सिंह और वृश्चिक अनुकूलता

लव लाइफ हो या लाइफ टाइम साथ निभाने का वादा, सभी यह जानना चाहते हैं कि उनकी रिलेशनशिप का फ्यूचर क्या होगा। हालांकि उन्हें यह पता नहीं होता है। हम लोग भी रिश्तों को बचाने और उन्हें लंबा चलाने के लिए अलग-अलग तरीके से मेहनत करते हैं। कई बार रिश्ता चलता रहता है, कई बार इसमें बहुत से ब्रेक आते हैं। आपको बता देते हैं कि एस्ट्रोलॉजी के पास इसका सटीक जवाब है और दो लोगों की राशि के आधार पर एस्ट्रोलॉजी के जरिए अपनी रिलेशनशिप का फ्यूचर जा सकते हैं। वैसे तो सिंह और वृश्चिक (leo & scorpio) में कोई खास अनुकूलता नजर नहीं आती, लेकिन यह रिश्ता बेहतर हो सकता है। सिंह और वृश्चिक की जोड़ी में विवाह, प्रेम और संबंधों की अनुकूलता के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़ें... लव या मैरीज की प्रॉब्लम होगी सॉल्व, एक बार जरूर बात करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से, पहला कॉल बिल्कुल फ्री  

सिंह

23 Jul - 23 Aug

वृश्चिक

24 Oct - 22 Nov
उदार
आत्म जागरूक
सम्मानजनक
रॉयल
आशावादी
प्रेमपूर्ण
कुलीन
वफादार
प्राउड
इच्छा शक्ति
कॉन्फिडेंस
मैग्नेटिक
स्ट्रांग एटीट्यूड
कूटनीतिक
ब्रेव

सिंह और वृश्चिक लव कंपेटेबिलिटी

सिंह भव्य प्रेम का प्रदर्शन करता है और रॉयल स्टाइल में जीवन जीने में विश्वास रखता है। हालांकि वृश्चिक को लव का शो-ऑफ करना पसंद नहीं होता। दोनों मजबूत और आक्रामक हैं और उनमें से कोई भी झुकना या समझौता करना नहीं चाहता।

  • इनका प्रेम जीवन खट्टे मीठे अनुभवों से भरा हो सकता है, उन्हें किसी रिजल्ट पर पहुंचने के लिए एक दूसरे से भिड़ना पड़ता है। हालांकि वे दोनों प्रेम के लिए कोई ना कोई रास्ता खोज ही लेते हैं।
  • सिंह और वृश्चिक (Leo & Scorpio) के लव अफेयर्स में चीजें सदैव तनावपूर्ण हो सकती है।
  • सिंह और वृश्चिक की जोड़ी में दोनों ही राशियों के लोग एक – दूसरे के साथ बहुत ही कठोर और तीखे अनुभव प्राप्त करते हैं, क्योंकि वे दोनों ही काफी जिद्दी स्वभाव के लोग होते हैं।
  • अगर वे दोनों हर हालत में एक-दूसरे के साथ आपसी रिलेशनशिप बनाए रखना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी उन स्वाभाविक भावनाओं को काफी हद तक दबाकर रखना होगा जो कि उनकी पर्सनेलिटी का अहम हिस्सा हैं।

सिंह और वृश्चिक की जोड़ी के फायदे

जब हम सिंह और वृश्चिक राशि की अनुकूलता (leo & Scorpio Compatibility) के संबंध में बात करते हैं, तो यह जानना बेहद अहम हो जाता है कि क्या जीवन के सामान्य क्षेत्रों में इन राशियों का मिलन सहज होगा?

  • सिंह और वृश्चिक (leo & Scorpio) का मेल आमतौर पर गतिशील और एक्स्ट्राऑर्डिनरी जोड़ियों में से एक है।
  • इनके बीच की कैमिस्ट्री बाकी कपल से हटकर होती है, क्योंकि यह दो कॉन्फिडेंस से भरे व्यक्तियों का मिलन है, जो अट्रैक्टिव और कामुक है और लाइफ में रोमांचक चीजें करना पसंद करते हैं।
  • काॅमन ग्राउंड पर यह जोड़ी बेहद स्ट्रॉन्ग और सामंजस्यपूर्ण दिखाई देती है, क्योंकि दोनों मजाकिया और बुद्धिमान होते हैं।
  • वे एक-दूसरे के सवालों से परेशान नहीं होते हैं और एक दूसरे की आइडियोलॉजी को एक्सेप्ट करते हैं। इससे उनके संबंध लंबे समय तक सुचारू रूप से काम करते रहते हैं।

सिंह और वृश्चिक की जोड़ी के नुकसान

कोई भी रिलेशनशिप एक समान और एक गति से आगे नहीं बढ़ती। रिश्तों में अनुकूलता के साथ साथ प्रतिकूलता भी देखने को मिलती है। इसी तरह सिंह और वृश्चिक की जोड़ी में भी कुछ प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलते हैं। दोनों ही विपरित तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। जहां सिंह अग्नि है, वहीं वृश्चिक जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है।

  • सिंह और वृश्चिक (Singh & vrishchik) दोनों ही उग्र स्वभाव की राशियां है, जब तक दोनों कंट्रोल में है, चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी, लेकिन जब वे अपना आपा खो देते हैं तो उन पर कंट्रोल करना या सुलह का रास्ता तलाशना मुश्किल होता है।
  • सिंह और वृश्चिक (Leo & scorpio) दोनों ही को अपने अनुसार काम करना पसंद होता है। कभी कभी सिंह की अग्नि से वृश्चिक का शांत जल भी उबाल मारने लगता है।
  • यदि सिंह और वृश्चिक की जोड़ी अपने बीच किसी तरह का तालमेल बिठा लेती है तो वे एक शानदार जोड़ी के रूप में खुद को स्थापित कर सकती है।
  • सिंह और वृश्चिक की जोड़ी में सबसे बड़ी प्रॉब्लम है, पावर स्ट्रगल। यदि इन दोनों जातकों के बीच रिश्तों में प्रभुत्व को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो नतीजे बेहद डराने वाले हो सकते हैं।

Your Zodiac Sign

Your Partner's Zodiac Sign