सिंह और धनु अनुकूलता

किसी के साथ रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने से पहले हमें यह पता चल जाए कि यह रिश्ता कितना चल पाएगा, तो हम सतर्क हो जाएंगे। हालांकि वास्तव में यदि हम उस रिलेशनशिप को बचाना चाहते हैं तो पूरी ईमानदारी से उसे बचाने  का प्रयास करना होगा और एस्ट्रोलॉजी इसमें पूरी मदद कर सकता है। एस्ट्रोलॉजी के जरिए दो लोगों के बीच रिश्तों की गहराई को आसानी से समझा जा सकता है। तो चलिए देखते हैं सिंह और धनु की जोड़ी कैसी रहेगी...

सिंह

23 Jul - 23 Aug

धनु

23 Nov - 21 Dec
उदार
सेल्फ अवेयर
सम्मानजनक
रॉयल
आशावादी
प्रेमपूर्ण
कुलीन
लॉयल
अभिमानी
उदार
परोपकारी
निडर
इंडिपेंडेंट
नेचर लवर
परोपकारी
अतिआत्मविश्वास

सिंह और धनु लव कंपेटेबिलिटी 

लव रिलेशन के नजरिए से सिंह और धनु (leo & sagittarius) का रिश्ता बेहद रोमांटिक हो सकता है। दोनों ताकतवर राशियां है और अपने चिह्न के अनुसार अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करना जानती हैं। दोनों के बीच लव कंपेटेबिलिटी बेहतर हो सकती है, देखते हैं कुछ पॉइंट्स-

  • सिंह और धनु (leo & sagittarius) दोनों ही सोशल और करिश्माई पर्सनेलिटी के धनी होते हैं। जब इनमें प्रेम संबंध बनता है, तब वे एक-दूसरे के साथ दुनिया जीतने का जज्बा रखते हैं। 
  • सिंह और धनु की जोड़ी बेहद ऑप्टिमिस्टक और गतिशील होती है। जब वे प्रेम संबंधों में होते हैं तब उन्हें अपनी सही काबिलियत का अहसास होता है। 
  • सिंह और धनु की जोड़ी के प्रेम संबंधों में पारस्परिक सम्मान और विश्वास किसी गोंद की तरह काम करता है। 
  • सिंह और धनु (leo & sagittarius) अपने रिश्ते में बेहद एक्टिव होते हैं, सिंह अपने प्रेम का इजहार फूल या उपहार देकर करते हैं। वहीं धनु किसी रोमांचक यात्रा या किसी अन्य रोमांचक अंदाज में अपने प्रेम को प्रदर्शित करते हैं।
  • सिंह की स्ट्रॉन्ग पर्सनेलिटी और धनु की शानदार बुद्धि इन्हें अन्य जोड़ों के सामने किसी आदर्श जोड़े के रूप में स्थापित करती है।
   क्या आपके प्रेम जीवन में समस्याएँ हैं? चिंता मत करो! तत्काल समाधान के लिए हमारे ज्योतिष समाधान प्राप्त करें

सिंह और धनु की जोड़ी के फायदे

सिंह और धनु की रेयर रिलेशनशिप का आकलन करना बेहद एक्साइटिंग और एक्स्ट्राऑर्डिनरी है। ये दोनों ही राशियां फायर एलिमेंट से संबंध रखती हैं, इसलिए इनमें कुछ समानताएं भी देखने को मिलती हैं। दोनों ही राशियों के लोग इमोशनल और कॉन्फिडेंट होते हैं। वे एक-दूसरे के प्रति अट्रैक्शन भी फील कर सकते हैं।

  • सिंह और धनु सोशल और मिलनसार राशियां है। धनु रोमांच प्रिय होते हैं और सिंह भी रोमांचक चीजों से पीछे हटने वालों में नहीं होते हैं।
  • कहा जाता है कि मुश्किल रास्तों से मंजिलें अधिक खूबसूरत हो जाती है। सिंह और धनु के ऊपर यह कहावत एकदम सटीक बैठती है, क्योंकि दोनों ही लंबे सफर और रोमांच की तलाश में जुटे होते हैं।
  • सिंह का सहज ज्ञान धनु के प्रयासों को सफल बनाता है, वहीं धनु का लगातार नई खोज में जुड़े रहना सिंह को अट्रैक्ट करता है।
  • सिंह राशि के लोग किसी आजाद परिंदे की तरह होते हैं। जिन्हें अपनी आजादी बेहद प्रिय होती है। वे अपने रिश्ते में अपने साथी की फ्रीडम का भी सम्मान करते हैं।
  • सिंह और धनु (leo & sagittarius) की रिलेशनशिप का आधार विश्वास पर टिका है। इस विश्वास को बनाए रखना और मजबूत करना दोनों की ही रिस्पांसबिलिटी है।

सिंह और धनु की जोड़ी के नुकसान

सिंह और धनु की जोड़ी का रिश्ता बेहद मिलनसार, उत्साह, पैशन और लव से भरपूर हो सकता है। यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि प्रेम की ज्वाला कब जंगल की आग में तब्दील हो जाए। दो आग जब मिलती है तो और भयानक हो सकती है। देखते हैं दोनों के बीच के नुकसान क्या है-

  • वाद-प्रतिवाद की स्थिति में धनु जातक बेहद कठोर और कड़े शब्दों का उपयोग कर सकते हैं। वे ऐसे शब्दों का उपयोग कर सकते हैं, जिनसे सिंह को गहरा धक्का लग सकता है।
  • सिंह का डोमिनेटिंग नेचर धनु के साथ मेल नहीं खाता, क्योंकि धनु को अपना डिसीजन खुद लेना पसंद करते हैं।
  • धनु को बैचलर साइन के रूप में भी जाना जाता है और इस मामले में उन पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। रिश्तों के प्रति ईमानदार सिंह राशि के लिए यह परेशान करने वाला हो सकता है।
  • सिंह और धनु दोनों ही बेहद खर्चीले होते हैं और पैसों को अपने तरीके से खर्च करना चाहते हैं। इस बात को लेकर भी इनके बीच कुछ टेंशन की स्थिति बन सकती है।
  • धनु फ्रीडम चाहते हैं वहीं सिंह डोमिनेटिंग सोच रखते हैं। इन बातों को लेकर भी इनमें विवाद या मनमुटाव देखा जा सकता है।

Your Zodiac Sign

Your Partner's Zodiac Sign