथी नहीं हो सकता है। अगर आपका साथई कर्क राशि का ही है तो वह आपको हमेशा खुश रखेगा। आप दोनों के जीवन जीने का तरीका बहुत एक जैसा है। आपके मन का जीवन दर्शन एक दूसरे को प्रभावित करता है। आप अपने आरामदायक घर में अपने इस साथी के साथ आनंदित महसूस करेंगे। एक साथ खाना खाना आपको बहुत पसंद आएगा। एक साथ समय बिताना आपके जीवन को खुशियों से भर देगा। आपके जीवन को आनंदमय और सार्थक बना देगा। आप दोनों के बीच एक अनूठी भाषा और भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। आप दोनों ही पैसा कमाना और उसे खर्च करना जानते हैं।

कन्या राशि के जातक

कन्या राशि के जातक कर्क राशि के जातक के अच्छे दोस्त हो सकते हैं। ये अपनी राय से हमेशा चौंका देते हैं। कन्या राशि के जातक के साथ एक बेहतर और गहरे रिश्ते कायम कर लेते हैं। ये आपको बहुत ही पसंद होंगे। कन्या राशि के जातक हमेशा आपकी पसंद-नापसंद को अच्छी तरह से पहचानेंगे। वे उसी के मुताबिक आपसे व्यवहार करेंगे। वे अपनी राय से हमेशा आपको आगे बढ़ाएंगे, प्रोत्साहित करेंगे। किसी भी कीमत पर आपको ठेस नहीं पहुंचाएंगे। आप उनके रवैये की जमकर तारीफ करेंगे। बिना किसी शर्त उन्हें प्यार करते रहेंगे।

वृश्चिक राशि के जातक

कर्क राशि के लिए वृश्चिक राशि के जातक सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। दोनों की दोस्ती एक आदर्श होती है। वृश्चिक राशि के लोग आपके लिए खुशी लाने वाले और संतोषजनक होते हैँ। आप दोनों जीवन और कार्यों में सार्थकता तलाशते हैं। आप किसी भी काम को केवल सतही तौर पर करने की बजाय गहराई के साथ करना पसंद करते हैं। आप हमेशा वृश्चिक राशि के जातक के स्वभाव की प्रशंसा करते हैं क्योंकि यह आपको पूरा सम्मान देते हैं। ये जातक आपके सहज और नरम स्वभाव को पूरा महत्व देते हैं। दोनों में कई तरह की समानताएं होती हैं, जो दोनों के रिश्ते को अनुकूल बनाते हैं।

मकर राशि के जातक

ज्योतिष के नजरिए से मकर और कर्क बहुत विपरीत होते हैं। कर्क राशि के जातक भावुक होते हैं, जबकि मकर राशि के जातक काफी व्यावहारिक होते हैं। हालांकि इस अंतर को नजरअंदाज किया जा सकता है। इसके साथ ही लंबे समय तक चलने वाली दोस्ती के लिए एक मजबूत नींव बना सकते हैं। आपके रिश्ते की खूबसूरती इस बात में है कि आप एक-दूसरे को अच्छी तरह से बैलेंस कर पाते हैं। आप दोनों अपनी हर चीज की तारीफ करते हैं। कर्क राशि के जातक और वृश्चिक राशि के जातक दुश्मन नहीं होते हैं।

मीन राशि के जातक

मीन राशि के जातकों के साथ आपकी दोस्ती खुशियों और आनंद से भरी होती है। आप उनके मिलनसार स्वभाव से खुश रहते हैं। उनके चयन और प्राथमिकताओं को पसंद करते हैं। वे आपकी वित्तीय समझ का सम्मान करते हैं। आप दोनों के कई समान हित हैं, और आप जीवन भर एक मजबूत बंधन को आगे बढ़ा सकते हैं।


कर्क राशि का कुंभ और सिंह से नहीं बैठता तालमेल

कुंभ राशि के जातक

कर्क राशि के लोग विद्रोही होते हैं जबकि कुंभ राशि के लोग जीवन और कार्यों के बारे में पारंपरिक दृष्टिकोण रखते हैं। आप एक आरामदायक जीवन के शौकीन होते हैं, जबकि कुंभ राशि के जातक भौतिकता को स्वीकार नहीं करते हैं। आप एक भावुक प्राणी हैं, जबकि कुंभ राशि वाले तार्किक होते हैं। दोनों में कई तरह के अंतर होते हैं, इसलिए लंबे समय तक चलने वाली दोस्ती बनाए रखना आप दोनों के लिए बहुत कठिन होगा। कर्क राशि के शत्रुओं में कुंभ राशि के जातक का नाम होता है, इस बात में कोई दोराय नहीं है।

सिंह राशि के जातक

कर्क और सिंह राशि के बीच तालमेल बैठना संभव नहीं लगता है। कर्क राशि वालों को सिंह राशि के जातक आपको काफी आत्मकेंद्रित, गुस्सैल और जिद्दी लग सकते हैं। वहीं कर्क वालों की नेतृत्व क्षमता उनसे कहीं अधिक मजबूत है। सिंह राशि के व्यक्ति बहिर्मुखी होते हैं, और वे बाहर जाने और खुलकर अपनी बात करने का आनंद लेते हैं। दूसरी ओर कर्क राशि वाले अपने दायरे में रहना पसंद करते हैं और अपने कुछ करीबी विश्वासपात्रों के साथ ही अपने विचारों और भावनाओं को साझा करते हैं।


अंत में...

एक अनुकूल मित्र का होना और यह जानना कि कौन मित्र नहीं है, यह सही साथी चुनने के मामले में मददगार साबित हो सकता है। सही साथी या दोस्त हमारे जीवन को ऐसे अर्थपूर्ण तरीके से समृद्ध करते हैं। हम सभी को अपने सच्चे साथी की तलाश रहती है, जो हमेशा हमारा साथ दें और जरूरत पड़ने पर मार्गदर्शन भी करें।

Also Read :- कन्या राशि की मित्रता अनुकूलता का अन्वेषण करें: आपकी राशि के अनुसार जो आपके सबसे अच्छे दोस्त हो सकते हैं और जो आपके संभावित शत्रु हैं।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation