सिंह और वृषभ राशि अनुकूलता

सिंह और वृषभ अग्नि और पृथ्वी तत्व की राशियां है। सिंह के स्वामी सूर्य हैं, वहीं वृषभ पर प्रेम के ग्रह शुक्र का शासन होता है। सिंह और वृषभ का रिश्ता एक साथ बहुत अच्छे से काम कर सकता है, क्योंकि वे दोनों अपने आत्म सम्मान से प्यार करते हैं। सिंह और वृषभ के बीच निश्चित रूप से अनुकूलता है, क्योंकि दोनों ईमानदारी के प्रति सच्चे मन से समर्पित होते हैं। एक-दूसरे की खामियों या कमियों से अच्छी तरह वाकिफ होने के बावजूद वे काफी हद तक एक - दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हैं।

सिंह

23 Jul - 23 Aug

वृषभ राशि

21 Apr - 21 May
उदार
सेल्फ अवेयर
रेस्पेक्टफुल
आशावाद
लविंग
नोबल
लाॅयल
अभिमानी
प्रैक्टिकल
आर्टिस्टिक
स्टेबल
रिलायबल
उदार
इंसानियत
लाॅयल
पक्षपातपूर्ण रवैया

सिंह और वृषभ लव कंपेटेबिलिटी

सिंह – वृषभ राशि के लोग आपस में साझा किए जाने वाले अपने सभी रिश्तों में प्रेम संबंधों के दौरान सबसे मजबूत और स्टेबल जोड़ी बनाते हैं। सिंह और वृषभ ही बहुत लाॅयल और ट्रस्टवर्दी होते हैं, जो उनके लव रिलेशंस को मजबूत आधार देने का काम करता है। आइए जानते हैं, सिंह – वृषभ प्रेम अनुकूलता के बारे में कुछ अधिक।

  • राशिचक्र की दो बेहद महत्वपूर्ण राशियों में से एक सिंह और वृषभ एक दूसरे से कई मामलों में अपोजिट होने के बावजूद एक दूसरे के संपर्क में आते ही एक-दूसरे के प्रति मजबूत अट्रेक्शन महसूस करते हैं।
  • सिंह और वृषभ एक दूसरे के अपोजिट है, इसलिए वे एक दूसरे के लिए पूरक की तरह ही काम कर सकते हैं। सिंह – वृषभ की जोड़ी में वे दोनों ही पार्टनर एक दूसरे की ताकत और कमजोरियों को बैलेंस करने का काम कर सकते हैं।
  • सिंह राशि के लोगों को अपने किसी भी रिश्ते में सेफ्टी की आवश्यकता होती है, सिंह की ये सभी जरूरतें वृषभ से बेहतर कोई पूरी नहीं कर सकता।
  • वृषभ अपने प्रेमी के लिए पूरी तरह से कमिटेड होते हैं और रिश्ते में किसी भी तरह की असमानता को स्वीकार नहीं करते है। वृषभ का यह न्यायपूर्ण रवैया सिंह को उनके प्रति गहरी आस्था के लिए प्रेरित करता है।
  क्या आपके प्रेम जीवन में समस्याएँ हैं? चिंता मत करो! तत्काल समाधान के लिए हमारे ज्योतिष समाधान प्राप्त करें

सिंह और वृषभ संबंधों के फायदे

सिंह और वृषभ की अनुकूलता का आकलन सदैव एक इंट्रेस्टिंग मुद्दा रहा है, क्योंकि दोनों मजबूत, दृढ़ और सही निर्णय लेने वाले हैं। लियो एक ध्यान साधक है और प्रमुखता चाहता है, लेकिन वृषभ करुणा और स्नेह की तलाश करता है। आइए इनके रिश्तों के फायदों पर एक नजर डालें।

  • सिंह एक अग्नि तत्व की राशि है और वृषभ एक पृथ्वी तत्व की राशि है। यह मर्दाना और स्त्री सूचक ऊर्जा के बीच एक शानदार संबंध हो सकता है।
  • सिंह को जीवंत आत्मा माना जाता है, जबकि वृषभ धीमा और स्थिर है। वृषभ को बहुत अधिक शोर पसंद नहीं है, लेकिन वह सिंह को ऊपर उठने और चमकने के लिए पूरा समर्थन देगा। यह गुण सिंह और वृषभ को अपने संबंधों में स्टेबिलिटी बनाए रखने में मदद करेगा।
  • इसके अलावा सिंह एक रोमांटिक लवर है और वृषभ एक सेक्सुअल जीव है। इस प्रकार सिंह और वृषभ संबंध दोनों के लिए बेहद इंटरेस्टिंग और इमोशनल होंगे।
  • सिंह और वृषभ रोमांस और जुनून से भरी एक बेहद प्रभावी जोड़ी हो सकती है। उनके संबंध रेशम की तरह नाजुक और लोहे की तरह मजबूत है, क्योंकि वे करुणा और सम्मान का एक गहरा बंधन साझा करते हैं, जो उनके रिश्ते को मजबूत जमीन प्रदान करता है।

सिंह और वृषभ संबंधों के नुकसान

सिंह राशि के लोग डोमिनेटिंग होते हैं, उनका यह नेचर वृषभ राशि के लिए परेशानियां पैदा सकता है। वृषभ को किसी के नियंत्रण में रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। यह उनके रिश्तों में परेशानियां पैद कर सकता है।

  • सिंह राशि के लोगों में जन्मजात लीडरशिप के गुण होते हैं जो उन्हें रिश्तों में डोमिनेट करने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं वृषभ को अपनी आजादी से प्यार होता है, वृषभ अन्य लोगों द्वारा दिए आदेश पसंद नहीं करते हैं।
  • इसके अलावा सिंह हमेशा सही होना चाहते हैं, जबकि वृषभ बेहद जिद्दी स्वभाव के होते हैं। यह भी उनके रिश्ते में परेशानियां पैदा कर सकता है।
  • इसके अलावा सिंह राशि के लोग गतिशील होते हैं और सदैव आवेग में होते हैं, वहीं वृषभ धीरे – धीरे आगे बढ़ते है, इसलिए वे सिंह की तुलना में थोड़ा धीमा चलते हैं। जिससे उनके रिश्तों में तनाव पैदा होने की संभावना है।
  • सिंह और वृषभ राशि के संबंधों में अनुकूलता तभी काम करेगी, जब दोनों एक – दूसरे के साथ आगे बढ़ने के लिए एक दूसरे के नजरिए का सम्मान करें।

Your Zodiac Sign

Your Partner's Zodiac Sign